BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 20 अप्रैल 2025 12:51 PM
  • 37.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पश्चिम बंगाल : मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर सुप्रीम कोर्ट में 21 अप्रैल को सुनवाई
  2. निशिकांत दुबे और दिनेश शर्मा के बयान से भाजपा का किनारा, कहा- ‘यह उनका व्यक्तिगत बयान’
  3. संगठन को मजबूत करेगी कांग्रेस, ‘संविधान बचाओ’ रैलियों से देश भर में शुरू होगा जन अभियान
  4. दिल्ली इमारत हादसा : राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने जताया शोक, राहत राशि की घोषणा
  5. पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को मुर्शिदाबाद हिंसा पर लेना चाहिए संज्ञान : आचार्य प्रमोद कृष्णम
  6. केसी त्यागी ने वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट को बताया सर्वोच्च, बंगाल में सुशासन की मांग
  7. बांग्लादेश में हिंदू नेता की हत्या की खड़गे ने की निंदा, केंद्र सरकार पर साधा निशाना
  8. पीएम मोदी से बात करना सम्मानजनक, इस साल भारत आने का बेसब्री से इंतजार : एलन मस्क
  9. संविधान ही सर्वोपरि, मनमानी का दौर अब नहीं चलेगा : अखिलेश यादव
  10. ‘हम इस तरह नहीं जी सकते’, दंगा प्रभावित मुर्शिदाबाद में एनसीडब्ल्यू अध्यक्ष के सामने रो पड़ीं महिलाएं
  11. तेजस्वी ने भ्रष्टाचार को लेकर सरकार को घेरा, कहा- हर टेंडर में मंत्री का 30 फीसदी कमीशन तय
  12. आईपीएल : पंजाब ने आरसीबी को हराया, टिम डेविड का अर्धशतक बेकार
  13. झारखंड : भाजपा नेता सीपी सिंह ने कहा, ‘मंत्री हफीजुल संविधान को नहीं मानते’
  14. उत्तराखंड में होगी ‘वक्फ संपत्तियों’ की जांच, सीएम धामी बोले – ‘समाज के हित में होगा जमीन का इस्तेमाल’
  15. संविधान पर झारंखड के मंत्री हफीजुल अंसारी के बयान से कांग्रेस ने किया किनारा

संविधान ही सर्वोपरि, मनमानी का दौर अब नहीं चलेगा : अखिलेश यादव

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 20 अप्रैल 2025, 12:16 AM IST
संविधान ही सर्वोपरि, मनमानी का दौर अब नहीं चलेगा : अखिलेश यादव
Read Time:3 Minute, 53 Second

बीएनटी न्यूज़

आगरा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शनिवार को आगरा पहुंचे, जहां उन्होंने सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार की तीखी आलोचना की और दावा किया कि रामजी लाल के घर पर हमला भी साजिश के तहत किया गया।

अखिलेश यादव ने देश के संविधान का जिक्र करते हुए कहा कि बाबासाहेब के संविधान और जो लोकतंत्र में हमें जो अधिकार मिले हैं, उनके तहत हम आगे बढ़ रहे हैं। हमें संविधान और कानून पर पूरा भरोसा है। जिन्होंने तलवार लहराई, जो बहुत सी तैयारियों के साथ आए, जिन्होंने गलियां दी हैं, वे आज भी सोशल मीडिया पर हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। हम लोग कानून मानने वाले हैं। भाजपा कानून को नहीं मानती। वह अधिकार को छीनने वाली है। सरकार पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यकों को डराना चाहती है, क्योंकि वह जानती है कि पीडीए की ताकत सपा के साथ खड़ी है।

उन्होंने कहा कि यह सब इसलिए हो रहा है क्योंकि आज सामंतवादी और प्रभुत्ववादी लोगों को पता है कि उनकी सरकार है। मुझे गोली मारने की धमकी मिल रही है कि ‘जैसे फूलन देवी को मारा वैसे तुम्हें मारेंगे’, आखिरकार कौन हैं इनके पीछे? भाजपा के लोग कुछ भी लिख सकते हैं, उन पर न एफआईआर होगी, न ही कोई कार्रवाई होगी।

अखिलेश यादव ने कहा कि पुरानी सरकार में कहा जाता था यूपी पुलिस में केवल यादवों की भर्ती हुई है। ऐसी कई फर्जी खबरें चलाई जाती हैं। आज जो आंकड़े हैं वह खबर कहीं नहीं चल रही, आगरा में 48 थाने हैं जिनमें कोई बता सकता है कि कितने पीडीए हैं? मैनपुरी में 15 थाने हैं, उनमें 10 में सरकार के स्वजातीय लोग हैं, महोबा में 11 थाने हैं, छह में सिंह साहब लोग हैं। मनमानी का दौर अब नहीं चलेगा क्योंकि अब बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर का संविधान है, संविधान ही सर्वोपरि रहेगा, यह पहले भी था और आगे भी रहेगा।

अखिलेश यादव ने आगे कहा कि प्रयागराज में एक दलित को जलाकर मार दिया गया था क्योंकि उसने एक जाति विशेष के गेहूं काटने से मना कर दिया था। आजाद भारत में ऐसी घटनाएं होंगी? आगरा में कुछ दिनों पहले बारातियों और दूल्हे को घोड़ी से उतार कर मारा गया क्योंकि वे बाबासाहेब का गाना बजा रहे थे। अगर गाना तेज था, उसकी शिकायत कर सकते थे। इसी तरह निषाद को सोशल मीडिया पर लिखने के लिए मारा गया। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिस शहर को स्मार्ट सिटी बनाना था, वह जाम में उलझ गया। इन्होंने मां यमुना और गंगा को कितना साफ किया, आप देख रहे होंगे। जानबूझकर रामजीलाल सुमन को अपमानित करने के लिए काम किया गया। समाज में जहर घोलने का काम किया। अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए ऐसा किया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *