BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 29 मार्च 2025 02:06 AM
  • 20.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. ‘गाय हमारी माता है, सबको करना चाहिए सम्मान’: अवधेश प्रसाद
  2. कोलकाता: राहुल गांधी पर दिलीप घोष का तंज, कांग्रेस की सियासत और आरएसएस पर भी बोले
  3. पश्चिम बंगाल की सीएम लंदन के कॉलेज में दे रही थीं भाषण, लगे ‘गो बैक’ के नारे
  4. आईपीएल 2025 : पूरन और मार्श की विस्फोटक पारी ने लखनऊ को दिलाई जीत
  5. पंजाब सरकार के खिलाफ किसानों का विरोध जारी, 28 और 31 मार्च को बड़े प्रदर्शन का ऐलान
  6. पंजाब : सीएम भगवंत मान का बाजवा पर हमला, कहा – ‘उनका मानसिक संतुलन सही नहीं’
  7. पंजाब-हरियाणा भाई-भाई, भगत सिंह पर विवाद नहीं होना चाहिए : भूपेंद्र सिंह हुड्डा
  8. बांग्लादेशी घुसपैठियों और रोहिंग्या की एंट्री के लिए ममता सरकार जिम्मेदार : अमित शाह
  9. नीट-सीयूईटी की तैयारी के लिए दिल्ली सरकार ने फिजिक्सवाला के साथ क‍िया समझाैता
  10. राज्यसभा में गृह मंत्री के खिलाफ कांग्रेस का विशेषाधिकार नोटिस खारिज
  11. सार्वजनिक इस्तेमाल के लिए हैं सड़कें, मस्जिदों में अदा करें नमाज : मोहन सिंह बिष्ट
  12. भारत-बांग्लादेश संबंध : पीएम मोदी ने मोहम्मद यूनुस को लिखे पत्र में क्या कहा?
  13. राहुल गांधी ने आरोप नहीं लगाया, बल्कि सच्चाई बयां की : प्रियंका चतुर्वेदी
  14. राहुल गांधी ही नहीं, बल्कि किसी भी विपक्षी नेता को बोलने नहीं दिया जाता : प्रमोद तिवारी
  15. भाजपा गौशाला से दुर्गंध फैलाती है, हम इत्र से सुगंध : अखिलेश

लालू यादव ने तेजस्वी को सीएम बनाने का किया दावा, दिलीप जायसवाल ने बताया ‘पुत्र मोह का परिणाम’

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 25 मार्च 2025, 1:43 AM IST
लालू यादव ने तेजस्वी को सीएम बनाने का किया दावा, दिलीप जायसवाल ने बताया ‘पुत्र मोह का परिणाम’
Read Time:2 Minute, 50 Second

बीएनटी न्यूज़

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव ने मोतिहारी में एक बार फिर तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राज्य में सरकार बनाने का आह्वान किया। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि अब कोई माई का लाल सरकार बनाने से रोक नहीं सकता। लालू यादव के इस बयान पर बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने तीखी प्रतिक्रिया दी।

दिलीप जायसवाल ने सोमवार को बीएनटी न्यूज़ से बातचीत करते हुए कहा कि यह बयान एक पिता के पुत्र मोह का परिणाम है। यह बिल्कुल गलत है कि एक पिता अपने बेटे के लिए इस तरह के बयान दे रहे हैं। यह जनता के बीच गलत संदेश देता है। एक नेता जो समाजवाद का दावा करता है, उसे इस तरह के बयान नहीं देने चाहिए।

उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि अगर राजद की सरकार बनने का सपना पूरा होता है, तो यादव समाज में कोई दूसरा नेता मुख्यमंत्री क्यों नहीं बन सकता?

दिलीप जायसवाल ने लालू यादव पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यदि समाजवाद का कोई वास्तविक अर्थ है तो उसे सिर्फ अपने बेटे तक सीमित नहीं करना चाहिए। यह समाजवाद नहीं, बल्कि पुत्र मोह है। यह समाजवाद का अपमान है।

दरअसल, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने रविवार को मोतिहारी के कल्याणपुर से राजद विधायक मनोज यादव के पैतृक गांव कोटवा प्रखंड के जमुनियां में कॉमरेड यमुना यादव की पहली पुण्यतिथि पर एक जनसभा को संबोधित किया। इसी दौरान लालू यादव ने कहा था कि कल्याणपुर से मनोज यादव को फिर से जिताना है और तेजस्वी यादव के नेतृत्व में सरकार बनाना है। लालू यादव ने यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा कि कोई माई का लाल सरकार बनने से नहीं रोक सकता है।

आपको बताते चलें, इससे पहले नालंदा में पत्रकारों को संबोधित करते हुए भी लालू यादव ने कहा था कि था कि हम लोग जो बोलते हैं, करते हैं। हर हाल में तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाएंगे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *