BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 20 फ़रवरी 2025 05:28 PM
  • 23.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता के साथ 6 मंत्रियों ने भी ली शपथ
  2. दिल्ली : उपराज्यपाल से मिलीं रेखा गुप्ता, सरकार बनाने का दावा किया पेश
  3. मल्लिकार्जुन खड़गे ने ‘मतदाता सूची में हेरफेर’ का उठाया मुद्दा, भाजपा पर लगाए आरोप
  4. रेखा गुप्ता दिल्ली की नई सीएम
  5. दिल्ली में आरएसएस के कार्यालय का उद्घाटन, मोहन भागवत और अमित शाह के अलावा कई हस्तियां होंगी शामिल
  6. ज्ञानेश कुमार ने मुख्य चुनाव आयुक्त का संभाला पद
  7. दिल्ली : रवि नेगी का सिसोदिया पर बड़ा आरोप, ‘कार्यालय से कई सरकारी सामान गायब’
  8. रणनीतिक साझेदारी में बदले भारत-कतर संबंध, दोनों पक्षों के बीच अहम समझौता
  9. ममता बनर्जी का विवादास्पद बयान, महाकुंभ को बताया ‘मृत्यु कुंभ’
  10. नया सीईसी चुनने का निर्णय अपमानजनक और गलत : राहुल गांधी
  11. ज्ञानेश कुमार होंगे देश के अगले मुख्य चुनाव आयुक्त
  12. सैम पित्रोदा के ‘चीन हमारा दुश्मन नहीं’ वाले बयान से कांग्रेस का किनारा
  13. ‘राहुल गांधी नेहरू के रास्ते पर…’, पित्रोदा के बयान पर भाजपा नेता अजय आलोक ने साधा निशाना
  14. ‘चीन पर सैम पित्रोदा का बयान, गलवान के शहीदों का अपमान’ : सुधांशु त्रिवेदी
  15. डीएफआई प्रेसिडेंट ने उठाया राहुल गांधी के वीडियो पर सवाल, बताया 2021 में ही केंद्र सरकार ने पहचान ली थी ड्रोन की अहमियत

‘राहुल गांधी नेहरू के रास्ते पर…’, पित्रोदा के बयान पर भाजपा नेता अजय आलोक ने साधा निशाना

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 17 फ़रवरी 2025, 9:50 PM IST
‘राहुल गांधी नेहरू के रास्ते पर…’, पित्रोदा के बयान पर भाजपा नेता अजय आलोक ने साधा निशाना
Read Time:4 Minute, 17 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा के बयान पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता अजय आलोक ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि नेहरू ने जैसे अक्साई चिन, यूएनएससी की सीट चीन को दे दी, राहुल गांधी भी उन्हीं के रास्ते पर चल रहे हैं। राहुल गांधी ने संसद में चीन की तारीफ की। राजीव गांधी फाउंडेशन ने चीन से पैसे लिए। दोस्ती करने के लिए कितना जरूरी है? चीनी राजनयिक के साथ नूडल्स खाते हैं।

उन्होंने कहा, “सैम पित्रोदा ने कुछ गलत नहीं कहा है। वह राहुल गांधी के मेंटर हैं और कांग्रेस पार्टी चीन की बहुत अच्छी दोस्त है। नेहरू जी के समय से ही यूएन सिक्योरिटी काउंसिल में भारत की सीट चीन को दी गई, अक्साई चिन दे दिया, 40 हजार वर्ग किलोमीटर जमीन दे दी। जब चीन के साथ युद्ध हुआ तो इंडियन एयर फोर्स का इस्तेमाल नहीं किया गया, चीन को चावल दे दिया गया। नेहरू जी ने क्या-क्या नहीं किया? लेकिन उनके पोते ने उनके नक्शेकदम पर चलते हुए संसद में चीन की तारीफ की। राजीव गांधी फाउंडेशन ने चीन से पैसे लिए। जब गलवान में युद्ध चल रहा था, तब चीनी सैनिकों की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने भारतीय सैनिकों को हराया। तो, सैम पित्रोदा ने गलत क्या कहा? लेकिन, राहुल गांधी की जो साइड है, वही सही है, कांग्रेस पार्टी की सबसे अच्छी दोस्त चीन है।”

उन्होंने कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ पर आईएसआई की एजेंट होने के आरोपों पर कहा, “जिस पर भी आईएसआई का शक होगा, उसकी जांच होगी। गौरव गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ कोलमैन, शादी से पहले पाकिस्तान में काम करती थीं और अली तौफीक शेख के साथ थीं, जो आईएसआई का एजेंट और हैंडलर था। क्या गौरव गोगोई को शादी से पहले यह बात पता थी? गौरव गोगोई ने लोकसभा में डिफेंस से संबंधित कई सवाल पूछे जैसे हमारे कौन से लड़ाकू विमान कहां हैं, कितने हैं, कितने सेना में काम कर रहे हैं? ये सभी बहुत गंभीर आरोप हैं। अगर इनकी जांच हो रही है, तो इसका स्वागत करना चाहिए और गौरव गोगोई को इन सभी बातों की सफाई देनी चाहिए और कांग्रेस पार्टी को भी, क्योंकि वह उप नेता की एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।”

उन्होंने भारत में मतदाता भागीदारी बढ़ाने के लिए यूएस के निर्धारित 21 मिलियन डॉलर की सहायता राशि को रद्द किए जाने पर कहा, “मैं यह कहूंगा कि 21 मिलियन डॉलर यानी लगभग 185 करोड़ रुपए आज की मुद्रा दर के हिसाब से है। इस देश की जनता को यह जानने का हक है कि ये 180 करोड़ रुपए किसने लिए और चुनाव में वोटरों को प्रभावित करने के लिए किसने दिए। हम यूएस सरकार से अपील करेंगे कि जब उन्होंने यूएस राज्यों पर प्रतिबंध लगाया है और फंडिंग बंद की है, तो यह फंडिंग पहले किन-किन को गई थी, कृपया इसका भी खुलासा करें। भारत सरकार भी इस मामले को देख रही है।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *