BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 22 फ़रवरी 2025 09:42 PM
  • 18.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. प्रस्तावित एडवोकेट अमेंडमेंट बिल : वकीलों की हड़ताल, अदालतें ठप, केंद्र के खिलाफ भड़का गुस्सा
  2. मुझे हल्के में मत लेना, 2022 में टांगा पलटी कर दिया: शिंदे
  3. राहुल गांधी देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त, पीएम मोदी को हराने के लिए ले रहे बाहरी ताकतों की मदद : भाजपा
  4. सोनिया गांधी दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती
  5. 2024 के आम चुनाव में सत्ता परिवर्तन के लिए विदेशी फंडिंग की मदद से रची गई थी साजिश
  6. दिल्ली सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में आयुष्मान योजना को मंजूरी, सीएजी रिपोर्ट सदन में होगी पेश
  7. दिल्ली में विभागों का बंटवारा : रेखा गुप्ता ने अपने पास रखा वित्त-राजस्व, प्रवेश वर्मा को पीडब्ल्यूडी
  8. मायावती का राहुल गांधी को जवाब, कहा- बसपा से गठबंधन की बरगलाने वाली बातें दोहरा चरित्र
  9. मायावती साथ देतीं तो भाजपा कभी चुनाव नहीं जीत पाती : राहुल गांधी
  10. दिल्ली : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंत्रियों संग की यमुना आरती, फिर हुई कैबिनेट की पहली बैठक
  11. दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता के साथ 6 मंत्रियों ने भी ली शपथ
  12. दिल्ली : उपराज्यपाल से मिलीं रेखा गुप्ता, सरकार बनाने का दावा किया पेश
  13. मल्लिकार्जुन खड़गे ने ‘मतदाता सूची में हेरफेर’ का उठाया मुद्दा, भाजपा पर लगाए आरोप
  14. रेखा गुप्ता दिल्ली की नई सीएम
  15. दिल्ली में आरएसएस के कार्यालय का उद्घाटन, मोहन भागवत और अमित शाह के अलावा कई हस्तियां होंगी शामिल

सैम पित्रोदा के बयान से साफ, राहुल गांधी चीन के एजेंट : प्रदीप भंडारी

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 17 फ़रवरी 2025, 9:20 PM IST
सैम पित्रोदा के बयान से साफ, राहुल गांधी चीन के एजेंट : प्रदीप भंडारी
Read Time:3 Minute, 48 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने राहुल गांधी को ‘चीनी एजेंट’ बताया है। पित्रोदा ने कहा कि चीन को लेकर भारत को अपनी मानसिकता बदलने की जरूरत है और यह धारणा छोड़ने की आवश्यकता है कि वह हमारा दुश्मन है।

भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने बीएनटी न्यूज़ से बात करते हुए कहा, “कांग्रेस पार्टी, राहुल गांधी, जॉर्ज सोरोस- चीन के एजेंट के रूप में कार्य करते हैं। साल 2008 का गुप्त एमओयू जो कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना और कांग्रेस पार्टी के बीच हुआ था, इसका उदाहरण है। उस गुप्त एमओयू को कांग्रेस पार्टी ने अभी तक सार्वजनिक नहीं किया है। डोकलाम विवाद के वक्त राहुल गांधी चोरी-चोरी चीन के राजदूत से मिल रहे थे।”

उन्होंने आगे कहा, “अपने संसद भवन के भाषण में राहुल गांधी ने 34 बार चीन का जिक्र किया। इतनी बार तो उन्होंने भारत का भी जिक्र नहीं किया था। सैम पित्रोदा का बयान यह स्पष्ट करता है कि राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी का चीन के प्रति सॉफ्ट कार्नर है। आज यह स्पष्ट हो चुका है कि राहुल गांधी और उनके हर करीबी का बयान एक ही पैटर्न पर आता है। आज राहुल गांधी को चीन, जॉर्ज सोरोस और डीप स्टेट के इंटरेस्ट के एजेंट के रूप में भारत की जनता देख रही है, न कि भारत के नेता प्रतिपक्ष के रूप में। इसलिए जब राष्ट्रीय सुरक्षा की बात आती है तो राहुल गांधी किसी विदेशी ताकत का पक्ष लेते हुए नजर आते हैं। या भारत की अखंडता या संप्रभुता पर सवाल उठाते दिखते हैं। राहुल गांधी के दाहिने हाथ के आदमी, सैम पित्रोदा के बयान से यह स्पष्ट हो गया है कि राहुल गांधी जॉर्ज सोरोस, डीप स्टेट और चीन के रिमोट कंट्रोल में हैं।”

बता दें कि पित्रोदा ने भारत-चीन संबंधों पर कहा कि भारत को अपनी मानसिकता बदलने की जरूरत है और यह धारणा छोड़ने की जरूरत है कि चीन दुश्मन है। सोचने का यह तरीका बदलना चाहिए, यह जरूरी नहीं कि हम हमेशा चीन को दुश्मन मानें और यह सिर्फ चीन के लिए नहीं बल्कि सभी के लिए होना चाहिए। मुझे नहीं पता कि चीन से क्या खतरा है। मुझे लगता है कि इस मुद्दे को अक्सर जरूरत से ज्यादा बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जाता है, क्योंकि अमेरिका को हमेशा दुश्मन की पहचान करनी होती है।

कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि अब सभी देशों को एक साथ आने का समय है। हमें सीखने, संवाद बढ़ाने, सहयोग करने और मिलकर काम करने की जरूरत है, हमें ‘कमांड और कंट्रोल’ की मानसिकता से बाहर निकलना होगा। चीन चारों ओर है… चीन बढ़ रहा है… हमें इसे पहचानना और समझना होगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *