BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 24 मई 2025 05:34 AM
  • 30.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. भारत कभी परमाणु ब्लैकमेल के आगे नहीं झुकेगा : विदेश मंत्री
  2. विदेश मंत्री जयशंकर ने ट्रंप के मध्यस्थता के दावे को फिर किया खारिज
  3. छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 24 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
  4. पाकिस्तान इंसानियत में विश्वास नहीं करता, उसने आतंकवाद को अपना मॉडल बनाया : प्रियंका चतुर्वेदी
  5. ‘जाति जनगणना को लेकर निडर होकर जनता के बीच जाएं’, खड़गे की कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील
  6. निशिकांत दुबे कांग्रेस को दोषी ठहरा रहे, लेकिन 1991 का समझौता चंद्रशेखर सरकार के दौर में हुआ: तारिक अनवर
  7. छत्तीसगढ़ : सड़क दुर्घटना में घायल को मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा, स्कीम आज से लागू
  8. संजय राउत ने राहुल गांधी के सवाल को बताया जनता की आवाज, बोले- पाकिस्तान पर नहीं कर सकते भरोसा
  9. निशिकांत दुबे की पोस्ट को सुप्रिया श्रीनेत ने बताया ‘फर्रे’, बोलीं- इससे जनता को बेवकूफ नहीं बनाया जा सकता
  10. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पीएम मोदी की दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति और सैन्य शक्ति का प्रतीक: अमित शाह
  11. पूर्वोत्तर राज्य बन रहे भारत का डिजिटल गेटवे: पीएम नरेंद्र मोदी
  12. निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी को दिया जवाब, कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा ने भाजपा सांसद की समझ पर उठाया सवाल
  13. ‘कांग्रेस ने सरेंडर किया’, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की केंद्र से मांग 1991 समझौते की जांच कराई जाए
  14. पीएम मोदी के रहते दूसरे गठबंधन में नहीं जा सकता: चिराग पासवान
  15. तिब्बत में महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 4.2

शिवसेना (यूबीटी) एमवीए और ‘इंडिया’ ब्लॉक के साथ : प्रियंका चतुर्वेदी

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 13 फ़रवरी 2025, 11:45 PM IST
शिवसेना (यूबीटी) एमवीए और ‘इंडिया’ ब्लॉक के साथ : प्रियंका चतुर्वेदी
Read Time:2 Minute, 50 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। दिल्ली चुनाव के बाद विपक्षी ‘इंडिया’ ब्लॉक में बिखराव की खबरों के बीच शिवसेना (यूबीटी) के नेता आदित्य ठाकरे गुरुवार को आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से मिले। शिवसेना (यूबीटी) की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने इसे महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि पार्टी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) और ‘इंडिया’ ब्लॉक के साथ है।

प्रियंका चतुर्वेदी ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का नाम लिए बगैर कहा, “महाराष्ट्र में जब से नए मुख्यमंत्री बने हैं, और जब से उनका (शिंदे का) पावर उनसे छीन लिया गया है, तब से वह सुबह उठकर रोज नई अफवाह फैलाते हैं।”

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल से मुलाकात पर उन्होंने कहा, “हमारे सभी सांसद साथ में थे, सभी की मुलाकात हुई है और अच्छा लंच हुआ है। पहले आदित्य ठाकरे ने राहुल गांधी से मुलाकात की थी और आज अरविंद केजरीवाल से मिले हैं। ऐसे में यह एक सकारात्मक दौरा रहा है। हमारा कमिटमेंट ‘इंडिया’ अलायंस और महा विकास अघाड़ी के साथ है।”

महाराष्ट्र में ऑपरेशन टाइगर के सवाल पर शिवसेना (यूबीटी) सांसद ने कहा, “वे लोग पंचर टाइगर हैं। उनको अमित शाह ने बनाकर रखा है। जिस दिन वह उन्हें पंचर करेंगे, तो उनको पता भी नहीं चलेगा कि वे कहां पहुंच जाएंगे। जिनको जानकारी नहीं है और सिर्फ अफवाह के आधार पर जी रहे हों, उनको मैं फिर से कहूंगी कि वे अपनी आंखें खोलें और देखें कि उनका इस्तेमाल हो चुका है। अब वे भाजपा के किसी काम के नहीं रह गए हैं। सिर्फ कुछ दिन की बात है, अब उनको बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।”

उल्लेखनीय है कि दिल्ली चुनाव में आप की करारी हार के बाद ‘इंडिया’ ब्लॉक के अस्तित्व पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। वहीं, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के राज्य में अगले विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने की घोषणा ने इस बात को और हवा दे दी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *