BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 09 जून 2025 01:07 PM
  • 41.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. शाखा क्षेत्र के प्रत्येक परिवार तक संघ का संपर्क पहुंचना चाहिए: आरएसएस प्रमुख भागवत
  2. पंजाब : अनुसूचित जाति के 4,727 लोगों का 68 करोड़ रुपए का कर्ज माफ, सरकार ने बांटे सर्टिफिकेट
  3. प्रियंका चतुर्वेदी ने यूरोपीय यात्रा को बताया सफल, बोलीं- ‘वैश्विक मंचों पर पाकिस्तान को किया बेनकाब’
  4. कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने राहुल गांधी को बताया ‘निडर और साहसी’
  5. मणिपुर सरकार ने मैतेई नेता की गिरफ्तारी के बाद पांच जिलों में कर्फ्यू लगाया
  6. आप और कांग्रेस ने झुग्गीवासियों को वर्षों तक मूर्ख बनाया : सीएम रेखा गुप्ता
  7. 11 वर्षों में नारीशक्ति की सफलताएं देशवासियों को गौरवान्वित करने वाली हैं : पीएम मोदी
  8. देवेंद्र फडणवीस का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- ‘महाराष्ट्र पराजय कितना गहराई से चुभा इसका मुझे भलीभांति एहसास’
  9. नासिक में नमाज के बाद फिलिस्तीनी झंडा फहराया गया, पुलिस ने शुरू की जांच
  10. ‘महाराष्ट्र चुनाव में मैच फिक्सिंग’ वाले बयान पर एनडीए नेताओं ने राहुल गांधी को घेरा
  11. राहुल गांधी को सोचना चाहिए कि जनता क्यों नकार रही : चिराग पासवान
  12. सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी की विधानसभा सदस्यता समाप्त होना दुर्भाग्यपूर्ण : धर्मेंद्र यादव
  13. सहस्राब्दी के लिए ‘टाइम कैप्सूल’ में समाहित गुजरात की विरासत : पीएम मोदी की दूरदर्शी पहल
  14. राहुल गांधी पर चुनाव आयोग का तंज, मैच हारने के बाद रेफरी को दोष देना नई आदत…
  15. राहुल गांधी के लेख पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी का बयान- ‘लोकतंत्र की हत्या हुई, जनता भाजपा को देगी जवाब’

शहादत को सलाम: बिहार सरकार करेगी शहीद सुनील कुमार सिंह के परिजनों का सम्मान

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 09 जून 2025, 8:22 AM IST
शहादत को सलाम: बिहार सरकार करेगी शहीद सुनील कुमार सिंह के परिजनों का सम्मान
Read Time:2 Minute, 37 Second

बीएनटी न्यूज़

पटना। जम्मू-कश्मीर में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान घायल हुए बिहार के बक्सर जिले के सेना के हवलदार सुनील कुमार सिंह के शहीद होने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि सुनील सिंह की शहादत को देश हमेशा याद रखेगा। वे इस घटना से काफी मर्माहत हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा, “शहीद हवलदार सुनील कुमार सिंह के निकटतम आश्रित को राज्य सरकार की ओर से अनुमानित सम्मान राशि दी जाएगी, साथ ही शहीद हवलदार सुनील कुमार सिंह का राज्य सरकार की ओर से पुलिस सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।”

मुख्यमंत्री ने वीर सपूत की शहादत पर उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना भी की है।

उल्लेखनीय है कि हवलदार सुनील कुमार सिंह बक्सर जिले के चौसा प्रखंड के नरबतपुर रहने वाले थे। उनकी शहादत की खबर जैसे ही उनके गांव पहुंची, पूरा इलाका शोक में डूब गया। स्थानीय लोगों का हुजूम उनके घर के बाहर लग गया। सभी लोग शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधा रहे हैं। लोग अपने बेटे को याद कर रहे हैं।

बताया जाता है कि ऑपरेशन सिंदूर के समय वे राजौरी में तैनात थे और नौ मई को पाकिस्तानी हमलों में घायल हो गए थे। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके माता-पिता सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना की ओर से ऑपरेशन सिंदूर चलाया गया था।

इसके बाद भारतीय सेना ने अपने पराक्रम और शौर्य का प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान में स्थित आतंकियों के नौ ठिकाने ध्वस्त कर दिए थे, जिसमें 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए थे। इस दौरान कई एयर बेस को भी ध्वस्त किया गया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *