BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 24 मई 2025 01:59 AM
  • 31.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. भारत कभी परमाणु ब्लैकमेल के आगे नहीं झुकेगा : विदेश मंत्री
  2. विदेश मंत्री जयशंकर ने ट्रंप के मध्यस्थता के दावे को फिर किया खारिज
  3. छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 24 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
  4. पाकिस्तान इंसानियत में विश्वास नहीं करता, उसने आतंकवाद को अपना मॉडल बनाया : प्रियंका चतुर्वेदी
  5. ‘जाति जनगणना को लेकर निडर होकर जनता के बीच जाएं’, खड़गे की कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील
  6. निशिकांत दुबे कांग्रेस को दोषी ठहरा रहे, लेकिन 1991 का समझौता चंद्रशेखर सरकार के दौर में हुआ: तारिक अनवर
  7. छत्तीसगढ़ : सड़क दुर्घटना में घायल को मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा, स्कीम आज से लागू
  8. संजय राउत ने राहुल गांधी के सवाल को बताया जनता की आवाज, बोले- पाकिस्तान पर नहीं कर सकते भरोसा
  9. निशिकांत दुबे की पोस्ट को सुप्रिया श्रीनेत ने बताया ‘फर्रे’, बोलीं- इससे जनता को बेवकूफ नहीं बनाया जा सकता
  10. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पीएम मोदी की दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति और सैन्य शक्ति का प्रतीक: अमित शाह
  11. पूर्वोत्तर राज्य बन रहे भारत का डिजिटल गेटवे: पीएम नरेंद्र मोदी
  12. निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी को दिया जवाब, कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा ने भाजपा सांसद की समझ पर उठाया सवाल
  13. ‘कांग्रेस ने सरेंडर किया’, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की केंद्र से मांग 1991 समझौते की जांच कराई जाए
  14. पीएम मोदी के रहते दूसरे गठबंधन में नहीं जा सकता: चिराग पासवान
  15. तिब्बत में महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 4.2

शंभू बॉर्डर से किसानों ने किया दिल्ली की तरफ कूच, पुलिस ने लगाए कटीले तार

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 06 दिसंबर 2024, 5:10 PM IST
शंभू बॉर्डर से किसानों ने किया दिल्ली की तरफ कूच, पुलिस ने लगाए कटीले तार
Read Time:2 Minute, 48 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। पंजाब-हरियाणा (शंभू) बॉर्डर से किसान एक बार फिर दिल्ली की ओर बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। इस आंदोलन को ‘दिल्ली चलो’ नाम दिया गया है। पुलिस ने इन किसानों को रोकने के लिए कटीले तार और तमाम तरह के अवरोधों को सड़कों पर लगाया है। किसानों ने इन तारों और अवरोधों को सड़क से हटाकर अपनी यात्रा जारी रखी है।

इस घटना के वीडियो में किसान कटीले तारों को हटाकर आगे बढ़ते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में दिखाया गया है किस तरह से किसानों की भीड़ तारों को हटाते हुए उन्हें रास्ते पर किनारे करने के बाद आगे बढ़ रही है।

वहीं, एक अन्य वीडियो में पुलिस किसानों पर आंसू गैस के गोले फेंकते हुए दिखाई दे रही है। वीडियो में पुलिसकर्मी किसानों के पास पिस्टल होने की बात भी कह रहे हैं। जिससे किसान मना कर रहे हैं।

एक और वीडियो में पुलिसकर्मी किसानों के मार्च के बीच एक जाली के अंदर खड़े दिखाई दे रहे हैं, साथ ही अंदर से ही पुलिसकर्मी किसानों पर आंसू गैस के गोले फेंकते हुए नजर आ रहे हैं।

बता दें कि पंजाब-हरियाणा (शंभू) बॉर्डर से किसान एक बार फिर दिल्ली की ओर बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। इस आंदोलन में शंभू बॉर्डर पर 13 फरवरी से 8 महीने से ज्यादा समय से धरना दे रहे किसान अब ट्रैक्टर-ट्रॉली के बिना पैदल ही दिल्ली की ओर बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। शुक्रवार को 101 किसानों का पहला जत्था शंभू बॉर्डर पर एकत्र होकर रवाना होने की योजना बना रहा है।

किसान आंदोलन को लेकर हरियाणा और दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। सार्वजनिक सभाओं और जुलूसों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही ड्रोन और वाटर कैनन की व्यवस्था भी की गई है। शंभू बॉर्डर पंजाब के पटियाला और हरियाणा के अंबाला को जोड़ता है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *