BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025 06:09 PM
  • 32.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. स्लोवाकिया ने भारतीय समुदाय की कड़ी मेहनत को दी मान्यता : राष्ट्रपति मुर्मू
  2. पीएम मोदी ने काशी को दी सौगात, विपक्षी दलों पर भी साधा निशाना, कहा- परिवार का विकास ही उनका सिद्धांत
  3. मुंबई 26/11 हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को 18 दिन की एनआईए हिरासत में भेजा गया
  4. हेल्थ सेक्टर से जुड़ा क्रांतिकारी कदम, दिल्लीवासी भी आयुष्मान योजना के तहत करा सकेंगे इलाज : पीएम मोदी
  5. बिहार चुनाव के दौरान तहव्वुर राणा को फांसी पर लटकाएगी सरकार : संजय राउत
  6. आईपीएल 2025 : दिल्ली कैपिटल्स का शानदार प्रदर्शन, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को छह विकेट से दी मात
  7. दिल्ली : आयुष्मान कार्ड पाकर लाभार्थियों के खिल उठे चहरे, पीएम मोदी को दिया धन्यवाद
  8. रक्षा राज्य मंत्री का मणिपुर दौरा, असम राइफल्स की तैयारियों का लिया जायजा
  9. तहव्वुर राणा को अपना बचाव करने का पूरा अधिकार दिया जाए : पृथ्वीराज चव्हाण
  10. तेज आंधी-तूफान के साथ उत्तर भारत में बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली-एनसीआर तक असर
  11. रांची : जमीन विवाद में भाजपा नेता की हुई थी हत्या, फरार शूटर सहित चार गिरफ्तार
  12. ‘न्यायिक प्रक्रिया में नहीं आने देंगे कोई बाधा’, तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण पर नई दिल्ली बार एसोसिएशन
  13. बिहार : अधिवेशन से लौटे कांग्रेस नेताओं ने कहा, संगठन को मजबूत करने का मिला निर्देश
  14. तहव्वुर राणा का प्रत्यर्पण पीएम मोदी के कारण हुआ संभव : पीयूष गोयल
  15. राहुल गांधी ही कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी समस्या हैं : मुख्तार अब्बास नकवी

लखनऊ : 24 साल के युवक ने मां और चार बहनों का किया कत्ल, गिरफ्तार

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 01 जनवरी 2025, 12:28 PM IST
लखनऊ : 24 साल के युवक ने मां और चार बहनों का किया कत्ल, गिरफ्तार
Read Time:2 Minute, 25 Second

बीएनटी न्यूज़

लखनऊ। लखनऊ में एक युवक ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी मां और चार बहनों की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान (24) अरशद के तौर पर हुई है।

उत्तर प्रदेश के लखनऊ के थाना नाका क्षेत्र में होटल शरणजीत में यह जघन्य हत्याएं हुई।

मृतकों की पहचान आलिया (9), अलशिया (19), अक्सा (16), रहमीन (18) और उनकी मां अस्मा के रूप में हुई है। होटल अधिकारियों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कस्टडी में लिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

घटना की जानकारी देते हुए पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) सेंट्रल रवीना त्यागी ने बताया, “हमें नाका थाना क्षेत्र से सूचना मिली कि होटल शरणजीत के एक कमरे में पांच शव मिले हैं। स्थानीय पुलिस तुरंत जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंची।”

उन्होंने कहा, “आगरा निवासी 24 वर्षीय अरशद को हिरासत में लिया गया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि पारिवारिक समस्याओं के चलते उसने अपनी चार बहनों और मां की हत्या कर दी। आगे की जांच जारी है और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।”

आगरा के कुबेरपुर के टेढ़ी बगिया के इस्लाम नगर निवासी अरशद ने पूछताछ के दौरान कथित तौर पर अपराध कबूल कर लिया है।

अरशद ने पहले अपनी मां और फिर अपनी चार बहनों की नसें ब्लेड से काट दीं। घटना को अंजाम तब दिया गया जब वे सो रही थीं।

होटल कर्मियों के मुताबिक उन्होंने किसी तरह की कोई आवाज नहीं सुनी थी।

पुलिस ने फोरेंसिक टीमों के साथ मिलकर अपराध स्थल को सील कर दिया है और सबूत एकत्र किया जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों ने भी घटनास्थल का दौरा किया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *