BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 12 अप्रैल 2025 12:06 PM
  • 30.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025: धोनी की कप्तानी में भी फ्लॉप रही चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता ने आठ विकेट से हराया
  2. पीएम मोदी ने अन्नाद्रमुक के एनडीए में शामिल होने पर खुशी जताई, कहा- ‘हम तमिलनाडु को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे’
  3. भाजपा और अन्नाद्रमुक तमिलनाडु की भाषा, संस्कृति व विरासत की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध : अमित शाह
  4. मुंबई हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा जांच एजेंस‍ियों की पूछताछ में नहीं दे रहा संतोषजनक जवाब
  5. सरकार की नीति और निष्ठा में शामिल ‘सबका साथ, सबका विकास’ का मंत्र : पीएम मोदी
  6. गुजरात में हमारी सरकार नहीं है, पर हमारे कार्यकर्ता एक्टिव हैं : मल्लिकार्जुन खड़गे
  7. तमिलनाडु में भाजपा-एआईएडीएमके ने मिलाया हाथ, अमित शाह बोले- एनडीए के बैनर तले लड़ेंगे चुनाव
  8. बिहार विधानसभा चुनाव से पहले तहव्वुर राणा को होगी फांसी : संजय राउत
  9. झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी ने छोड़ी पार्टी, हेमंत सोरेन के समक्ष झामुमो में हुए शामिल
  10. सूरत : हैपी एक्सलेंसिया सोसाइटी में भीषण आग, कोई बड़ा नुकसान नहीं
  11. वाराणसी : ‘कई होंगे बेनकाब, सबका होगा हिसाब’, पीएम मोदी की सभा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लहराया बैनर
  12. मैं काशी का हूं और काशी मेरी है, पूरे पूर्वांचल के युवाओं को यहां के विकास का लाभ मिलता है : प्रधानमंत्री मोदी
  13. स्लोवाकिया ने भारतीय समुदाय की कड़ी मेहनत को दी मान्यता : राष्ट्रपति मुर्मू
  14. पीएम मोदी ने काशी को दी सौगात, विपक्षी दलों पर भी साधा निशाना, कहा- परिवार का विकास ही उनका सिद्धांत
  15. मुंबई 26/11 हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को 18 दिन की एनआईए हिरासत में भेजा गया

सत्ता और पैसे में व्यस्त हैं केजरीवाल, देश के बारे में नहीं सोचते : अन्ना हजारे

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 04 फ़रवरी 2025, 9:54 PM IST
सत्ता और पैसे में व्यस्त हैं केजरीवाल, देश के बारे में नहीं सोचते : अन्ना हजारे
Read Time:5 Minute, 9 Second

बीएनटी न्यूज़

मुंबई। भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के अगुआ अन्ना हजारे ने बीएनटी न्यूज़ के साथ एक खास बातचीत के दौरान अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी की मौजूदा स्थिति समेत कई मुद्दों पर विस्तार से बात की। उन्होंने कहा कि राजनीति में केजरीवाल सत्ता और पैसे के पीछे व्यस्त हो गए हैं, जब तक वह समाज और देश के बारे में नहीं सोचेंगे, तब तक चाहे वह कितना भी पैसा कमा लें, कोई फायदा नहीं है।

सवाल : आप संस्थापक अरविंद केजरीवाल के बारे में आपका क्या कहना है, जो चुनावी जंग में कड़ी चुनौती का सामना कर रहे हैं?

जवाब : राजनीति में केजरीवाल सत्ता और पैसे में व्यस्त हो गए हैं, जब तक वह समाज और देश के बारे में नहीं सोचेंगे, तब तक चाहे वह कितना भी पैसा कमा लें, कोई फायदा नहीं है। पहले केजरीवाल मेरे साथ थे, लेकिन जब सत्ता और पैसे का ख्याल उनके दिमाग में आया, शराब की दुकानों का ख्याल उनके दिल में घर कर गया, तो मैं उनके साथ नहीं गया। जब पार्टी लॉन्च करनी थी, तो मुझे बुलाया गया, मैं गया, लेकिन उनसे कहा कि जब तक सब सत्ता में हैं, मैं उनके साथ नहीं जाऊंगा।

सवाल : दिल्ली विधानसभा चुनाव में किसकी जीत होगी?

जवाब : बुरे काम करने वालों को जनता सबक सिखाएगी। केजरीवाल की जीत या हार का पता चुनाव नतीजों के बाद चलेगा। नतीजे बताएंगे कि क्या सही है और क्या गलत।

सवाल : केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के जेल जाने को आप किस तरह देखते हैं?

जवाब : जो लोग बुरे काम करेंगे उन्हें जेल जाना पड़ेगा। हमारा देश कानून के हिसाब से चलता है, देश में अनंत धर्म हैं, लेकिन उनके एक सूत्र में चलने का कारण ‘आध्यात्मिकता’ है। अलग-अलग पार्टियां हैं लेकिन सबसे ऊपर संविधान है, देश उसके और कानून के हिसाब से चलता है।

सवाल : कुमार विश्वास और प्रशांत भूषण जैसे लोगों ने अरविंद केजरीवाल की पार्टी छोड़ दी है। इसके पीछे की वजह क्या है?

जवाब : लोकतंत्र में सबको बोलने का अधिकार है, लेकिन अगर कोई गलत बात कहता है, तो समाज उसे सबक सिखाता है, अगर आप गलत रास्ते पर चलते हैं तो जनता आपको सबक सिखाती है। मैंने शराब के बारे में सोचने वाले लोगों को छोड़ दिया है। मैं प्रशांत भूषण और कुमार विश्वास से बात करता हूं, लेकिन मैं उन लोगों से बात नहीं करता, जो पैसे और सत्ता के पीछे भागते हैं।

सवाल : क्या आप लोकपाल और लोकायुक्त की कार्यप्रणाली से संतुष्ट हैं, क्योंकि आपने पहले भी इस पर धरना दिया था?

जवाब : मैंने केंद्र में लोकपाल के गठन के लिए आंदोलन किया, संसद में बिल पास हुआ और अब दूसरा लोकपाल नियुक्त हो गया है। हाल ही में लोकपाल कानून पास हुआ और नियुक्तियां भी हुईं, लेकिन चीजें हमारी इच्छा के मुताबिक नहीं हुईं। लोकपाल और लोकायुक्त नियुक्त हुए, लेकिन लोगों को जो अधिकार मिलने चाहिए, वह नहीं मिल पाए। अभी तक लोगों को कोई अधिकार नहीं मिला है, हालांकि, अब कुछ अधिकार मिल रहे हैं, लेकिन अभी बहुत कुछ किया जाना बाकी है। सूचना के अधिकार और लोकपाल के संबंध में केंद्र सरकार के कानून अच्छे हैं।

सवाल : ‘एक देश एक चुनाव’ पर आपके क्या विचार हैं?

जवाब : अगर मुझे एक देश-एक चुनाव के पीछे का मकसद पता चल जाए तो मैं कुछ कहूंगा।

सवाल : ‘आध्यात्म और चल रहे महाकुंभ पर आपके क्या विचार हैं?

जवाब : आध्यात्म के बिना जीवन नहीं बदलेगा। आध्यात्म का मतलब माला जपना नहीं, बल्कि दुखी लोगों और देश का भला करना है। कुंभ में आप जिस रंग का चश्मा पहनते हैं, उसी रंग से दुनिया देखते हैं, उस चश्मे का रंग देखना जरूरी है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *