BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 12 अप्रैल 2025 10:04 PM
  • 29.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025: धोनी की कप्तानी में भी फ्लॉप रही चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता ने आठ विकेट से हराया
  2. पीएम मोदी ने अन्नाद्रमुक के एनडीए में शामिल होने पर खुशी जताई, कहा- ‘हम तमिलनाडु को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे’
  3. भाजपा और अन्नाद्रमुक तमिलनाडु की भाषा, संस्कृति व विरासत की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध : अमित शाह
  4. मुंबई हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा जांच एजेंस‍ियों की पूछताछ में नहीं दे रहा संतोषजनक जवाब
  5. सरकार की नीति और निष्ठा में शामिल ‘सबका साथ, सबका विकास’ का मंत्र : पीएम मोदी
  6. गुजरात में हमारी सरकार नहीं है, पर हमारे कार्यकर्ता एक्टिव हैं : मल्लिकार्जुन खड़गे
  7. तमिलनाडु में भाजपा-एआईएडीएमके ने मिलाया हाथ, अमित शाह बोले- एनडीए के बैनर तले लड़ेंगे चुनाव
  8. बिहार विधानसभा चुनाव से पहले तहव्वुर राणा को होगी फांसी : संजय राउत
  9. झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी ने छोड़ी पार्टी, हेमंत सोरेन के समक्ष झामुमो में हुए शामिल
  10. सूरत : हैपी एक्सलेंसिया सोसाइटी में भीषण आग, कोई बड़ा नुकसान नहीं
  11. वाराणसी : ‘कई होंगे बेनकाब, सबका होगा हिसाब’, पीएम मोदी की सभा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लहराया बैनर
  12. मैं काशी का हूं और काशी मेरी है, पूरे पूर्वांचल के युवाओं को यहां के विकास का लाभ मिलता है : प्रधानमंत्री मोदी
  13. स्लोवाकिया ने भारतीय समुदाय की कड़ी मेहनत को दी मान्यता : राष्ट्रपति मुर्मू
  14. पीएम मोदी ने काशी को दी सौगात, विपक्षी दलों पर भी साधा निशाना, कहा- परिवार का विकास ही उनका सिद्धांत
  15. मुंबई 26/11 हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को 18 दिन की एनआईए हिरासत में भेजा गया

विपक्षियों में डर का माहौल : शहजाद पूनावाला

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 23 नवंबर 2024, 10:13 AM IST
विपक्षियों में डर का माहौल : शहजाद पूनावाला
Read Time:3 Minute, 7 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों की काउंटिंग जारी है। रुझान आने शुरू हो गए हैं। महाराष्ट्र और झारखंड दोनों जगह भारतीय जनता पार्टी गठबंधन बढ़त बनाए हुए है। भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने एनडीए के बहुमत की बात कही है।

उन्होंने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “कुछ ही देर में जब नतीजे सामने आएंगे, तब यह स्पष्ट होगा कि महाराष्ट्र और झारखंड दोनों जगहों पर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनने जा रही है। महाविकास अघाड़ी ने केवल महाराष्ट्र की जनता को तुष्टिकरण की राजनीति और विकास के कामों को रोकने की नकारात्मक राजनीति दी है। ढाई साल में एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार के नेतृत्व में, महायुति ने महाराष्ट्र के गरीबों के कल्याण, किसानों की सम्मानजनक स्थिति और महिलाओं के उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। इसके कारण, महाराष्ट्र में हमारी सरकार फिर से बनने जा रही है।”

उन्होंने कहा, “झारखंड में, जेएमएम, झोल, माफिया और मुस्लिम तुष्टिकरण की वजह से झारखंड की जनता परेशान है, खासकर आदिवासी समाज जो अपनी रोटी, बेटी और माटी की संस्कृति को घुसपैठियों और वोट जिहाद के हाथों खो रहा था। वहां पर जेएमएम और कांग्रेस की सरकार के खिलाफ भारी गुस्सा है, जिसके एनडीए की सरकार बनने जा रही है। दोनों राज्यों में एनडीए का परचम लहराएगा।”

उन्होंने आगे कहा, “अब से ही महाविकास अघाड़ी के लोग घबराए हुए हैं और ईवीएम में गड़बड़ी का डर जताते हुए आरोप लगा रहे हैं। जब शिवसेना खुद कह रही है कि जो लोग छोड़कर गए हैं, उन्हें वापस आना चाहिए क्योंकि सरकार बनने जा रही है, तो यह साफ संकेत है कि वे हार को स्वीकार कर चुके हैं। जब वे ईवीएम पर सवाल उठाते हैं, तो यह केवल बहाना है, क्योंकि उनका उद्देश्य अपने परिवार को हार से बचाना है। जब चुनाव आयोग उनके पक्ष में होता है, तो वे ईवीएम को सही मानते हैं, लेकिन जब महाराष्ट्र और झारखंड में हारने का डर होता है, तो उसी ईवीएम पर सवाल उठाते हैं। यह स्थिति और आरोप यह दर्शाते हैं कि उनकी हार निश्चित है।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *