BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 03 जून 2025 08:42 AM
  • 27.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. सलमान खुर्शीद के पीएम मोदी की तारीफ करने पर कांग्रेस का एक खेमा नाराज, कार्रवाई की मांग
  2. अंतर्राष्ट्रीय हवाई परिवहन संघ की वार्षिक बैठक में पीएम मोदी के संबोधन को विदेशी निवेशकों ने सराहा
  3. हिमाचल : सीएम सुक्खू ने हमीरपुर में वन मित्र संवाद कार्यक्रम में लिया हिस्सा
  4. एरोल मस्क ने पीएम मोदी को बताया ‘शानदार’ नेता, भारत के विश्व की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की सराहना की
  5. 2030 तक हर वर्ष 500 मिलियन यात्री भरेंगे उड़ान, देश स्पेस एविएशन कन्वर्जेंस में एक ग्लोबल लीडर : पीएम मोदी
  6. दिल्ली में झुग्गियों पर चला बुलडोजर : आम आदमी पार्टी
  7. ‘दोनों देश आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं’, पैराग्वे के राष्ट्रपति से बोले पीएम मोदी
  8. भारत दौरे पर पराग्वे के राष्ट्रपति सैंटियागो पेना, द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने पर होगा फोकस
  9. जेईई एडवांस्ड 2025 : रजित गुप्ता ने हासिल की ऑल इंडिया पहली रैंक, कोटा का दबदबा
  10. प्रियंका गांधी की कांग्रेस नेताओं-कार्यकर्ताओं से अपील, बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद करें
  11. सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने मलेशिया में नेताजी सुभाष चंद्र बोस और स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि दी
  12. बाढ़ प्रभावित मणिपुर में 1,300 से अधिक लोगों को बचाया गया
  13. ग्रीन टेक और ईवी ग्रोथ देखने भारत पहुंचे एलन मस्क के पिता एरोल
  14. आईपीएल 2025 : 14 में से 11 बार! जिसने जीता क्वालीफायर-1, उसी टीम के नाम हुआ खिताब
  15. आईपीएल 2025 : श्रेयस अय्यर के तूफान के आगे उड़ी मुंबई, पंजाब किग्स फाइनल में पहुंची

सरकार से सवाल पूछो तो आप देशद्रोही हो : वर्षा गायकवाड़

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 01 जून 2025, 6:06 PM IST
सरकार से सवाल पूछो तो आप देशद्रोही हो : वर्षा गायकवाड़
Read Time:3 Minute, 44 Second

बीएनटी न्यूज़

मुंबई। केंद्रीय मंत्री और भाजपा के नेता गिरिराज सिंह के बयान और टुकड़े-टुकड़े गैंग पर सांसद और मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ ने शनिवार को कहा कि गिरिराज सिंह मंत्री हैं, उन्‍हें गंभीर बातें करनी चाहिए, ऐसा मेरा निवेदन है। उन्‍होंने कहा कि अगर आप से कोई सवाल पूछे तो उसका जवाब देना चाहिए। ऐसे में सवाल पूछने वाला देशद्रोही नहीं होता है।

सरकार पर हमलावर होते हुए उन्‍होंने कहा कि आजकल यह चलन हो गया है, सरकार से सवाल पूछो तो आप देशद्रोही हो। ऐसे में जवाब मिलता है कि आप देश छोड़कर पाकिस्‍तान जाएं। कांग्रेस पार्टी की नेता इंदिरा गांधी ने पाकिस्‍तान के दो टुकड़े किए, ऐसे में हम पाकिस्‍तान क्‍यों जाएंगे। यह देश हमारा है, इसकी मिट्टी में हमारे पूर्वजों का खून मिला है, देश की स्‍वतंत्रता के लिए हमारे लोग फांसी के फंदे पर झूले हैं।

उन्‍होंने कहा कि गिरिराज सिंह को यह मालूम होगा कि देश की स्‍वतंत्रता में आरएसएस की कितनी भूमिका रही है। देश प्रेम क्‍या होता है, आरएसएस को 50 साल बाद पता चला तब जाकर राष्ट्रगान और तिरंगे की याद आई है। हम देश के संविधान, महात्‍मा गांधी और बाबा साहेब के विचारों पर चलते हैं। देश की एकता और अखंडता के लिए खून का हर कतरा समर्पित है। गिरिराज को देश के बारे में हमारी क्‍या सोच है, बताने की जरूरत नहीं है। आपको यह कहने का अधिकार नहीं कि आप देश छोड़कर पाकिस्‍तान चले जाओ, यह देश सब का है।

उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने सर्वपक्षीय दल की बैठक के दौरान अपना पक्ष रखते हुए कहा था कि ऑपरेशन सिंदूर पर हम सरकार के साथ हैं। भारतीय सेना और पहलगाम में हुए हमले में पीड़ितों के साथ संवेदना रखते हैं। कांग्रेस पार्टी हमेशा से आतंकियों पर कार्रवाई के पक्ष में रही है। सर्वदलीय बैठक में प्रधानमंत्री आए नहीं और बिहार के चुनाव के लिए चले गए। इसके बावजूद हमने उनके साथ रहने की बात की। सर्वदलीय प्रतिनिध‍िमंडल में भी कांग्रेस के सांसदों ने अपनी बात दुनिया के तमाम देशों के सामने रखी है।

उल्‍लेखनीय है कि केंद्रीय मंत्री और भाजपा के नेता गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पार्टी पर जोरदार सियासी हमला बोला है। उन्होंने सीजफायर को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के दावे पर कांग्रेस की ओर से सवाल उठाने पर कहा कि कांग्रेस पार्टी हो या और कोई, देश में टुकड़े-टुकड़े गैंग के सदस्य हैं, जो अभी भी पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं और सबूत मांग रहे हैं

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *