BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025 11:19 PM
  • 22.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. वाराणसी : ‘कई होंगे बेनकाब, सबका होगा हिसाब’, पीएम मोदी की सभा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लहराया बैनर
  2. मैं काशी का हूं और काशी मेरी है, पूरे पूर्वांचल के युवाओं को यहां के विकास का लाभ मिलता है : प्रधानमंत्री मोदी
  3. स्लोवाकिया ने भारतीय समुदाय की कड़ी मेहनत को दी मान्यता : राष्ट्रपति मुर्मू
  4. पीएम मोदी ने काशी को दी सौगात, विपक्षी दलों पर भी साधा निशाना, कहा- परिवार का विकास ही उनका सिद्धांत
  5. मुंबई 26/11 हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को 18 दिन की एनआईए हिरासत में भेजा गया
  6. हेल्थ सेक्टर से जुड़ा क्रांतिकारी कदम, दिल्लीवासी भी आयुष्मान योजना के तहत करा सकेंगे इलाज : पीएम मोदी
  7. बिहार चुनाव के दौरान तहव्वुर राणा को फांसी पर लटकाएगी सरकार : संजय राउत
  8. आईपीएल 2025 : दिल्ली कैपिटल्स का शानदार प्रदर्शन, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को छह विकेट से दी मात
  9. दिल्ली : आयुष्मान कार्ड पाकर लाभार्थियों के खिल उठे चहरे, पीएम मोदी को दिया धन्यवाद
  10. रक्षा राज्य मंत्री का मणिपुर दौरा, असम राइफल्स की तैयारियों का लिया जायजा
  11. तहव्वुर राणा को अपना बचाव करने का पूरा अधिकार दिया जाए : पृथ्वीराज चव्हाण
  12. तेज आंधी-तूफान के साथ उत्तर भारत में बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली-एनसीआर तक असर
  13. रांची : जमीन विवाद में भाजपा नेता की हुई थी हत्या, फरार शूटर सहित चार गिरफ्तार
  14. ‘न्यायिक प्रक्रिया में नहीं आने देंगे कोई बाधा’, तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण पर नई दिल्ली बार एसोसिएशन
  15. बिहार : अधिवेशन से लौटे कांग्रेस नेताओं ने कहा, संगठन को मजबूत करने का मिला निर्देश

सैफ पर हमला करने वाले मोहम्मद शहजाद के बांग्लादेशी होने का शक : मुंबई पुलिस

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 19 जनवरी 2025, 9:13 PM IST
सैफ पर हमला करने वाले मोहम्मद शहजाद के बांग्लादेशी होने का शक : मुंबई पुलिस
Read Time:3 Minute, 6 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हमला करने वाले आरोपी के बांग्लादेशी होने का शक मुंबई पुलिस ने जताया है। उसका नाम मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद है जो पुलिस के मुताबिक एक्टर के घर पर चोरी करने पहुंचा था। डीसीपी दीक्षित गेडाम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये जानकारी दी।

डीसीपी जोन 9 दीक्षित गेडाम ने मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि 16 जनवरी को सुबह 2 बजे अभिनेता सैफ अली खान पर उनके आवास पर हमला किया गया। एफआईआर दर्ज की गई और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसका नाम मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद है, उसकी उम्र 30 साल है।

डीसीपी के मुताबिक आरोपी चोरी के इरादे से सैफ अली खान के घर में घुसा था। उसे अदालत में पेश किया जाएगा और हिरासत की मांग की जाएगी। हमें संदेह है कि वह बांग्लादेशी मूल का है, लेकिन फिलहाल हम जांच कर रहे हैं। इस बात का प्राथमिक प्रमाण है कि वह बांग्लादेशी है, उसके पास भारतीय दस्तावेज नहीं है। हमें शक है कि आरोपी बांग्लादेशी मूल का है और इसलिए मामले में पासपोर्ट अधिनियम से संबंधित धाराएं जोड़ी गई हैं। कोर्ट में आज उसे पेश किया जाएगा और पुलिस कस्टडी की मांग की जाएगी।

डीसीपी दीक्षित गेडाम ने आगे कहा, “प्रथम दृष्टया आरोपी बांग्लादेशी है और अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के बाद उसने अपना नाम बदल लिया। वह अपने वर्तमान नाम विजय दास का उपयोग कर रहा था। वह 5-6 महीने पहले मुंबई आया था। वह यहीं रुका था। कुछ दिनों तक मुंबई और फिर मुंबई के आसपास ही आरोपी एक हाउसकीपिंग एजेंसी में काम करता था।”

बता दें, अभिनेता सैफ अली खान पर कथित तौर पर हमला करने के आरोप में रविवार तड़के ठाणे से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अब तक 50 से ज्यादा लोगों से पूछताछ कर चुकी है। आरोपी को पकड़ने के लिए 35 टीमें लगाई गई थीं।

16 जनवरी को देर रात घर में घुसे हमलावर के हाथों अभिनेता सैफ अली खान घायल हो गए थे। वह खुद ही एक ऑटो में सवार होकर मुंबई के लीलावती अस्पताल पहुंचे थे, जहां उनकी सर्जरी की गई थी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *