BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 12 अप्रैल 2025 01:16 AM
  • 21.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025: धोनी की कप्तानी में भी फ्लॉप रही चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता ने आठ विकेट से हराया
  2. पीएम मोदी ने अन्नाद्रमुक के एनडीए में शामिल होने पर खुशी जताई, कहा- ‘हम तमिलनाडु को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे’
  3. भाजपा और अन्नाद्रमुक तमिलनाडु की भाषा, संस्कृति व विरासत की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध : अमित शाह
  4. मुंबई हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा जांच एजेंस‍ियों की पूछताछ में नहीं दे रहा संतोषजनक जवाब
  5. सरकार की नीति और निष्ठा में शामिल ‘सबका साथ, सबका विकास’ का मंत्र : पीएम मोदी
  6. गुजरात में हमारी सरकार नहीं है, पर हमारे कार्यकर्ता एक्टिव हैं : मल्लिकार्जुन खड़गे
  7. तमिलनाडु में भाजपा-एआईएडीएमके ने मिलाया हाथ, अमित शाह बोले- एनडीए के बैनर तले लड़ेंगे चुनाव
  8. बिहार विधानसभा चुनाव से पहले तहव्वुर राणा को होगी फांसी : संजय राउत
  9. झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी ने छोड़ी पार्टी, हेमंत सोरेन के समक्ष झामुमो में हुए शामिल
  10. सूरत : हैपी एक्सलेंसिया सोसाइटी में भीषण आग, कोई बड़ा नुकसान नहीं
  11. वाराणसी : ‘कई होंगे बेनकाब, सबका होगा हिसाब’, पीएम मोदी की सभा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लहराया बैनर
  12. मैं काशी का हूं और काशी मेरी है, पूरे पूर्वांचल के युवाओं को यहां के विकास का लाभ मिलता है : प्रधानमंत्री मोदी
  13. स्लोवाकिया ने भारतीय समुदाय की कड़ी मेहनत को दी मान्यता : राष्ट्रपति मुर्मू
  14. पीएम मोदी ने काशी को दी सौगात, विपक्षी दलों पर भी साधा निशाना, कहा- परिवार का विकास ही उनका सिद्धांत
  15. मुंबई 26/11 हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को 18 दिन की एनआईए हिरासत में भेजा गया

संभल: शाही जामा मस्जिद के सर्वे की रिपोर्ट कोर्ट में पेश, कोर्ट कमिश्नर ने दी जानकारी

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 03 जनवरी 2025, 12:13 AM IST
संभल: शाही जामा मस्जिद के सर्वे की रिपोर्ट कोर्ट में पेश, कोर्ट कमिश्नर ने दी जानकारी
Read Time:3 Minute, 3 Second

बीएनटी न्यूज़

संभल। यूपी के संभल जिले के शाही जामा मस्जिद से जुड़े मामले में कोर्ट कमिश्नर ने शाही जामा मस्जिद के सर्वे की रिपोर्ट सिविल जज सीनियर डिवीजन कोर्ट में पेश की। यह मसला उस याचिका से जुड़ा है, जिसमें शाही जामा मस्जिद को हरिहर मंदिर होने का दावा किया गया था। यह याचिका 19 नवंबर को सिविल जज सीनियर डिवीजन कोर्ट में दाखिल की गई थी, जिसके बाद मस्जिद का सर्वे किया गया था।

सर्वे के दौरान, प्रशासन को समय की कमी के कारण पूरी प्रक्रिया को पूरा करने में दिक्कत आई। इसके बाद कोर्ट कमिश्नर ने 24 नवंबर को फिर से शाही जामा मस्जिद का सर्वे करने का निर्णय लिया और इस बार उनके साथ जिले के डीएम और एसपी भी मौजूद थे। हालांकि, इस दौरान हिंसा की घटनाएं हुईं, जिसके बारे में प्रशासन ने कहा कि कुछ लोग शाही जामा मस्जिद का सर्वे नहीं होने देना चाहते थे। इसके बावजूद, पुलिस प्रशासन की कड़ी निगरानी में सर्वे किया गया, और रिपोर्ट तैयार की गई।

सर्वे की रिपोर्ट 9 दिसंबर को न्यायालय में पेश की जानी थी, लेकिन कोर्ट कमिश्नर ने खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए 15 दिन का समय मांगा। यह समय 24 दिसंबर को पूरा हुआ, लेकिन तब भी रिपोर्ट को न्यायालय में पेश नहीं किया गया था। अंततः 2 जनवरी 2025 को कोर्ट कमिश्नर रमेश सिंह राघव ने सिविल जज सीनियर डिवीजन कोर्ट में रिपोर्ट पेश की।

कोर्ट कमिश्नर रमेश सिंह राघव ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उन्होंने न्यायालय में लगभग 40 से 45 पन्नों की रिपोर्ट पेश की है। रिपोर्ट में शाही जामा मस्जिद के हर कोण से की गई फोटोग्राफी शामिल है। दोनों पक्षों को पूरा ध्यान में रखते हुए रिपोर्ट तैयार की गई है। इस रिपोर्ट में मस्जिद के सर्वे के दौरान लिए गए सभी फोटोग्राफ्स और आवश्यक विवरण शामिल किए गए हैं, ताकि दोनों पक्षों की बातों को सही तरीके से प्रस्तुत किया जा सके। कोर्ट द्वारा आगे की कार्रवाई की प्रतीक्षा की जा रही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *