BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 06 जून 2025 06:26 AM
  • 27.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पीएम मोदी ने दिल्ली में दिखाई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी, वनस्थली पार्क में लगाया पौधा
  2. पाकिस्तान करेगा नापाक हरकत तो चुन-चुन कर मारेंगे : अशोक कुमार मित्तल
  3. संजय झा ने विदेश मंत्री को दी विदेश दौरे पर उनके नेतृत्व में गए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल की जानकारी, राहुल गांधी पर साधा निशाना
  4. बेंगलुरु भगदड़ को लेकर भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कर्नाटक सरकार से पूछे गंभीर सवाल
  5. अपराजिता सारंगी ने विदेश मंत्री को दी ब्रीफिंग, कहा- प्रतिनिधिमंडल ने विदेश में मजबूती से रखी भारत की बात
  6. अयोध्या में श्रीराम दरबार सहित सभी देवालयों की सामूहिक प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न, सीएम योगी बने साक्षी
  7. अनुराग ठाकुर ने की सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल की तारीफ, आतंकवाद के खिलाफ भारत की एकजुटता पर दिया जोर
  8. ‘नारीशक्ति के शौर्य और प्रेरणा का प्रतीक’, पीएम मोदी ने लगाया कच्छ की महिलाओं से मिला सिंदूर का पौधा
  9. चार देशों की यात्रा के बाद भारत लौटा एक और प्रतिनिधिमंडल, मनीष तिवारी बोले- हम अपनी बात रखने में सफल रहे
  10. ‘हमारा हर कदम सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित’, केंद्र सरकार के 11 साल पूरे होने पर बोले पीएम मोदी
  11. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं
  12. असदुद्दीन ओवैसी ने बिलावल भुट्टो के बयान को ‘मूर्खतापूर्ण’ बताया
  13. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद मंत्रिपरिषद की पहली बैठक में पीएम मोदी ने रणनीतिक रोडमैप किया तैयार
  14. बेंगलुरु हादसा : प्रधानमंत्री मोदी ने 11 लोगों की मौत पर जताया दुख
  15. ‘भारतीय संस्कृति की प्रेरणा से यहां आया हूं’, रामलला के दर्शन के बाद बोले एरोल मस्क

राहुल गांधी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और भारतीय सेना का किया अपमान : संबित पात्रा

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 04 जून 2025, 12:48 PM IST
राहुल गांधी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और भारतीय सेना का किया अपमान : संबित पात्रा
Read Time:4 Minute, 2 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। भाजपा सांसद संबित पात्रा ने मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर मध्य प्रदेश में अपने भाषण के दौरान ‘ऑपरेशन सिंदूर’, भारतीय सेना और राष्ट्र का अपमान करने का आरोप लगाया।

संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी ने जिस लहजे में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का जिक्र किया और भारत के लिए “सरेंडर” जैसे शब्दों का उपयोग किया, वह न केवल एक विपक्षी नेता के लिए अनुचित है, बल्कि यह दर्शाता है कि वह एक जिम्मेदार राजनेता के लिए अयोग्य हैं।

उन्होंने कहा कि भारत ने कभी आतंक के सामने आत्मसमर्पण नहीं किया और 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक नया भारत उभरा है, जो आतंकवाद को करारा जवाब देता है।

संबित पात्रा ने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत भारत ने पहली बार एक परमाणु शक्ति संपन्न देश (पाकिस्तान) में घुसकर आतंकवादी ठिकानों को नष्ट किया। इस ऑपरेशन में नौ आतंकी ठिकाने ध्वस्त किए गए, सौ से अधिक आतंकवादी मारे गए और पाकिस्तान के 11 एयरबेस नष्ट किए गए, ये तथ्य रिकॉर्ड पर हैं और सबूत मौजूद हैं। इसके बावजूद, राहुल गांधी ने इस ऑपरेशन का मजाक उड़ाया और भारत के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। भारत आतंकवाद के सामने कभी झुका नहीं और न ही भविष्य में झुकेगा।

उन्होंने 26/11 मुंबई हमले का जिक्र करते हुए कहा कि पहले की सरकारें केवल “डोजियर” भेजकर जवाब देती थीं, लेकिन अब मोदी सरकार “डोज” (करारा जवाब) देती है।

संबित पात्रा ने राहुल गांधी पर डोकलाम विवाद का भी हवाला दिया, जब भारत और चीन के बीच तनाव था। उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय राहुल गांधी और उनका परिवार भारत के विरुद्ध जासूसी करते हुए चीनी टेंट के नीचे पकड़ा गया था।

संबित पात्रा ने राहुल गांधी के बयानों को देश विरोधी करार देते हुए सवाल उठाया कि क्या वह चीन और पाकिस्तान के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की भाषा और सवालों से शक पैदा होता है कि कहीं वह इन देशों के “पेड एजेंट” तो नहीं। भारत अब कमजोर नहीं, बल्कि एक मजबूत राष्ट्र है, जो अपने गौरव और सम्मान की रक्षा करना जानता है।

दरअसल, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में संगठन सृजन अभियान की शुरुआत करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव और युद्ध के बने हालातों और भाजपा तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की कार्यशैली की चर्चा करते हुए कहा, “भाजपा और संघ वालों को मैं अच्छी तरह से जानता हूं, इन्हें जरा सा धक्का मारो, ये डरकर भाग जाते हैं। जैसे उधर से ट्रंप ने एक इशारा किया, फोन उठाया और कहा मोदी जी क्या कर रहे हो और ‘जी हुजूर’ करते हुए नरेंद्र मोदी ने ट्रंप के इशारे का पालन किया।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *