BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 29 मार्च 2025 05:39 PM
  • 27.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आरसीबी ने 17 साल बाद सीएसके को घर में हराया
  2. ‘गाय हमारी माता है, सबको करना चाहिए सम्मान’: अवधेश प्रसाद
  3. कोलकाता: राहुल गांधी पर दिलीप घोष का तंज, कांग्रेस की सियासत और आरएसएस पर भी बोले
  4. पश्चिम बंगाल की सीएम लंदन के कॉलेज में दे रही थीं भाषण, लगे ‘गो बैक’ के नारे
  5. आईपीएल 2025 : पूरन और मार्श की विस्फोटक पारी ने लखनऊ को दिलाई जीत
  6. पंजाब सरकार के खिलाफ किसानों का विरोध जारी, 28 और 31 मार्च को बड़े प्रदर्शन का ऐलान
  7. पंजाब : सीएम भगवंत मान का बाजवा पर हमला, कहा – ‘उनका मानसिक संतुलन सही नहीं’
  8. पंजाब-हरियाणा भाई-भाई, भगत सिंह पर विवाद नहीं होना चाहिए : भूपेंद्र सिंह हुड्डा
  9. बांग्लादेशी घुसपैठियों और रोहिंग्या की एंट्री के लिए ममता सरकार जिम्मेदार : अमित शाह
  10. नीट-सीयूईटी की तैयारी के लिए दिल्ली सरकार ने फिजिक्सवाला के साथ क‍िया समझाैता
  11. राज्यसभा में गृह मंत्री के खिलाफ कांग्रेस का विशेषाधिकार नोटिस खारिज
  12. सार्वजनिक इस्तेमाल के लिए हैं सड़कें, मस्जिदों में अदा करें नमाज : मोहन सिंह बिष्ट
  13. भारत-बांग्लादेश संबंध : पीएम मोदी ने मोहम्मद यूनुस को लिखे पत्र में क्या कहा?
  14. राहुल गांधी ने आरोप नहीं लगाया, बल्कि सच्चाई बयां की : प्रियंका चतुर्वेदी
  15. राहुल गांधी ही नहीं, बल्कि किसी भी विपक्षी नेता को बोलने नहीं दिया जाता : प्रमोद तिवारी

सपा-बसपा-कांग्रेस को जनता वापस नहीं आने देगी : केशव प्रसाद मौर्य

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 25 मार्च 2025, 1:10 AM IST
सपा-बसपा-कांग्रेस को जनता वापस नहीं आने देगी : केशव प्रसाद मौर्य
Read Time:3 Minute, 31 Second

बीएनटी न्यूज़

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के आठ साल पूरे होने पर जश्न मनाया जा रहा है। सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता के सामने प्रदेश का पूरा विजन रखा। इसी कड़ी में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यूपी के आठ साल उत्कर्ष के हैं। सपा, बसपा और कांग्रेस को अब जनता वापस नहीं आने देगी।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पत्रकारों से कहा कि भाजपा सरकार के आठ साल पूरे होने के एक दिन पहले मुख्यमंत्री योगी ने आपके साथ संवाद किया है। यह आठ वर्ष यूपी के उत्कर्ष के साल हैं। 2027 में तीसरी बार हमारी सरकार बनने जा रही है। 2027 में 2017 दोहराने जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि 2027 ही नहीं, बल्कि 2047 तक कमल खिलाएंगे। सपा, बसपा और कांग्रेस को जनता वापस नहीं आने देगी, ऐसा हमें भरोसा है। सपा के मुखिया अखिलेश यादव के उस नारे पर भी मौर्य ने टिप्पणी की, जिसमें उन्होंने कहा था कि यूपी बदहाल है। मौर्य ने इस पर कहा कि 8 साल में समाजवादी पार्टी बुरी तरह से बदहाल और बर्बाद हो चुकी है। भाजपा निरंतर आगे बढ़ रही है। जनता लगातार प्रगति कर रही है। गरीब, मजदूर और किसान के उत्थान के लिए अनेकों कार्य हो रहे हैं।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अखिलेश यादव महापुरुषों का अपमान कर रहे हैं। किसी और से बयान दिलवाकर समर्थन कर रहे हैं। इसकी सजा 2027 में जनता समाजवादी पार्टी को समाप्तवादी पार्टी बनाकर देगी।

भाजपा सरकार के 8 वर्ष पूरे होने के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लोकभवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में अपनी सरकार के विकास कार्यों का विस्तृत खाका प्रस्तुत किया। इस दौरान 8 वर्षों में यूपी में सरकार के कामकाज पर “एक झलक” रिपोर्ट कार्ड डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई और पुस्तिका का विमोचन किया गया।

सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा और 25 करोड़ प्रदेशवासियों के समवेत प्रयास से आज यह उत्तर प्रदेश, भारत के ‘श्रम शक्ति पुंज से अर्थ शक्ति पुंज’ बनने की ओर अग्रसर है। उत्तर प्रदेश वही है, लेकिन बीते 8 वर्षों का परसेप्शन पूरी तरह से बदल चुका है। सुरक्षा, सुशासन, समृद्धि और सनातन संस्कृति के क्षेत्र में जो पहचान बनी है, उसका एहसास उत्तर प्रदेश ही नहीं, पूरा भारत कर रहा है।

उन्होंने कहा कि 8 वर्ष पहले बीमारू राज्य की पहचान रखने वाला उत्तर प्रदेश आज देश की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन बन चुका है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *