BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 21 फ़रवरी 2025 09:17 PM
  • 18.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. सोनिया गांधी दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती
  2. 2024 के आम चुनाव में सत्ता परिवर्तन के लिए विदेशी फंडिंग की मदद से रची गई थी साजिश
  3. दिल्ली सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में आयुष्मान योजना को मंजूरी, सीएजी रिपोर्ट सदन में होगी पेश
  4. दिल्ली में विभागों का बंटवारा : रेखा गुप्ता ने अपने पास रखा वित्त-राजस्व, प्रवेश वर्मा को पीडब्ल्यूडी
  5. मायावती का राहुल गांधी को जवाब, कहा- बसपा से गठबंधन की बरगलाने वाली बातें दोहरा चरित्र
  6. मायावती साथ देतीं तो भाजपा कभी चुनाव नहीं जीत पाती : राहुल गांधी
  7. दिल्ली : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंत्रियों संग की यमुना आरती, फिर हुई कैबिनेट की पहली बैठक
  8. दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता के साथ 6 मंत्रियों ने भी ली शपथ
  9. दिल्ली : उपराज्यपाल से मिलीं रेखा गुप्ता, सरकार बनाने का दावा किया पेश
  10. मल्लिकार्जुन खड़गे ने ‘मतदाता सूची में हेरफेर’ का उठाया मुद्दा, भाजपा पर लगाए आरोप
  11. रेखा गुप्ता दिल्ली की नई सीएम
  12. दिल्ली में आरएसएस के कार्यालय का उद्घाटन, मोहन भागवत और अमित शाह के अलावा कई हस्तियां होंगी शामिल
  13. ज्ञानेश कुमार ने मुख्य चुनाव आयुक्त का संभाला पद
  14. दिल्ली : रवि नेगी का सिसोदिया पर बड़ा आरोप, ‘कार्यालय से कई सरकारी सामान गायब’
  15. रणनीतिक साझेदारी में बदले भारत-कतर संबंध, दोनों पक्षों के बीच अहम समझौता

स्वतंत्र देव सिंह और जगदंबिका पाल ने अखिलेश यादव पर लगाया ‘तुष्टिकरण की राजनीति’ का आरोप

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 17 फ़रवरी 2025, 8:41 PM IST
स्वतंत्र देव सिंह और जगदंबिका पाल ने अखिलेश यादव पर लगाया ‘तुष्टिकरण की राजनीति’ का आरोप
Read Time:3 Minute, 40 Second

बीएनटी न्यूज़

गोंडा। उत्तर प्रदेश के गोंडा में भाजपा विधायक प्रभात वर्मा के बेटे की शादी में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और भाजपा सांसद जगदंबिका पाल शामिल हुए। इस दौरान दोनों नेताओं ने कई मुद्दों पर अपनी राय रखी और विपक्ष पर तीखे हमले किए।

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने प्रयागराज चल रहे महाकुंभ की भव्यता का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में इस बार का कुंभ बेहद शानदार तरीके से आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक 50 करोड़ से अधिक श्रद्धालु कुंभ में स्नान कर चुके हैं और लगातार भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। स्वतंत्र देव सिंह ने कहा, “सनातन धर्म का झंडा बुलंद हो रहा है। भक्तों पर पुष्प वर्षा सिर्फ योगी सरकार में ही संभव है।”

इसके बाद उन्होंने समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव के उस बयान पर भी प्रतिक्रिया दी जिसमें अखिलेश यादव ने कहा था कि ‘भाजपा सरकार मौत का सच छुपाने का पाप न करे’। इस पर स्वतंत्र देव सिंह ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि अखिलेश यादव हमेशा धार्मिक आयोजनों पर प्रतिबंध लगाते हैं। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा, राम बारात और देव दीपावली जैसे धार्मिक आयोजनों पर रोक लगाने का काम अखिलेश यादव की सरकार में हुआ था, जबकि योगी सरकार सनातन परंपराओं को सम्मान देती है।

इस दौरान भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने भी वक्फ बोर्ड को लेकर जारी संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की 428 पन्नों की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि वक्फ की जमीनों का सही उपयोग नहीं हुआ। इन जमीनों से गरीबों का भला नहीं किया गया और न ही इन्हें शिक्षा व स्वास्थ्य जैसे कल्याणकारी कार्यों में प्रयोग किया गया। देश में इस मुद्दे पर भ्रम फैलाने और लोगों को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है।

दिल्ली में हाल ही में हुई भगदड़ की घटना को जगदंबिका पाल ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि इस घटना की जांच के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक टीम गठित की है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए जगदंबिका पाल ने कहा कि वह तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती। भाजपा ने हाल ही में सम्पन्न हुए उपचुनावों में कटेहरी और मिल्कीपुर में जबरदस्त जीत हासिल की थी।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *