BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 21 अप्रैल 2025 11:39 PM
  • 28.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  2. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  3. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  4. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  5. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  6. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  7. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  8. इमरान मसूद ने राहुल के अमेरिका में दिए बयान का किया समर्थन, बोले- ईसीआई को लेकर जो कहा वो सच
  9. आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
  10. विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है : शहजाद पूनावाला
  11. भारत पहुंचे अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, एयरपोर्ट पर दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर
  12. अहमदाबाद में खुद को वक्फ ट्रस्टी बताकर किराया वसूली का पर्दाफाश, पांच लोग गिरफ्तार
  13. आईपीएल 2025 : रोहित व सूर्या की शानदार बल्लेबाजी, मुंबई ने सीएसके को नौ विकेट से हराया
  14. आईपीएल 2025 : आरसीबी से हार के बाद पोंटिंग ने कहा, हमने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की
  15. एनडीए से अलग होने पर पशुपति कुमार पारस बोले, ‘लोकसभा चुनाव में हमारे सांसदों का टिकट कटा, तो बहुत बुरा लगा था’

संजय राउत ने एसवाई कुरैशी को बताया बेहतरीन चुनाव आयुक्त, भाजपा पर किया कटाक्ष

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 21 अप्रैल 2025, 7:29 PM IST
संजय राउत ने एसवाई कुरैशी को बताया बेहतरीन चुनाव आयुक्त, भाजपा पर किया कटाक्ष
Read Time:3 Minute, 16 Second

बीएनटी न्यूज़

मुंबई। शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने सोमवार को पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) शहाबुद्दीन याकूब कुरैशी को बेहतरीन चुनाव आयुक्तों में से एक बताया। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर भी कटाक्ष किया।

संजय राउत ने कहा, “एस.वाई. कुरैशी बेहतरीन चुनाव आयुक्तों में से एक थे। मैंने उन्हें नजदीक से देखा है। जब वे चुनाव आयुक्त थे, तब शिवसेना और भाजपा का गठबंधन था। तब भी हमने यही कहा था कि वह एक निष्पक्ष और बेहतरीन चुनाव आयुक्त हैं। अगर इसी तरह आप कहें कि कोई चीफ जस्टिस मुसलमान है, या कोई चुनाव आयुक्त मुसलमान है, तो यह कौन सी भाषा है? यह कौन सी सोच है? उन्होंने कहा कि ऐसे लोग जो देश को तोड़ना चाहते हैं, वे इस देश में रहने के लायक नहीं हैं।”

उल्लेखनीय है कि भारत के मुख्य न्यायाधीश के खिलाफ टिप्पणी से हंगामा मचाने के बाद भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने रविवार को एस.वाई. कुरैशी पर निशाना साधते हुए कहा था कि वह चुनाव आयुक्त नहीं बल्कि एक ‘मुस्लिम आयुक्त’ थे।

महाराष्ट्र में सरकार द्वारा हिंदी भाषा थोपने के सवाल पर संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र में हिंदी पहले से चल रही है। जबरदस्ती हिंदी थोपने की कोई जरूरत नहीं है। यह जनता और हम सबका दबाव था कि महाराष्ट्र में अपनी भाषा और संस्कृति के सम्मान के साथ रहा जाए।

सांसद संजय राउत ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा अपनी ‘वॉशिंग मशीन’ में सभी कथित ‘भ्रष्टाचारियों’ को डालकर साफ कर देती है। अजित पवार को पार्टी में लिया, एकनाथ शिंदे को लिया, अशोक चव्हाण को लिया, ऐसे बहुत से लोग हैं। इन्होंने कितने भ्रष्टाचारियों को अपनी ‘वॉशिंग मशीन’ में डाल दिया है, ये बातें जनता को भी बताइए, ताकि सच्चाई सामने आए।

अमेरिका में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान पर संजय राउत ने कहा कि उन्होंने कोई मंगल ग्रह या चंद्रमा पर जाकर बात नहीं की है। उन्होंने जमीन पर, धरती पर ही सच बोला है। सच बोलने के लिए जमीन या सीमा की जरूरत नहीं होती। राहुल गांधी जहां भी जाते हैं, सच बोलते हैं। अमेरिका में ट्रंप के खिलाफ आंदोलन चल रहे हैं, वहां के लोग भी तो भारत आकर बात करते हैं, हम तो स्वीकार करते हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *