BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 12 अप्रैल 2025 03:48 AM
  • 21.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025: धोनी की कप्तानी में भी फ्लॉप रही चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता ने आठ विकेट से हराया
  2. पीएम मोदी ने अन्नाद्रमुक के एनडीए में शामिल होने पर खुशी जताई, कहा- ‘हम तमिलनाडु को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे’
  3. भाजपा और अन्नाद्रमुक तमिलनाडु की भाषा, संस्कृति व विरासत की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध : अमित शाह
  4. मुंबई हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा जांच एजेंस‍ियों की पूछताछ में नहीं दे रहा संतोषजनक जवाब
  5. सरकार की नीति और निष्ठा में शामिल ‘सबका साथ, सबका विकास’ का मंत्र : पीएम मोदी
  6. गुजरात में हमारी सरकार नहीं है, पर हमारे कार्यकर्ता एक्टिव हैं : मल्लिकार्जुन खड़गे
  7. तमिलनाडु में भाजपा-एआईएडीएमके ने मिलाया हाथ, अमित शाह बोले- एनडीए के बैनर तले लड़ेंगे चुनाव
  8. बिहार विधानसभा चुनाव से पहले तहव्वुर राणा को होगी फांसी : संजय राउत
  9. झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी ने छोड़ी पार्टी, हेमंत सोरेन के समक्ष झामुमो में हुए शामिल
  10. सूरत : हैपी एक्सलेंसिया सोसाइटी में भीषण आग, कोई बड़ा नुकसान नहीं
  11. वाराणसी : ‘कई होंगे बेनकाब, सबका होगा हिसाब’, पीएम मोदी की सभा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लहराया बैनर
  12. मैं काशी का हूं और काशी मेरी है, पूरे पूर्वांचल के युवाओं को यहां के विकास का लाभ मिलता है : प्रधानमंत्री मोदी
  13. स्लोवाकिया ने भारतीय समुदाय की कड़ी मेहनत को दी मान्यता : राष्ट्रपति मुर्मू
  14. पीएम मोदी ने काशी को दी सौगात, विपक्षी दलों पर भी साधा निशाना, कहा- परिवार का विकास ही उनका सिद्धांत
  15. मुंबई 26/11 हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को 18 दिन की एनआईए हिरासत में भेजा गया

लोकसभा में सांसदों ने लगाई डिजिटल हाजिरी

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 25 नवंबर 2024, 9:29 PM IST
लोकसभा में सांसदों ने लगाई डिजिटल हाजिरी
Read Time:2 Minute, 15 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। सांसदों ने सोमवार को 18वीं लोकसभा के तीसरे सत्र के पहले दिन ऑनलाइन डिजिटल हाजिरी लगाई। स्टाइलस पेन और डिजिटल टैब के माध्यम से उपस्थिति दर्ज कराने का विकल्प आज पहली बार सांसदों को उपलब्ध कराया गया था। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की इस पहल का स्वागत करते हुए सदस्यों ने इसे सरल, सुविधाजनक और अधिक अनुकूल बताया है। इस दौरान कई सांसद डिजिटल हस्ताक्षर करते दिखे।

डिजिटल हाजिरी के लिए लोकसभा के सभी सदस्यों को स्टाइलस पेन दिया गया है। संसद भवन में पहले से ही इसके लिए पेन रख दिए गए थे।

संसद पहुंचने के बाद सांसदों को सबसे पहले अपना नाम खोजना होगा। इसके बाद वे अपनी हाजिरी लगा सकेंगे। ऐसा करके अब संसद की कार्यप्रणाली का पूरी तरह से डिजिटलीकरण किया जा रहा है। सांसद डिजिटल तरीके से अपनी हाजिरी लगाते हुए उत्साहित दिखे। सभी ने इस पहल का दिल खोलकर स्वागत किया।

बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में उन सभी कार्यों को डिजिटल कर दिया जाएगा, जो मौजूदा समय में कागजों पर हो रहे हैं। अभी संसद में कई कार्य कागजों पर किए जा रहे हैं, जिसे जल्द ही डिजिटल तरीके से किए जाने की कवायद जारी है।

डिजिटल हाजिरी के लिए संसद की लॉबी में इलेक्ट्रॉनिक टैब भी लगा दिए गए हैं। इन्हीं टैब का इस्तेमाल कर सांसद अपनी हाजिरी लगाएंगे। ऐसा करके संसद को हाईटेक बनाने की कोशिश की जा रही है।

सांसदों को हाजिरी लगाते वक्त कोई दिक्कत न आए, इसके लिए नेशनल इंफॉर्मेशन सेंटर की तरफ से इंजीनियरों की टीम मौजूद रहेगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *