BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 22 फ़रवरी 2025 12:19 AM
  • 16.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. प्रस्तावित एडवोकेट अमेंडमेंट बिल : वकीलों की हड़ताल, अदालतें ठप, केंद्र के खिलाफ भड़का गुस्सा
  2. मुझे हल्के में मत लेना, 2022 में टांगा पलटी कर दिया: शिंदे
  3. राहुल गांधी देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त, पीएम मोदी को हराने के लिए ले रहे बाहरी ताकतों की मदद : भाजपा
  4. सोनिया गांधी दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती
  5. 2024 के आम चुनाव में सत्ता परिवर्तन के लिए विदेशी फंडिंग की मदद से रची गई थी साजिश
  6. दिल्ली सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में आयुष्मान योजना को मंजूरी, सीएजी रिपोर्ट सदन में होगी पेश
  7. दिल्ली में विभागों का बंटवारा : रेखा गुप्ता ने अपने पास रखा वित्त-राजस्व, प्रवेश वर्मा को पीडब्ल्यूडी
  8. मायावती का राहुल गांधी को जवाब, कहा- बसपा से गठबंधन की बरगलाने वाली बातें दोहरा चरित्र
  9. मायावती साथ देतीं तो भाजपा कभी चुनाव नहीं जीत पाती : राहुल गांधी
  10. दिल्ली : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंत्रियों संग की यमुना आरती, फिर हुई कैबिनेट की पहली बैठक
  11. दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता के साथ 6 मंत्रियों ने भी ली शपथ
  12. दिल्ली : उपराज्यपाल से मिलीं रेखा गुप्ता, सरकार बनाने का दावा किया पेश
  13. मल्लिकार्जुन खड़गे ने ‘मतदाता सूची में हेरफेर’ का उठाया मुद्दा, भाजपा पर लगाए आरोप
  14. रेखा गुप्ता दिल्ली की नई सीएम
  15. दिल्ली में आरएसएस के कार्यालय का उद्घाटन, मोहन भागवत और अमित शाह के अलावा कई हस्तियां होंगी शामिल

विदेशी एजेंसियों के लिए टूल की तरह काम कर रहे हैं राहुल गांधी : अमित मालवीय

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 20 फ़रवरी 2025, 10:45 PM IST
विदेशी एजेंसियों के लिए टूल की तरह काम कर रहे हैं राहुल गांधी : अमित मालवीय
Read Time:4 Minute, 27 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पूर्ववर्ती जो बाइडेन प्रशासन पर भारत में आम चुनाव को प्रभावित करने के आरोप के बाद भारतीय जनता पार्टी के आईटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने गुरुवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर विदेशी एजेंसियों के लिए टूल की तरह काम करने का आरोप लगाया है।

अमित मालवीय ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर राहुल गांधी का एक पुराना वीडियो साझा करते हुए आरोप लगाया कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष भारत के हितों के खिलाफ काम कर रहे हैं। यह वीडियो मार्च 2023 का है, जिसमें वह लंदन में एक साक्षात्कार में बोल रहे हैं।

राहुल गांधी कह रहे हैं, “आश्चर्यजनक बात यह है कि लोकतंत्र के तथाकथित रक्षक, जिनमें अमेरिका और यूरोपीय देश शामिल हैं, इस बात से अनभिज्ञ दिखते हैं कि लोकतांत्रिक मॉडल का एक बड़ा हिस्सा खतरे में है, और यह वास्तविक समस्या है। हम विपक्ष में उस लड़ाई को लड़ रहे हैं और यह सिर्फ भारत की लड़ाई नहीं है, यह उससे कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण लड़ाई है।”

भाजपा नेता ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी इस इंटरव्यू में अमेरिका और यूरोपीय देशों से भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने की अपील कर रहे हैं। उन्होंने लिखा, “वह (राहुल गांधी) भारत के रणनीतिक और भू-राजनीतिक हितों को नुकसान पहुंचाने का प्रयास करने वाले वैश्विक नेटवर्कों के अनुरूप काम कर रहे हैं और विदेशी एजेंसियों के लिए एक टूल बन गए हैं।”

अमित मालवीय ने लिखा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस बात की पुष्टि की है कि वास्तव में भारत के चुनाव को प्रभावित करने तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जगह किसी और को सत्ता में लाने की कोशिश की गई थी।

इसके साथ उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो वीडियो साझा किए हैं। एक में वह एक परिवार विशेष पर विदेशी शक्तियों को भारत में दखल देने के लिए उकसाने और दूसरे में विदेश ताकतों पर भारत के चुनाव को प्रभावित करने का आरोप लगा रहे हैं।

अमित मालवीय ने 6 मई 2024 का एक वीडियो शेयर किया है। इसमें पीएम मोदी एक निजी टेलीविजन चैनल को साक्षात्कार दे रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा, “मैं देख रहा हूं कि पूरी दुनिया भारत के चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश कर रही है, जो कि उनको नहीं करना चाहिए। वे अपनी राय नहीं रख रहे हैं, अपनी टिप्पणी नहीं कर रहे हैं, वे प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन भारत में प्रभावित नहीं कर पाएंगे।”

पीएम मोदी का दूसरा वीडियो 7 मई 2023 का है। कर्नाटक में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “यह परिवार खुले तौर पर भारत में राजनीति को प्रभावित करने के लिए विदेशी शक्तियों को दखल देने के लिए उकसाते हैं। ये लोग कैसे गुप्त रूप से भारत को पसंद न करने वाले विदेशी राजनयिकों के साथ गुप्त रूप से मिलते हैं। अब देश को इन सारी बातों का पता है। ये ऐसे काम करते हैं, जिससे बार-बार भारत की संप्रभुता का अपमान होता है।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *