BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 08 अप्रैल 2025 10:45 AM
  • 33.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 12 रन से हराया, 10 साल बाद वानखेड़े में मिली जीत
  2. पुर्तगाल के राष्ट्रपति से मिलीं द्रौपदी मुर्मू, द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर जोर
  3. न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक स्कैम : पूर्व चेयरमैन हिरेन भानु ने हितेश मेहता को ठहराया दोषी
  4. बरनाला में विशाल किसान रैली का आयोजन, जगजीत सिंह डल्लेवाल का पंजाब सरकार पर हमला
  5. अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के वीर शहीदों के परिजनों को सौंपे अनुकंपा नियुक्ति पत्र
  6. सीएम ममता बनर्जी का केंद्र पर हमला, कहा- ‘सरकार लोगों की जेब से पैसे निकाल रही’
  7. प्रधानमंत्री मोदी 9 अप्रैल को नई दिल्ली में ‘नवकार महामंत्र दिवस’ के कार्यक्रम में लेंगे भाग
  8. राहुल गांधी ने समझा बिहार का दर्द : एनएसयूआई
  9. सीएम ममता पर सुवेंदु अधिकारी का आरोप, ’26 हजार शिक्षकों को बनाया बेरोजगार’
  10. 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत 50 रुपए बढ़ी, 8 अप्रैल से प्रभावी
  11. 14 से 25 अप्रैल तक ‘बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर स्वाभिमान अभियान’ चलाएगी भाजपा
  12. पटना : राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हंगामा, दो गुट आपस में भिड़े
  13. हम बिहार का चेहरा बदलना चाहते हैं : राहुल गांधी
  14. केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने राहुल गांधी की यात्रा को ‘फैशनेबल यात्रा’ करार दिया
  15. राजद पर दबाव बनाने के लिए राहुल गांधी कर रहे बिहार की यात्रा : शाहनवाज हुसैन

सुखबीर सिंह बादल पर हमला दुर्भाग्यपूर्ण है : चरणजीत सिंह चन्नी

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 04 दिसंबर 2024, 10:31 PM IST
सुखबीर सिंह बादल पर हमला दुर्भाग्यपूर्ण है : चरणजीत सिंह चन्नी
Read Time:2 Minute, 52 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी ने शिरोमणि अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की निंदा की। उन्होंने कहा, “पंजाब में सुखबीर सिंह बादल पर जो हमला हुआ, वह बहुत ही अफसोसजनक है। यह पंजाब सरकार की विफलता का नतीजा है। इससे साफ जाहिर होता है कि पंजाब सरकार मौजूदा समय में प्रशासनिक व्यवस्था को सही तरीके संचालित नहीं कर पा रही है। इसके परिणामस्वरूप इस तरह की घटनाएं प्रकाश में आ रही हैं।”

उन्होंने कहा, “यह घटना पंजाब सरकार की खुफिया असफलता को भी उजागर करती है। प्रशासन का सही तरीके से काम न करना और सुरक्षा व्यवस्था में खामियां दिखने का यह एक बड़ा उदाहरण है। यह घटनाएं पंजाब में बहुत हो रही हैं।”

उन्होंने कहा, “जब ऐसी घटनाएं सामने आती हैं, तो यह साफ हो जाता है कि पंजाब में प्रशासन और कानून व्यवस्था का ढांचा ठीक से काम नहीं कर रहा है। अगर इस घटना को गहराई से समझें, तो यह साबित होता है कि पंजाब में लोग खुलेआम वसूली कर रहे हैं। चाहे वह शहर हो या गांव, लोग अब डर के माहौल में जी रहे हैं। जो लोग सुरक्षा से जुड़े हुए हैं, उनकी जिम्मेदारी है कि वे इन घटनाओं पर कड़ी नजर रखें और इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए उचित कदम उठाएं।”

उन्होंने कहा, “असल में यह स्थिति ऐसी है कि अब लोग अपने ही आसपास में सुरक्षित महसूस नहीं करते। कभी शहर में तो कभी गांवों में लोग पैसों के लिए एक-दूसरे से टकराते हैं, उन्हें धमकियां देकर वसूली की जाती है। यहां तक कि अगर कोई विरोध करता है, तो उसे भी डराया-धमकाया जाता है। लेकिन, प्रशासन इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा। यह स्थिति दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही है।”

उन्होंने कहा, “पंजाब की मौजूदा सरकार और मुख्यमंत्री को इस पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। यह समय है जब उन्हें अपनी प्रशासनिक नीतियों को मजबूत करना होगा, ताकि राज्य में शांति और सुरक्षा बनाए रखी जा सके। पुलिस और प्रशासन को पूरी तरह से इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए सतर्क और सक्रिय रहना चाहिए।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *