BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 08 जून 2025 04:20 AM
  • 31.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. राहुल गांधी के लेख पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी का बयान- ‘लोकतंत्र की हत्या हुई, जनता भाजपा को देगी जवाब’
  2. मोदी सरकार के 11 साल पूरे, ‘माईगव’ आयोजित कर रहा ‘विकसित भारत 2025 क्विज’
  3. बावनकुले ने ‘महाराष्ट्र में मैच फिक्सिंग’ वाले बयान पर राहुल गांधी को घेरा, याद दिलाया ‘इतिहास’
  4. देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा ईद-उल-अजहा, लोगों में उत्साह और खुशी का माहौल
  5. मीठी नदी घोटाला : डिनो मोरिया को ईडी का समन, अगले हफ्ते होगी पूछताछ
  6. ईद-उल-अजहा की राष्ट्रपति मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी ने दी शुभकामनाएं
  7. शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ में छपी उद्धव और राज ठाकरे की तस्वीर, गठबंधन को लेकर अटकलें तेज
  8. ईद-अल-अजहा आज : देश भर की मस्जिदों में अदा की जा रही नमाज, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात
  9. कनाडा ने भारत को दिया जी-7 सम्मेलन का न्योता, पीएम मोदी ने दी जानकारी
  10. बिहार बन गया है ‘क्राइम कैपिटल ऑफ इंडिया’: राहुल गांधी
  11. ऑपरेशन सिंदूर को लेकर राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला, कहा- ट्रंप के दबाव में हुए थे सरेंडर
  12. चार देशों की यात्रा से लौटने के बाद विदेश मंत्री से मिला सुप्रिया सुले के नेतृत्व वाला प्रतिनिधिमंडल
  13. बकरीद को लेकर राज्य सरकारें अलर्ट, प्रतिबंधित कुर्बानी और सोशल मीडिया पर सख्त नजर
  14. दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता को मिली जान से मारने की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई
  15. जम्मू-कश्मीर में पीएम मोदी के आगमन से गदगद स्थानीय बाशिंदे, बोले – ‘मोदी है, तो मुमकिन है’

विराट कोहली पर हमें गर्व, उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करना शर्मनाक : कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 08 जून 2025, 12:07 AM IST
विराट कोहली पर हमें गर्व, उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करना शर्मनाक : कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
Read Time:3 Minute, 8 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 की ट्रॉफी जीतने के बाद आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली पर बेंगलुरु भगदड़ मामले में एक सामाजिक कार्यकर्ता की ओर से शिकायत दर्ज किए जाने के बाद कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने शिकायतकर्ता को इस कृत्य को शर्मनाक करार दिया है।

शनिवार को बीएनटी न्यूज़ से बातचीत करने के दौरान कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि विराट कोहली पर हमें गर्व है। उन्होंने 18 साल तक कर्नाटक की टीम आरसीबी के लिए कड़ी मेहनत की। हर साल मेहनत करते रहे और आखिरकार इस साल उनकी मेहनत का फल मिला। पहली बार आईपीएल में आरसीबी ने खिताब जीता। लेकिन, सस्ती लोकप्रियता के लिए बेंगलुरु भगदड़ मामले में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। ऐसे शिकायतकर्ता को शर्म आनी चाहिए जो विराट कोहली के नाम पर सस्ती लोकप्रियता चाहते हैं। मैं इसकी निंदा करता हूं।

कांग्रेस सांसद ने कहा कि विराट कोहली ने आरसीबी को ट्रॉफी जिताने में अहम भूमिका निभाई है। वह एक दीवार के तौर पर टीम के साथ 18 साल तक खड़े रहे। टीम ने आईपीएल में अपनी पहली जीत सुनिश्चित की तो उनकी आंखों से बहते आंसू को पूरे देश ने देखा। कांग्रेस सांसद ने कहा कि मैं शिकायतकर्ता की घोर निंदा करता हूं। उसकी शिकायत पर कोर्ट भी संज्ञान नहीं लेगा। ऐसे शिकायतकर्ता अपनी घटिया मानसिकता को दर्शाते हैं।

बता दें कि 6 जून को विराट कोहली के खिलाफ कब्बन पार्क पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता एच.एम. वेंकटेश ने दर्ज कराई है। जवाब में पुलिस ने स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा है कि शिकायत पर पहले से दर्ज मामले के तहत विचार किया जाएगा और चल रही जांच के दौरान इसकी जांच की जाएगी।

बता दें कि गुरूवार को बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया था। एम चिन्नास्वामी के अंदर समारोह चल रहा था लेकिन स्टेडियम के बाहर भगदड़ मचने से 11 लोगों की मौत हो गयी और कई लोग घायल हो गए।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *