BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 31 मई 2025 10:01 PM
  • 32.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025: गुजरात टाइटंस को मुंबई इंडियंस ने 20 रन से हराया
  2. पहलगाम में जान गंवाने वाले कानपुर के शुभम द्विवेदी के परिजनों से मिले पीएम मोदी, तस्वीरें आईं सामने
  3. सलमान खुर्शीद का बयान स्पष्ट करता है कि कांग्रेस को राहुल गांधी का नेतृत्व पसंद नहीं : कृष्णा हेगड़े
  4. पाकिस्तान को आर्थिक पैकेज पर रोक लगाए आईएमएफ, आतंकवाद के लिए इस्तेमाल होता है पैसा : राघव चड्ढा
  5. राहुल गांधी पीएम बनेंगे तो पीओके भारत का हिस्सा बनेगा : प्रमोद तिवारी
  6. दिल्ली की मुख्यमंत्री ने 100 दिन के कामकाज का ब्यौरा पेश किया, भ्रष्टाचार पर ‘आप’ को घेरा
  7. रक्षा क्षेत्र की आत्मनिर्भरता में उत्तर प्रदेश निभा रहा बड़ी भूमिका : पीएम मोदी
  8. प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे कानपुर, पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी के परिवार से मिले
  9. नीतीश कुमार ने की पीएम मोदी की जमकर तारीफ, देश में जाति जनगणना कराने के निर्णय पर जताई प्रसन्नता
  10. कानपुर : हाथ में स्केच लेकर पीएम मोदी के जनसभा स्थल पर पहुंची शिवन्या, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के लिए कहा शुक्रिया
  11. कश्मीर में बड़ी समस्या थी, अनुच्छेद 370 के हटने से खत्म हो गई : सलमान खुर्शीद
  12. सुरक्षा, शांति आती है तभी विकास के रास्ते खुलते हैं : पीएम मोदी
  13. भारतीय नौसेना फॉर्म में आती, तो पाकिस्तान के चार टुकड़े हो जाते : राजनाथ सिंह
  14. आतंक का फन अगर उठा तो भारत उसे बिल से खींचकर कुचल देगा : पीएम मोदी
  15. बिहार : खुली गाड़ी पर सवार होकर मंच तक पहुंचे पीएम मोदी, बिक्रमगंज से प्रदेश को दी 48,520 करोड़ रुपये की सौगात

विकसित कृषि संकल्प अभियान : पीएम मोदी ने कृषि क्षेत्र में सुधार, आधुनिकीकरण पर दिया जोर

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 30 मई 2025, 1:17 PM IST
विकसित कृषि संकल्प अभियान : पीएम मोदी ने कृषि क्षेत्र में सुधार, आधुनिकीकरण पर दिया जोर
Read Time:4 Minute, 34 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ को संबोधित करते हुए कृषि क्षेत्र में सुधार के साथ-साथ इसे और आधुनिक बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत हमारी वैज्ञानिकों की टीम एक बड़े अभियान ‘लैब से लैंड’ को लेकर आगे जा रही है। सारे डेटा के साथ वे किसानों को आधुनिक कृषि की जानकारी देंगे।

पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, ” ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ अपने-आप में एक अनोखी पहल है। मानसून दस्तक दे रहा है। खरीफ की फसलों की तैयारी है। ऐसे में 12 से 15 दिन तक देश के वैज्ञानिक, एक्सपर्ट, अधिकारियों और प्रगतिशील किसानों की दो हजार से अधिक टीमें गांव-गांव जा रही हैं। ये टीमें देश के 700 से अधिक जिलों के करोड़ों किसानों तक पहुंचेंगी।”

उन्होंने कहा कि हमारे किसानों ने रिकॉर्ड उत्पादन करके अन्न के भंडार भरे हैं। लेकिन, अब मार्केट बदल रहा है और ग्राहक की प्राथमिकता भी बदल गई है। ऐसे में हमारा प्रयास है कि किसानों और राज्य की सरकारों के साथ मिलकर कृषि व्यवस्थाओं में बदलाव लाएं, देश की कृषि को आधुनिक कैसे बनाया जाए, इस पर किसानों के साथ बैठकर विचार-विमर्श हो। इसलिए इस अभियान के तहत हमारी वैज्ञानिकों की टीम एक बड़े अभियान ‘लैब से लैंड’ को लेकर आगे जा रही है। सारे डेटा के साथ किसानों को आधुनिक कृषि की जानकारी देगी और सीजन शुरू होने से पहले किसानों की मदद के लिए खड़ी रहेगी।”

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “बीते दशकों में हमारे कृषि वैज्ञानिकों ने अनेक क्षेत्रों में अच्छा रिसर्च किया है। बेहतर रिजल्ट लाकर दिखाए हैं। दूसरी तरफ हमारे प्रगतिशील किसान अपने-अपने प्रयोग करके कृषि क्षेत्र में बहुत बदलाव लाए हैं और पैदावार बढ़ाई है और बड़े सफल प्रयोग भी किए हैं। वैज्ञानिकों के सफल रिसर्च और प्रगतिशील किसानों के सफल प्रयोगों की ज्यादा से ज्यादा जानकारी हमारे किसानों तक पहुंचनी उतनी ही आवश्यक है। इस दिशा में आप सभी पहले से प्रयास करते रहे हैं, लेकिन अब नई ऊर्जा के साथ इस काम को करने की जरूरत है। ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ से आपको इसका भरपूर मौका मिलेगा।”

पीएम मोदी ने कहा, “विकसित भारत के लिए, भारत की कृषि को भी विकसित करना होगा। ऐसे कई विषय हैं, जिन पर केंद्र सरकार का निरंतर फोकस रहा है – जैसे किसानों को उनकी उपज का सही दाम कैसे मिले, कृषि अर्थव्यवस्था कैसे मजबूत हो, देश की आवश्यकताओं के अनुरूप कैसे फसलें पैदा हों, कैसे भारत अपनी जरूरतों के साथ-साथ दुनिया की जरूरतों को पूरा करे, दुनिया का फूड बास्केट कैसे बने, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से हम कैसे निपटें, कैसे कम पानी का उपयोग करके अधिक फसलें उगाई जाएं, कैसे मिट्टी को हानिकारक रसायनों से बचाया जाए, खेती को कैसे आधुनिक बनाया जाए, विज्ञान और तकनीक खेतों तक कैसे पहुंचे। ऐसे अनेक विषयों पर पिछले 10-11 साल में हमारी सरकार ने बहुत काम किया है। अब इस अभियान के तहत हमारे किसानों को ज्यादा से ज्यादा जागरूक करना है।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *