BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 02 मई 2025 02:25 AM
  • 30.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. चुनाव आयोग की तीन नई पहल से सुगम मतदान में मिलेगी मदद
  2. पानी प्रकृति का उपहार है, इस पर राजनीति दुर्भाग्यपूर्ण : सीएम नायब सिंह सैनी
  3. यूपी की चुनौतियों को सीएम योगी ने किया स्वीकार, नतीजा सबके सामने : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
  4. ‘मामले की गंभीरता को समझें’, सुप्रीम कोर्ट का पहलगाम हमले को लेकर दाखिल याचिका की सुनवाई से इनकार
  5. भारत ने पाकिस्तानी उड़ानों के लिए बंद किया हवाई मार्ग, 23 मई तक लागू रहेगा प्रतिबंध
  6. जातिगत जनगणना के फैसले पर तेजस्वी यादव बोले, ‘हमारे पुरखों, लालू यादव और समाजवाद की हुई जीत ‘
  7. जातिगत जनगणना पर केंद्रीय कैबिनेट के फैसले पर विपक्ष ने जताई खुशी, बताया एकता की जीत
  8. जात‍िगत जनगणना का दबाव सफल, अब आरक्षण की सीमा बढ़ाने के ल‍िए सरकार पर बनाएंगे दबाव : राहुल गांधी
  9. केंद्र सरकार ने जनगणना के साथ जातिगत जनगणना कराने की घोषणा की, यह सही कदम: मल्लिकार्जुन खड़गे
  10. कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने दशकों तक सत्ता में रहते हुए जातिगत जनगणना का विरोध किया: अमित शाह
  11. कांग्रेस ने वो भूल की है जिसकी माफी नहीं : शाहनवाज हुसैन
  12. जाति जनगणना : जिसको पिछली सरकारें टालती रहीं, उसको मोदी सरकार ने मूल जनगणना में ही सम्मिलित करने का किया फैसला
  13. केंद्रीय कैबिनेट की बैठक : जाति जनगणना को मंजूरी, गन्ना किसानों को राहत
  14. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड का पुनर्गठन, पूर्व रॉ चीफ आलोक जोशी बनाए गए अध्यक्ष
  15. अखिलेश यादव ने बाबा साहेब अंबेडकर का किया अपमान : अर्जुन राम मेघवाल

विदेशी ताकतों के साथ राहुल गांधी की मिलीभगत : रविंद्र रैना

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 22 फ़रवरी 2025, 11:56 PM IST
विदेशी ताकतों के साथ राहुल गांधी की मिलीभगत : रविंद्र रैना
Read Time:2 Minute, 57 Second

बीएनटी न्यूज़

राजौरी। लोकसभा चुनाव 2024 में विदेशी फंडिंग के गंभीर मुद्दे पर भाजपा नेता रविंद्र रैना ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर जोरदार निशाना साधा है।

भाजपा नेता ने कहा, “अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि 2024 में जब भारत में लोकसभा चुनाव हुए तब इसमें विदेशी ताकतें शामिल रही होंगी, ऐसी बातें सामने आई हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि 2024 के लोकसभा चुनावों के दौरान तत्कालीन अमेरिकी सरकार द्वारा 21 मिलियन डॉलर की राशि को मंजूरी दी गई थी। इससे एक बात तो स्पष्ट हो गई है कि लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान विदेशी साजिश द्वारा एक कोशिश हुई।”

उन्होंने आगे कहा, “लेकिन, विदेशी साजिश करने वाले कभी भी अपने मंसूबों में कामयाब नहीं होंगे। पीएम मोदी की अगुवाई में बीते 11 वर्षों में पूरे विश्व में भारत का डंका बजा है। आज भारत विश्व का नेतृत्व कर रहा है। आज भारत की बात दुनिया में सुनी जाती है। भारत विश्व के एक ताकतवर देश के स्वरूप में उभरकर सामने आया है। विदेशी ताकतों को यह चीजें पसंद नहीं आ रही हैं। मुझे शक है कि हमारे देश के कुछ राजनीतिक दल भी इसमें शामिल हो सकते हैं। मेरा सीधे तौर पर शक कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर जाता है। वह अक्सर चोरी-छिपे विदेश जाते हैं। उनकी मिलीभगत विदेशी ताकतों के साथ है। लेकिन, पूरा भारत एकजुट है। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बना है। पूरा देश पीएम मोदी के साथ है। पीएम मोदी सेवादार के रूप में, देश के रक्षक के तौर पर कार्य कर रहे हैं। पूरा देश उन पर गर्व करता है।”

भाजपा नेता ने आगे कहा कि डोनाल्ड ट्रंप ने जो सनसनीखेज खुलासा किया है, वह इस बात का प्रमाण दे रहा है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भारत के खिलाफ साजिश हुई। विदेशी ताकतों को पसंद नहीं आ रहा है कि भारत का नेतृत्व पीएम मोदी कर रहे हैं। मैं कहना चाहता हूं कि विदेशी फंडिंग मामले की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *