BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 01 जून 2025 07:41 AM
  • 29.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025: गुजरात टाइटंस को मुंबई इंडियंस ने 20 रन से हराया
  2. पहलगाम में जान गंवाने वाले कानपुर के शुभम द्विवेदी के परिजनों से मिले पीएम मोदी, तस्वीरें आईं सामने
  3. सलमान खुर्शीद का बयान स्पष्ट करता है कि कांग्रेस को राहुल गांधी का नेतृत्व पसंद नहीं : कृष्णा हेगड़े
  4. पाकिस्तान को आर्थिक पैकेज पर रोक लगाए आईएमएफ, आतंकवाद के लिए इस्तेमाल होता है पैसा : राघव चड्ढा
  5. राहुल गांधी पीएम बनेंगे तो पीओके भारत का हिस्सा बनेगा : प्रमोद तिवारी
  6. दिल्ली की मुख्यमंत्री ने 100 दिन के कामकाज का ब्यौरा पेश किया, भ्रष्टाचार पर ‘आप’ को घेरा
  7. रक्षा क्षेत्र की आत्मनिर्भरता में उत्तर प्रदेश निभा रहा बड़ी भूमिका : पीएम मोदी
  8. प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे कानपुर, पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी के परिवार से मिले
  9. नीतीश कुमार ने की पीएम मोदी की जमकर तारीफ, देश में जाति जनगणना कराने के निर्णय पर जताई प्रसन्नता
  10. कानपुर : हाथ में स्केच लेकर पीएम मोदी के जनसभा स्थल पर पहुंची शिवन्या, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के लिए कहा शुक्रिया
  11. कश्मीर में बड़ी समस्या थी, अनुच्छेद 370 के हटने से खत्म हो गई : सलमान खुर्शीद
  12. सुरक्षा, शांति आती है तभी विकास के रास्ते खुलते हैं : पीएम मोदी
  13. भारतीय नौसेना फॉर्म में आती, तो पाकिस्तान के चार टुकड़े हो जाते : राजनाथ सिंह
  14. आतंक का फन अगर उठा तो भारत उसे बिल से खींचकर कुचल देगा : पीएम मोदी
  15. बिहार : खुली गाड़ी पर सवार होकर मंच तक पहुंचे पीएम मोदी, बिक्रमगंज से प्रदेश को दी 48,520 करोड़ रुपये की सौगात

राहुल गांधी के रहते कांग्रेस के चार टुकड़े हो जाएंगे : मुख्तार अब्बास नकवी

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 30 मई 2025, 10:02 PM IST
राहुल गांधी के रहते कांग्रेस के चार टुकड़े हो जाएंगे : मुख्तार अब्बास नकवी
Read Time:3 Minute, 25 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के ‘पीओके’ वाले बयान पर जोरदार पलटवार किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के रहते संभव है कि कांग्रेस पार्टी के चार टुकड़े हो जाएं।

बीएनटी न्यूज़ से बातचीत के दौरान भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि पीओके जल्द भारत में शामिल होगा। जहां तक राहुल गांधी का सवाल है, उनके रहते पीओके का तो पता नहीं, उनकी पार्टी के ही चार टुकड़े हो जाएंगे।

रेवंत रेड्डी के बयान कितने राफेल नष्ट किए गए, इस पर भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि कुछ लोगों को देश की जीत पर भ्रम पैदा करने और नकारात्मकता फैलाने की आदत हो गई है। वैसे लोग देश की सफलता पर दुर्भावना के गीत गाते हैं। ऐसे लोग अच्छी तरह जानते हैं कि हमारी सेना ने किस तरह आतंकवादियों को नष्ट किया है और बहादुरी और पराक्रम का परिचय दिया है। आतंकवादी रो रहे हैं और उनके नेता उनके आंसू पोंछ रहे हैं। उनकी असहिष्णुता पीएम मोदी की सफलता के खिलाफ हो सकती है, लेकिन देश की सफलता के प्रति असहिष्णुता और नकारात्मकता उनके हित में नहीं है।

कांग्रेस सांसद शशि थरूर पर भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि शशि थरूर कभी कांग्रेस पार्टी के चहेते थे। लेकिन, आज वे पार्टी की आंख की किरकिरी बन गए हैं, क्योंकि वह राष्ट्रहित में बोल रहे हैं, आतंकवाद को खत्म करने के लिए मजबूती से खड़े हैं। वह कांग्रेस की नकारात्मक मानसिकता से सहमत नहीं हैं और इसलिए उनके लिए परेशानी का सबब बन गए हैं। जो व्यक्ति कभी उनका पसंदीदा हुआ करता था, वही अब उन्हें बर्दाश्त नहीं हो रहा है। यह कांग्रेस पार्टी की असली मानसिकता को दर्शाता है।

कांग्रेस सांसद सलमान खुर्शीद की ओर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने की तारीफ पर भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि जो भी जमीनी हकीकत को समझता है, वह कांग्रेस की तरह झूठा प्रचार नहीं करेगा। यह सच है कि अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद जम्मू-कश्मीर के लोग प्रगति, समृद्धि और राजनीतिक प्रक्रिया में भागीदार बने हैं। आपको याद होगा कि स्थानीय निकाय चुनाव, जो पहले कभी नहीं हुए, अब कराए गए हैं। विधानसभा और लोकसभा के चुनाव भी हुए हैं। 370 के खत्म होने के बाद 370 से अधिक समस्याएं खत्म हो गई हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *