BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 23 अप्रैल 2025 08:09 AM
  • 26.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. खड़गे की बक्सर सभा पर जेडीयू नेता केसी त्यागी बोले, ‘खुद को जिंदा करने की कोशिश’
  2. पहलगाम आतंकी हमले में 16 की मौत, गृह मंत्री की अध्यक्षता में सुरक्षा समीक्षा बैठक
  3. अखिलेश यादव का भाजपा पर तंज, ‘एक फेज में चुनाव तक नहीं करा पाते’
  4. राजनाथ सिंह, खड़गे समेत तमाम नेताओं ने की पहलगाम हमले की निंदा, कहा- ‘कायरतापूर्ण और अत्यंत निंदनीय’
  5. निर्वाचन आयोग ने महाराष्ट्र चुनाव पर राहुल गांधी के एक-एक दावे का तथ्यों के साथ किया खंडन
  6. पीएम मोदी की अप्रूवल रेटिंग से मुझे ईर्ष्या होती है : अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस
  7. मल्लिकार्जुन खड़गे को बिहार में कोई नहीं जानता है : गोपाल मंडल
  8. पश्चिम बंगाल में हिन्दू डरे हुए हैं, उनको वोट तक नहीं डालने देते : गिरिराज सिंह
  9. अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने परिवार संग देखा जयपुर का आमेर किला, राजस्थानी संस्कृति का लिया आनंद
  10. पहलगाम आतंकी हमला : पीएम मोदी बोले, ‘आतंकियों का एजेंडा सफल नहीं होगा’
  11. राष्ट्रपति मुर्मू ने पहलगाम हमले की निंदा की, बताया ‘दर्दनाक और अमानवीय’ कृत्य
  12. जम्‍मू-कश्‍मीर : पहलगाम आतंकी हमले में एक पर्यटक की मौत, 12 घायल, सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा, ‘स्तब्ध हूं’
  13. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  14. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  15. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना

श्रीलंकाई सेना की गिरफ्त में 13 मछुआरे, पुडुचेरी के मुख्यमंत्री से मिले परिजन

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 29 जनवरी 2025, 12:02 PM IST
श्रीलंकाई सेना की गिरफ्त में 13 मछुआरे, पुडुचेरी के मुख्यमंत्री से मिले परिजन
Read Time:3 Minute, 15 Second

बीएनटी न्यूज़

पुडुचेरी। पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन. रंगास्वामी से बुधवार को श्रीलंकाई नौसेना द्वारा गिरफ्तार किए गए परिजनों ने मदद की गुहार लगाई। परिजनों ने रोते हुए मुख्यमंत्री से उनके लोगों को जल्द से जल्द रिहा करने की दिशा में कदम उठाने की अपील की। मुख्यमंत्री ने भी उन्हें हर प्रकार की मदद का भरोसा दिलाया है।

मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि मछुआरों को रिहा करने के लिए उचित कदम उठाए जा रहे हैं। इस संबंध में केंद्र सरकार को भी पत्र लिखा गया है।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने इस मामले में विदेश मंत्रालय को पत्र लिखा था। इस पत्र में उन्होंने इस मामले में सरकार से हस्तक्षेप की मांग की थी, ताकि मछुआरों की रिहाई का मार्ग प्रशस्त हो सके।

बता दें कि श्रीलंकाई नौसेना ने तमिलनाडु और पुडुचेरी के 13 मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया था। श्रीलंका ने आरोप लगाया था कि मछुआरे उसकी समुद्री सीमा में अवैध रूप से घुस गए थे।

श्रीलंकाई नौसेना की गोलीबारी में दो मछुआरे गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें श्रीलंका के जाफना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

जानकारी के मुताबिक, सोमवार की रात करीब 10 बजे तमिलनाडु के कोडियाकराई के पास स्थित कराईकल के 20 से अधिक मछुआरे एक मोटरबोट में मछली पकड़ रहे थे। उन्हें श्रीलंकाई नौसेना की दो गश्ती नौकाओं ने घेर लिया था। इस दौरान मछुवारे भाग गए, लेकिन एक मोटरबोट श्रीलंकाई नौसेना के हाथ लग गई।

वहीं, कराईकल के क्लिंजल मेडु गांव के आनंदवेल की नाव में 13 मछुआरे सवार थे, जिनके नाम मणिकावेल, दिनेश, कार्तिकेयन, सेंथामिज, मैविलिनथन, वेत्रिवेल, नवाथ, राजेंद्रन, रामकी, शशिकुमार, नंदकुमार, बाबू और कुमारन हैं।

इसके अलावा नवाथ, राजेंद्रन, रामकी, शशिकुमार, नंदकुमार, बाबू और कुमारन, जो नगाई और मयिलादुथुराई से हैं।

श्रीलंकाई नौसेना का दावा था कि मछुआरे मुलातिवु जल क्षेत्र में मछली पकड़ रहे थे, जो श्रीलंका की समुद्री सीमा में है। जब मछुआरे घबराकर भागने लगे, तो उन पर गोली चलाई गई।

श्रीलंकाई नौसेना ने बंदूक की नोक पर नाव में सवार सभी 13 मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *