BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 03 जून 2025 08:30 AM
  • 27.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. सलमान खुर्शीद के पीएम मोदी की तारीफ करने पर कांग्रेस का एक खेमा नाराज, कार्रवाई की मांग
  2. अंतर्राष्ट्रीय हवाई परिवहन संघ की वार्षिक बैठक में पीएम मोदी के संबोधन को विदेशी निवेशकों ने सराहा
  3. हिमाचल : सीएम सुक्खू ने हमीरपुर में वन मित्र संवाद कार्यक्रम में लिया हिस्सा
  4. एरोल मस्क ने पीएम मोदी को बताया ‘शानदार’ नेता, भारत के विश्व की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की सराहना की
  5. 2030 तक हर वर्ष 500 मिलियन यात्री भरेंगे उड़ान, देश स्पेस एविएशन कन्वर्जेंस में एक ग्लोबल लीडर : पीएम मोदी
  6. दिल्ली में झुग्गियों पर चला बुलडोजर : आम आदमी पार्टी
  7. ‘दोनों देश आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं’, पैराग्वे के राष्ट्रपति से बोले पीएम मोदी
  8. भारत दौरे पर पराग्वे के राष्ट्रपति सैंटियागो पेना, द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने पर होगा फोकस
  9. जेईई एडवांस्ड 2025 : रजित गुप्ता ने हासिल की ऑल इंडिया पहली रैंक, कोटा का दबदबा
  10. प्रियंका गांधी की कांग्रेस नेताओं-कार्यकर्ताओं से अपील, बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद करें
  11. सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने मलेशिया में नेताजी सुभाष चंद्र बोस और स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि दी
  12. बाढ़ प्रभावित मणिपुर में 1,300 से अधिक लोगों को बचाया गया
  13. ग्रीन टेक और ईवी ग्रोथ देखने भारत पहुंचे एलन मस्क के पिता एरोल
  14. आईपीएल 2025 : 14 में से 11 बार! जिसने जीता क्वालीफायर-1, उसी टीम के नाम हुआ खिताब
  15. आईपीएल 2025 : श्रेयस अय्यर के तूफान के आगे उड़ी मुंबई, पंजाब किग्स फाइनल में पहुंची

सलमान खुर्शीद ने सही कहा, जम्मू-कश्मीर में काफी खुशहाली आई : शाहनवाज हुसैन

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 01 जून 2025, 5:23 PM IST
सलमान खुर्शीद ने सही कहा, जम्मू-कश्मीर में काफी खुशहाली आई : शाहनवाज हुसैन
Read Time:3 Minute, 31 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद द्वारा आर्टिकल-370 को हटाए जाने के निर्णय की तारीफ किए जाने पर भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन की प्रतिक्रिया आई है। भाजपा नेता ने कहा कि सलमान खुर्शीद ने विदेश में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए जो बयान दिया है, वह सही है।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने बीएनटी न्यूज़ से बात करते हुए कहा, “कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने अच्छी बात कही है कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में काफी खुशहाली आई है। सलमान खुर्शीद यूपीए सरकार में विदेश मंत्री रह चुके हैं। उनके पास व्यापक अनुभव है और देश का प्रतिनिधित्व करते हुए उन्होंने जो बयान दिए हैं, वे सही हैं।”

शाहनवाज हुसैन ने कहा, “2019 में सर्जिकल और एयरस्ट्राइक पर सवाल उठाने पर कांग्रेस नेताओं को जनता के गुस्से का सामना करना पड़ा था। उस दौरान कांग्रेस ने सबूत मांगे थे कि कहां और कितने आतंकवादी मारे गए। पहलगाम में 22 अप्रैल की घटना के बाद हमने ऑपरेशन सिंदूर की घोषणा की, जिसमें 9 आतंकवादी शिविर नष्ट किए गए, 11 हवाई हमले किए गए, 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए और 50 से अधिक पाकिस्तानी सैनिकों को ढेर किया गया। पूरी दुनिया ने देखा कि पाकिस्तान कमजोर हुआ, गिड़गिड़ाया और बातचीत की मेज पर आया। भारत ने इस बड़ी सफलता के बाद युद्ध विराम स्वीकार कर लिया। भारतीय सैनिकों की बहादुरी की दुनियाभर में गूंज हुई। फिर भी, रेवंत रेड्डी और कांग्रेस जैसे नेता अभी भी सबूत मांग रहे हैं। कांग्रेस नेताओं को उनकी हरकत के लिए देश कभी क्षमा नहीं करेगा।”

भाजपा नेता ने आरजेडी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी ने लालू यादव की सरकार के जंगलराज की पूरे बिहार को याद दिला दी है। बिहार को याद रहना चाहिए कि लालू यादव के राज में किस तरह आम लोगों की जिंदगी दुश्वार हो गई थी। प्रधानमंत्री का बिहार दौरा बेहद सफल रहा है। उन्होंने झंझारपुर में देश को वचन दिया था कि आतंकियों को ऐसा सबक सिखाएंगे कि उन्होंने इसकी कल्पना नहीं की होगी। आतंकियों को वैसा ही सबक सिखा दिया गया है। 9 आतंकी अड्डों को तबाह कर दिया गया है। हालांकि, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जारी है और उसे थोड़े दिन के लिए रोका गया है। अगर पाकिस्तान कोई नापाक हरकत करेगा तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *