BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 26 फ़रवरी 2025 11:23 PM
  • 23.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. दोषी सांसदों पर आजीवन प्रतिबंध लगाना सही नहीं’ केंद्र सरकार का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा
  2. किसान कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, चार राज्यों को मिले नए अध्यक्ष
  3. कोयंबटूर : ‘स्वयं को बदलने से शुरू होता है दुनिया बदलने का रास्ता’, ईशा फाउंडेशन के कार्यक्रम में बोले अमित शाह
  4. बिहार में नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार, भाजपा के सात विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
  5. बागेश्वर धाम विवाह समारोह के जोड़े को 51 हजार मिलेंगे : मोहन यादव
  6. आज नीतीश कैबिनेट का विस्तार, 7 नेता लेंगे मंत्री पद की शपथ
  7. ‘पोप फ्रांसिस की हालत गंभीर, लेकिन स्थिर’, हेल्थ को लेकर आया अपडेट
  8. ‘एक देश-एक चुनाव’ पर जेपीसी की तीसरी बैठक में प्रियंका गांधी ने पूछा, ‘पर्याप्त ईवीएम हैं?’
  9. भविष्य की नई यात्रा पर निकल रहा पूर्वोत्तर भारत : पीएम मोदी
  10. जानिए, दिल्ली शराब घोटाले पर कैग रिपोर्ट में हुए क्या-क्या खुलासे
  11. 1984 सिख विरोधी दंगा : दिल्ली की अदालत ने सज्जन कुमार को सुनाई उम्र कैद की सजा
  12. दिल्ली : शराब नीति बदलने से हुआ 2 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान, कैग रिपोर्ट में खुलासा
  13. दिल्ली : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शराब नीति पर कैग की रिपोर्ट प्रस्तुत की
  14. एडवांटेज असम 2.0 समिट का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, बोले- भारत के 140 करोड़ लोगों पर दुनिया को भरोसा
  15. बिना मंजूरी के लिए गए फैसले, खामियों को लेकर जिम्मेदारी तय करना जरूरी : केजरीवाल की शराब नीति पर कैग

संतों ने कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाई, समाज को दिखाई राह : द्रौपदी मुर्मू

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 26 फ़रवरी 2025, 4:45 PM IST
संतों ने कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाई, समाज को दिखाई राह : द्रौपदी मुर्मू
Read Time:2 Minute, 53 Second

बीएनटी न्यूज़

छतरपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को मध्य प्रदेश के छतरपुर में एक कार्यक्रम में कहा कि भारतीय परंपरा में संतों ने सदियों से कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाई है और समाज को सही राह दिखाई है।

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वरधाम में शिवरात्रि के मौके पर गरीब बेटियों का सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। इसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सभी जोड़ों के लिए उपहार लेकर आईं। उन्होंने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सिलाई मशीन और आटा चक्की दी गई है।

राष्ट्रपति ने कहा कि भारतीय परंपरा में संतों ने सदियों से अपनी कर्म और वाणी से जन सामान्य को राह दिखाई है। सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाई है, और जागरूक किया है। चाहे गुरु नानक हों, रविदास हों या संत कबीर दास, मीरा बाई हों या तुकाराम, सबने समाज को सही राह दिखाई है।

बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने राष्ट्रपति मुर्मू को हनुमान यंत्र भेंट किया।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी राज्य सरकार की योजना का जिक्र करते हुए कहा कि इन सभी जोड़ों को 51-51 हजार रुपये दिए जाएंगे।

धीरेंद्र शास्त्री ने इस आयोजन के शुरू होने की कहानी भी बताई। उन्होंने कहा कि अपनी बहन की शादी के दौरान उन्होंने काफी समस्याओं का सामना किया था। तभी उन्होंने प्रण कर लिया था कि जब सामर्थ्यवान बनेंगे तो निर्धन और गरीब कन्याओं की शादी कराएंगे। उसी के तहत यह समारोह सात साल से आयोजित कर रहे हैं।

समारोह में मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा भी शामिल हुए। इसके अलावा बड़ी संख्या में साधु-संत भी उपस्थित रहे।

आयोजन में 251 बालिकाओं का विवाह कराया गया। समारोह में आने वालों के लिए विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *