BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 09 जून 2025 03:42 PM
  • 43.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. शाखा क्षेत्र के प्रत्येक परिवार तक संघ का संपर्क पहुंचना चाहिए: आरएसएस प्रमुख भागवत
  2. पंजाब : अनुसूचित जाति के 4,727 लोगों का 68 करोड़ रुपए का कर्ज माफ, सरकार ने बांटे सर्टिफिकेट
  3. प्रियंका चतुर्वेदी ने यूरोपीय यात्रा को बताया सफल, बोलीं- ‘वैश्विक मंचों पर पाकिस्तान को किया बेनकाब’
  4. कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने राहुल गांधी को बताया ‘निडर और साहसी’
  5. मणिपुर सरकार ने मैतेई नेता की गिरफ्तारी के बाद पांच जिलों में कर्फ्यू लगाया
  6. आप और कांग्रेस ने झुग्गीवासियों को वर्षों तक मूर्ख बनाया : सीएम रेखा गुप्ता
  7. 11 वर्षों में नारीशक्ति की सफलताएं देशवासियों को गौरवान्वित करने वाली हैं : पीएम मोदी
  8. देवेंद्र फडणवीस का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- ‘महाराष्ट्र पराजय कितना गहराई से चुभा इसका मुझे भलीभांति एहसास’
  9. नासिक में नमाज के बाद फिलिस्तीनी झंडा फहराया गया, पुलिस ने शुरू की जांच
  10. ‘महाराष्ट्र चुनाव में मैच फिक्सिंग’ वाले बयान पर एनडीए नेताओं ने राहुल गांधी को घेरा
  11. राहुल गांधी को सोचना चाहिए कि जनता क्यों नकार रही : चिराग पासवान
  12. सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी की विधानसभा सदस्यता समाप्त होना दुर्भाग्यपूर्ण : धर्मेंद्र यादव
  13. सहस्राब्दी के लिए ‘टाइम कैप्सूल’ में समाहित गुजरात की विरासत : पीएम मोदी की दूरदर्शी पहल
  14. राहुल गांधी पर चुनाव आयोग का तंज, मैच हारने के बाद रेफरी को दोष देना नई आदत…
  15. राहुल गांधी के लेख पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी का बयान- ‘लोकतंत्र की हत्या हुई, जनता भाजपा को देगी जवाब’

राहुल गांधी को पार्टी चलाना, चुनाव लड़ना नहीं आता : मनोहर लाल

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 09 जून 2025, 11:01 AM IST
राहुल गांधी को पार्टी चलाना, चुनाव लड़ना नहीं आता : मनोहर लाल
Read Time:3 Minute, 38 Second

बीएनटी न्यूज़

करनाल। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने रविवार को करनाल लोकसभा क्षेत्र में भाजपा की सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों को समर्पित एक कार्यशाला में भाग लिया। कार्यशाला का उद्देश्य ‘विकसित भारत का अमृत काल’ विषय के तहत सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की दिशा में मोदी सरकार के कार्यों को जनता तक पहुंचाना था।

मनोहर लाल ने देश के विकास में भाजपा सरकार की भूमिका पर प्रकाश डाला और पार्टी कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों के लिए संगठित प्रयास करने का आह्वान किया।

जब मीडिया ने राहुल गांधी द्वारा भाजपा और चुनाव आयोग पर महाराष्ट्र चुनाव में धांधली के आरोपों से जुड़े सवाल पूछे, तो केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस नेता पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि ‘नाच न जाने आंगन टेढ़ा’ वाली कहावत राहुल गांधी पर पूरी तरह फिट बैठती है।

उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी को न तो काम करना आता है, न ही उन्हें यह समझ है कि पार्टियां कैसे चलाई जाती हैं, चुनाव कैसे लड़े जाते हैं और लोगों को अपने साथ कैसे जोड़ा जाता है। उनके पास कोई ठोस कार्यक्रम नहीं है। और जब उन्हें कुछ हासिल नहीं होता, तो वह अपनी थाली छोड़कर दूसरों की थाली में झांकना शुरू कर देते हैं। केंद्रीय मंत्री ने इसे राहुल गांधी की ‘दयनीय सोच’ बताते हुए कहा कि वह बिना किसी तथ्य के बेबुनियाद आरोप लगाने की राजनीति कर रहे हैं, जिसका जनता पर अब कोई प्रभाव नहीं पड़ता।

मनोहर लाल ने कांग्रेस पार्टी की आंतरिक स्थिति पर भी सवाल उठाए। राहुल गांधी द्वारा पार्टी के भीतर ‘तीन घोड़ों’ की बात कहे जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति को घोड़ों की पहचान ही नहीं है, वह घोड़ों पर टिप्पणी करने योग्य नहीं है। राहुल गांधी अपने ही कार्यकर्ताओं को तुच्छ शब्दों में संबोधित करते हैं और उन्हें अपमानित करते हैं, ऐसे लोग समाज में क्या सकारात्मक संदेश देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि यह कांग्रेस पार्टी का आंतरिक विषय है कि वह अपनी बात किस तरीके से रखते हैं, लेकिन अभियान तेज करने भर से कोई परिणाम मिलेगा, यह अभी कहना मुश्किल है।

अपने व्यंग्यात्मक लहजे में उन्होंने कहा कि वह तो चाहते हैं कि कांग्रेस किसी तरह खड़ी हो जाए। केंद्रीय मंत्री ने चुटकी लेते हुए कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी खड़ी नहीं हो पा रही है तो वे उन्हें (भाजपा के लोगों को) एडवाइजर रख लें, भाजपा उनकी पार्टी खड़ी करवा देगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *