BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 02 मई 2025 05:00 AM
  • 28.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. चुनाव आयोग की तीन नई पहल से सुगम मतदान में मिलेगी मदद
  2. पानी प्रकृति का उपहार है, इस पर राजनीति दुर्भाग्यपूर्ण : सीएम नायब सिंह सैनी
  3. यूपी की चुनौतियों को सीएम योगी ने किया स्वीकार, नतीजा सबके सामने : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
  4. ‘मामले की गंभीरता को समझें’, सुप्रीम कोर्ट का पहलगाम हमले को लेकर दाखिल याचिका की सुनवाई से इनकार
  5. भारत ने पाकिस्तानी उड़ानों के लिए बंद किया हवाई मार्ग, 23 मई तक लागू रहेगा प्रतिबंध
  6. जातिगत जनगणना के फैसले पर तेजस्वी यादव बोले, ‘हमारे पुरखों, लालू यादव और समाजवाद की हुई जीत ‘
  7. जातिगत जनगणना पर केंद्रीय कैबिनेट के फैसले पर विपक्ष ने जताई खुशी, बताया एकता की जीत
  8. जात‍िगत जनगणना का दबाव सफल, अब आरक्षण की सीमा बढ़ाने के ल‍िए सरकार पर बनाएंगे दबाव : राहुल गांधी
  9. केंद्र सरकार ने जनगणना के साथ जातिगत जनगणना कराने की घोषणा की, यह सही कदम: मल्लिकार्जुन खड़गे
  10. कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने दशकों तक सत्ता में रहते हुए जातिगत जनगणना का विरोध किया: अमित शाह
  11. कांग्रेस ने वो भूल की है जिसकी माफी नहीं : शाहनवाज हुसैन
  12. जाति जनगणना : जिसको पिछली सरकारें टालती रहीं, उसको मोदी सरकार ने मूल जनगणना में ही सम्मिलित करने का किया फैसला
  13. केंद्रीय कैबिनेट की बैठक : जाति जनगणना को मंजूरी, गन्ना किसानों को राहत
  14. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड का पुनर्गठन, पूर्व रॉ चीफ आलोक जोशी बनाए गए अध्यक्ष
  15. अखिलेश यादव ने बाबा साहेब अंबेडकर का किया अपमान : अर्जुन राम मेघवाल

राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे ने महाराष्ट्र और गुजरात दिवस की शुभकामनाएं दीं

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 01 मई 2025, 10:43 PM IST
राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे ने महाराष्ट्र और गुजरात दिवस की शुभकामनाएं दीं
Read Time:4 Minute, 35 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गुरुवार को महाराष्ट्र और गुजरात दिवस की शुभकामनाएं दी। राजनीति के इन दोनों दिग्गजों ने अपनी ओर से शुभकामनाएं सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से दीं।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने पोस्ट में लिखा, “महाराष्ट्र- छत्रपति शिवाजी महाराज, महात्मा ज्योतिबा फुले, सावित्री बाई फुले, संत ज्ञानेश्वर, संत नामदेव, संत तुकाराम के साथ महान नायक बाबासाहेब डॉ. आंबेडकर की धरती है। उनके विचारों के कारण हमारे समाज में सद्भाव और न्याय कायम है। महाराष्ट्र के नागरिकों को ‘महाराष्ट्र दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके जीवन में हमेशा खुशहाली रहे और भारत की समृद्धि में आप हमेशा की तरह अपना योगदान देते रहें, यही कामना है।“

उन्होंने आगे लिखा, “दादाभाई नौरोजी, महात्मा गांधी और सरदार पटेल जैसे महान हस्तियों की धरती व रचनात्मक विरासत एवं उद्यमशीलता से ओतप्रोत, गुजरात के सभी प्रदेशवासियों को ‘गुजरात स्थापना दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं। आपकी जीवंतता पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। हमें गर्व है कि भारत की प्रगति में दशकों से गुजरात के हमारे नागरिकों ने अपना अभूतपूर्व योगदान दिया है। हम आपकी समृद्धि व प्रगति के लिए सदैव तत्पर हैं।“

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गुजरात और महाराष्ट्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने पोस्ट में लिखा, “महाराष्ट्र और गुजरात के स्थापना दिवस पर वहां के लोगों को बधाई और शुभकामनाएं। इन राज्यों का समृद्ध इतिहास और जीवंत संस्कृतियां भारत की ताकत का सच्चा प्रमाण हैं। उनके अमूल्य योगदान ने सदैव हमारे राष्ट्र की प्रगति को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह विशेष दिन हमारी एकता, सद्भाव को मजबूत करे तथा सभी के लिए समृद्धि लाए।“

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने लिखा, “सभ्यतागत और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध गुजरात प्रदेश के स्थापना दिवस पर राज्य के सभी वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। गुजरात, राष्ट्र की आर्थिकी के साथ ही राजनीतिक चेतना का भी केंद्र रहा है। महात्मा गांधी और सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्मस्थली गुजरात ने न केवल स्वाधीनता आंदोलन में, बल्कि ग्रोथ इंजन के रूप में राष्ट्र निर्माण में भी प्रमुख भूमिका निभाई है। सभी गुजराती भाइयों-बहनों के आनंदित जीवन की कामना करता हूं।“

दूसरे पोस्ट में उन्होंने लिखा, “भक्ति, अध्यात्म और सामाजिक सुधारों की भूमि महाराष्ट्र के स्थापना दिवस पर राज्य वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। खेती-किसानी से लेकर विनिर्माण और सेवा क्षेत्र में देश की अर्थव्यवस्था को बढ़ाने में महाराष्ट्र ने मुख्य भूमिका निभाई है। स्वराज की प्रणेता यह धरा नित-नई प्रगति के आयाम छुए, यहां के लोग खुशहाल रहें, यही कामना है।“

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *