BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 31 मार्च 2025 03:49 PM
  • 34.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. म्यांमार : विनाशकारी भूकंप के बाद महसूस किए गए 36 झटके, 1700 की मौत, 3400 घायल
  2. मॉरीशस यात्रा, आरएसएस मुख्यालय, गिर पार्क और अन्य कार्यक्रम, कुछ ऐसा रहा पीएम मोदी का मार्च महीना
  3. ‘सांप्रदायिक, बलपूर्वक एजेंडा’, सोनिया गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर मोदी सरकार पर बोला हमला
  4. सीएम ममता बनर्जी ने ईद की मुबारकबाद देते हुए विरोधियों पर साधा निशाना, बोलीं ‘राम-बाम’ लोगों को बांट रहे
  5. उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक धूमधाम से मनाई जा रही ईद, सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम
  6. राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति ने दी ईद की शुभकामनाएं
  7. मन-मस्तिष्क में बेईमानी हो, तो बड़े से बड़े खजाने भी खाली हो जाते हैं, पीएम मोदी का कांग्रेस पर निशाना
  8. 13 थाना क्षेत्रों को छोड़कर पूरे मणिपुर में अफस्पा लागू, अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर में भी अवधि बढ़ी
  9. लालू ने बिहार के युवाओं को नहीं, अपने परिवार को सेट करने का काम किया : अमित शाह
  10. आरएसएस साधारण वटवृक्ष नहीं बल्कि भारत की अमर संस्कृति का अक्षयवट : पीएम मोदी
  11. एक्सप्लेनर: वेतन पाने वाले लोगों के लिए एक अप्रैल से बदल जाएंगे इनकम टैक्स ये नियम
  12. पीएम मोदी के संघ मुख्यालय जाने को संजय राउत ने बताया ‘अच्छी बात’, पूछा सवाल ‘पहले क्यों नहीं गए?’
  13. सीएम नीतीश ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को दिया भरोसा, ‘अब इधर-उधर जाने का सवाल ही नहीं’
  14. लालू ने चारा घोटाला कर बिहार को बदनाम किया : अमित शाह
  15. पीएम मोदी ने दीक्षाभूमि में डॉ. बीआर अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि, कहा- ‘यहां आने का सौभाग्य पाकर अभिभूत हूं’

शायद लोगों को हम पर भरोसा नहीं हुआ : संदीप दीक्षित

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 08 फ़रवरी 2025, 1:10 PM IST
शायद लोगों को हम पर भरोसा नहीं हुआ : संदीप दीक्षित
Read Time:2 Minute, 27 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। दिल्ली चुनाव के नतीजों में कांग्रेस के निराशाजनक प्रदर्शन नई दिल्ली सीट से प्रत्याशी संदीप दीक्षित ने कहा कि हम इस बात को स्वीकार करते हैं कि हमारी पार्टी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। शायद लोगों को हम पर भरोसा नहीं हुआ। दिल्ली के लोगों को ऐसा लगा होगा कि शायद हम उन्हें अच्छी सरकार नहीं दे पाएंगे, इसलिए उन्होंने हमें चुनना जरूरी नहीं समझा।

बीएनटी न्यूज़ ने जब उनसे पूछा कि कांग्रेस अधिकांश सीटों पर पिछड़ती हुई नजर आ रही है, तो उस पर उन्होंने कहा कि पिछड़ने की बात नहीं है। हमें इस बात की पूरी उम्मीद थी कि हम 12 से 14 फीसदी वोटिंग हासिल करने में सफल रहेंगे, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया।

उन्होंने कहा कि बिल्कुल, हमें यह स्वीकार करने में कोई गुरेज नहीं है कि हम दिल्ली के लोगों के दिलों में जगह बनाने में पूरी तरह से विफल साबित हुए, जो कि हम सभी के लिए निराशा की बात है।

उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल सही साबित हुए हैं। भाजपा कई सीटों पर आगे चल रही है। अभी कुछ ही देर में दिल्ली की पूरी राजनीतिक स्थिति साफ हो जाएगी। निश्चित तौर पर दिल्ली में भाजपा सरकार बनाती हुई नजर आ रही है।

वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टीएस सिंह देव ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि दिल्ली में जिस पार्टी ने भी जीत हासिल की है, उसे शुभकामनाएं। रही बात कांग्रेस की तो इस बात को खारिज नहीं किया जा सकता है कि दिल्ली में स्थिति निराशाजनक रही है।

उन्होंने कहा कि रुझानों में कांग्रेस कभी एक सीट पर आगे दिख रही थी, तो कभी शून्य की स्थिति में नजर आ रही थी। भाजपा के रूझान भी लगातार बदलते हुए नजर आ रहे हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *