BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 23 अप्रैल 2025 01:38 PM
  • 39.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. ‘इसे माफ नहीं किया जा सकता’, पहलगाम में आतंकी हमले पर भारतीय खेल हस्तियों ने दी प्रतिक्रिया
  2. धरती को बचाने में बॉलीवुड भी पीछे नहीं, ‘कड़वी हवा’ से ‘वेल डन अब्बा’ तक हैं उदाहरण
  3. दूसरी बार प्रेग्नेंट पूजा बनर्जी ने कहा-दिल्ली और मुंबई के बीच बड़ा अंतर
  4. सऊदी से लौटते ही पीएम मोदी ने हवाई अड्डे पर ही बुलाई बैठक, एनएसए डोभाल और विदेश मंत्री मौजूद
  5. पहलगाम आतंकी हमला: राष्ट्रपति ट्रंप ने की निंदा, पीएम मोदी से कहा – संयुक्त राज्य अमेरिका आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ खड़ा
  6. पहलगाम हमला : आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों और जम्मू-कश्मीर पुलिस का संयुक्त तलाशी अभियान जारी
  7. अमेरिका, रूस, यूएई, ईरान ने की पहलगाम हमले की निंदा, भारत के साथ व्यक्त की एकजुटता
  8. पहलगाम हमले पर सोनिया गांधी ने जताया दुख, कहा- ‘पूरा देश आतंक के खिलाफ एकजुट’
  9. पहलगाम हमले के विरोध में चैंबर एंड बार एसोसिएशन ने किया पूर्ण बंद का आह्वान, महबूबा मुफ्ती ने किया समर्थन
  10. पहलगाम हमले पर आई विदेशी प्रतिक्रिया, अमेरिका, इजरायल और यूक्रेन ने जताया दुख
  11. पहलगाम हमला निंदनीय, आतंकवादियों को चुन-चुनकर मारने और जड़ से खत्म करने की जरूरत : सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती
  12. पहलगाम हमला : जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर कुमार ने कहा, ‘हिंदुस्तान को कमजोर करना चाहते हैं कुछ लोग’
  13. खड़गे की बक्सर सभा पर जेडीयू नेता केसी त्यागी बोले, ‘खुद को जिंदा करने की कोशिश’
  14. पहलगाम आतंकी हमले में 16 की मौत, गृह मंत्री की अध्यक्षता में सुरक्षा समीक्षा बैठक
  15. अखिलेश यादव का भाजपा पर तंज, ‘एक फेज में चुनाव तक नहीं करा पाते’

राहुल गांधी को संविधान से ज्यादा कांग्रेस की चिंता करनी चाहिए : आचार्य प्रमोद कृष्णम

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 24 जनवरी 2025, 11:22 PM IST
राहुल गांधी को संविधान से ज्यादा कांग्रेस की चिंता करनी चाहिए : आचार्य प्रमोद कृष्णम
Read Time:2 Minute, 33 Second

बीएनटी न्यूज़

पटना। कल्कि धाम के पीठाधीश्वर एवं पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम शुक्रवार को पटना पहुंचे। इस दौरान आचार्य प्रमोद कृष्णम ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर बड़ा सियासी हमला बोला। उन्होंने कहा कि सबसे बड़े खतरे में कांग्रेस पार्टी है।

पटना में पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार की धरती मेधा की धरती है। यश, ज्ञान, शौर्य, तपस्या और क्रांति की धरती है। मैं इस धरती को नमन करता हूं।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा खतरे में कांग्रेस पार्टी है। जब तक राहुल गांधी के हाथों में कांग्रेस है, तब तक कोई उसे बचा नहीं सकता और राहुल गांधी को कोई हटा नहीं सकता। राहुल गांधी खतरे में हैं और उनके कारण कांग्रेस खतरे में है।

उन्होंने कहा कि देश और संविधान नरेंद्र मोदी के हाथों में सुरक्षित है। राहुल गांधी को संविधान से ज्यादा कांग्रेस पार्टी की चिंता करनी चाहिए।

उन्होंने वक्फ बिल पर बनी ज्वाइंट पार्लियामेंट्री कमेटी में हंगामा पर कहा कि भारत में कोई भूमि ना वक्फ की है, ना किसी बोर्ड की है, भारत की भूमि पर भारत का अधिकार है।

एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, “मैं राहुल गांधी का दुश्मन न हूं, ना था। मैं राष्ट्र विरोधियों के विरोध में हूंं। राहुल गांधी भारत का विरोध करते हैं, राहुल गांधी भारत माता की जय बोलें। वे वंदे मातरम् बोलें। वे राम मंदिर जाएं। राहुल गांधी जब राम, कृष्ण और भारत माता का सम्मान करेंगे, तो मैं राहुल गांधी का समर्थन करूंगा।”

राहुल गांधी के महाकुंभ में जाने से जुड़े सवाल पर उन्होंने बेबाकी से जवाब दिया, “गंगा नहाने से थोड़े कोई हिंदू होता है?”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *