BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 02 अप्रैल 2025 10:59 PM
  • 25.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. वक्फ बिल संविधान के मूल ढांचे पर आक्रमण : गौरव गोगोई
  2. वक्फ के तहत गरीबों की भलाई के नहीं हुए काम, विपक्ष मुसलमानों को कितना करेगा गुमराह : किरेन रिजिजू
  3. लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पेश, किरेन रिजिजू ने कहा, ‘संसद की बिल्डिंग को भी किया गया था क्लेम’
  4. कांग्रेस के जमाने में समिति ठप्पा लगाती थी, हमारी समिति चर्चा के आधार पर विचार-विमर्श करती है : अमित शाह
  5. वक्फ बिल राष्ट्रहित में, करोड़ों मुसलमान के साथ पूरा देश करेगा इसका समर्थन: किरेन रिजिजू
  6. जगदंबिका पाल बोले ‘ वक्फ संशोधन विधेयक 2024 होगा पास’, विपक्ष ने सरकार की मंशा पर उठाए सवाल
  7. वक्फ बिल से मुसलमानों को फायदा, विपक्ष कर रहा गुमराह : शहाबुद्दीन रजवी
  8. आईपीएल 2025 : पंजाब किंग्स ने लखनऊ को आठ विकेट से हराया, प्रभसिमरन सिंह बने ‘प्लेयर ऑफ द मैच’
  9. वक्फ अधिनियम में पहले भी हो चुके हैं संशोधन
  10. वक्फ ब‍िल पेश होने के एक दिन पहले प्रहलाद जोशी और जगदंबिका पाल ने संभाला मोर्चा, विपक्ष पर लगाया झूठ फैलाने का आरोप
  11. गुजरात के बनासकांठा में हुए हादसे पर खड़गे-राहुल ने जताया दुख, दोषियों पर कार्रवाई की मांग
  12. कांग्रेस ने अपने सांसदों को तीन लाइन का व्हिप क‍िया जारी, 2-4 अप्रैल को लोकसभा में उपस्थिति अनिवार्य
  13. वक्फ संशोधन विधेयक : भाजपा ने व्हिप जारी कर सांसदों से बुधवार को लोकसभा में उपस्थिति रहने के लिए कहा
  14. गुजरात के बनासकांठा हादसे में 18 की मौत, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
  15. गुजरात : बनासकांठा में पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 17 की मौत, कई घायल

वक्फ संशोधन विधेयक असंवैधानिक, देश को बांटने वाला : तेजस्वी यादव

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 01 अप्रैल 2025, 4:46 PM IST
वक्फ संशोधन विधेयक असंवैधानिक, देश को बांटने वाला : तेजस्वी यादव
Read Time:3 Minute, 29 Second

बीएनटी न्यूज़

पटना। बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे पर तंज कसते हुए कहा कि वे बिहार आए जरूर, लेकिन उन्होंने इसकी तैयारी सही नहीं की थी। उन्होंने सही आंकड़े नहीं दिए।

पटना में एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री से आग्रह किया कि अगली बार जब वे यहां आएं तो पूरी तैयारी करके आएं। उन्होंने कहा कि अगर गृह मंत्री बिहार आकर जंगलराज की बात करते हैं, तो उन्हें आंकड़ों पर बात करनी चाहिए।

तेजस्वी यादव ने एनसीआरबी के आंकड़ों के आधार पर पिछले 20 सालों में बिहार में अपराध की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि इस दौरान 65 हजार लोगों की हत्याएं हुई हैं, एक लाख अपहरण हुए हैं और तीन लाख से ज्यादा चोरी की घटनाएं हुई हैं।

उन्होंने कहा कि बिहार में चुनाव कब होना है, यह भाजपा के हाथ में है। भाजपा जब चुनाव आयोग को इशारा करेगी, तभी बिहार में चुनाव हो जाएंगे।

उन्होंने दावा करते हुए कहा कि 20 साल तक जिन लोगों ने शोषण किया, बिहार के लोग इस बार उन्हें सबक सिखाएंगे और परिवर्तन करेंगे। उन्होंने महागठबंधन सरकार की चर्चा करते हुए कहा कि जातीय गणना के आधार पर बिहार में आरक्षण का दायरा बढ़ाया गया था, केंद्रीय गृह मंत्री को बताना चाहिए था कि यह बढ़ा दायरा नौंवी अनुसूची में क्यों नहीं डाला गया?

उन्होंने बहस की चुनौती देते हुए कहा कि अमित शाह उन्हें जहां बुलाएंगे, वहीं खड़े होकर उनसे बहस करेंगे। आंकड़ों के आधार पर जवाब देंगे। उन्होंने बाढ़ नियंत्रण करने की केंद्रीय गृह मंत्री की घोषणा पर कहा कि 20 साल तक क्या किया?

उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार के दौरान गुजरात को कितनी राशि दी गई और बिहार को कितनी राशि दी गई, यह उन्हें बताना चाहिए। वक्फ संशोधन बिल पर तेजस्वी यादव ने कहा कि हम लोग शुरू से इस बिल का विरोध कर रहे हैं। हम और लालू यादव इस बिल के विरोध में आयोजित धरना-प्रदर्शन में भी शामिल हुए। यह असंवैधानिक बिल है। देश को बांटने वाला बिल है।

उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर कहा कि उनके बारे में तरह-तरह की बातें आ रही हैं। मुझे उनकी हालत पर चिंता हो रही है। उनके साथ आखिर क्या हो रहा है?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *