BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 31 मार्च 2025 12:12 PM
  • 31.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. मन-मस्तिष्क में बेईमानी हो, तो बड़े से बड़े खजाने भी खाली हो जाते हैं, पीएम मोदी का कांग्रेस पर निशाना
  2. 13 थाना क्षेत्रों को छोड़कर पूरे मणिपुर में अफस्पा लागू, अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर में भी अवधि बढ़ी
  3. लालू ने बिहार के युवाओं को नहीं, अपने परिवार को सेट करने का काम किया : अमित शाह
  4. आरएसएस साधारण वटवृक्ष नहीं बल्कि भारत की अमर संस्कृति का अक्षयवट : पीएम मोदी
  5. एक्सप्लेनर: वेतन पाने वाले लोगों के लिए एक अप्रैल से बदल जाएंगे इनकम टैक्स ये नियम
  6. पीएम मोदी के संघ मुख्यालय जाने को संजय राउत ने बताया ‘अच्छी बात’, पूछा सवाल ‘पहले क्यों नहीं गए?’
  7. सीएम नीतीश ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को दिया भरोसा, ‘अब इधर-उधर जाने का सवाल ही नहीं’
  8. लालू ने चारा घोटाला कर बिहार को बदनाम किया : अमित शाह
  9. पीएम मोदी ने दीक्षाभूमि में डॉ. बीआर अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि, कहा- ‘यहां आने का सौभाग्य पाकर अभिभूत हूं’
  10. पीएम मोदी ने दिया बच्चों को मंत्र, बोले- ‘गर्मियों में अपने हुनर को अच्छे से तराशा जा सकता है’
  11. पीएम मोदी ने आरएसएस के संस्थापकों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी, कहा, ‘हमें राष्ट्र सेवा में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है’
  12. पीएम मोदी ने किया ‘मन की बात’ में पर्वों का जिक्र, कहा- त्योहारों में दिखती है भारत की एकता की भावना
  13. दिल्ली के युवाओं को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण, गुरुद्वारा रकाबगंज में ऐतिहासिक एमओयू पर हस्ताक्षर
  14. पंजाब सरकार ने बिजली की दरें घटाई, 600 यूनिट मुफ्त बिजली का वादा पूरा : हरभजन सिंह ईटीओ
  15. एआई स्टार्टअप ‘एक्सएआई’ ने 33 बिलियन डॉलर की स्टॉक डील में क‍िया एक्स का अधिग्रहण : एलन मस्क

हजारीबाग की घटना को लेकर हेमंत सरकार पर हमलावर भाजपा, कहा- हिंदुओं के त्योहारों पर ही क्यों हो रहे हमले?

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 27 मार्च 2025, 12:18 AM IST
हजारीबाग की घटना को लेकर हेमंत सरकार पर हमलावर भाजपा, कहा- हिंदुओं के त्योहारों पर ही क्यों हो रहे हमले?
Read Time:3 Minute, 10 Second

बीएनटी न्यूज़

रांची। हजारीबाग में रामनवमी के पहले 25 मार्च की रात निकाले गए ‘मंगला जुलूस’ के दौरान पथराव की घटना पर झारखंड के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी सहित अन्य भाजपा नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। इस घटना के विरोध में भाजपा विधायकों ने झारखंड विधानसभा के बाहर पोर्टिको में तख्तियां लेकर प्रदर्शन भी किया।

झारखंड विधानसभा परिसर में मीडिया से बात करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि एक सोची-समझी साजिश के तहत हिंदुओं के पर्व-त्योहार के दौरान हमले किए जा रहे हैं। ऐसी घटनाओं के पीछे सरकार की तुष्टिकरण की नीति है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में जब सार्वजनिक स्थलों पर गड़बड़ी रोकने के लिए इतनी तकनीक उपलब्ध है, तो सरकार को इसका उपयोग करना चाहिए। धार्मिक आयोजनों वाले स्थानों पर जगह-जगह सीसीटीवी कैमरा लगा देना चाहिए। प्रशासन की ओर से वीडियोग्राफी करानी चाहिए। कोई भी व्यक्ति अगर कहीं हुड़दंग करता है या पत्थर चलाता है, तो उनके ऊपर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए।

मरांडी ने हजारीबाग की घटना में पत्थरबाजों पर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि कार्रवाई में कोई तुष्टीकरण नहीं होना चाहिए। यह नहीं होना चाहिए कि कुछ हिंदुओं और कुछ मुसलमानों पर कार्रवाई हो। झारखंड में या कहीं भी मुहर्रम के जुलूस पर हिंदुओं ने हमला नहीं किया है। ईद की नमाज और शुक्रवार की नमाज पर हिंदू कभी हमला नहीं करते। हमला तब होता है जब हिंदुओं के पर्व-त्योहार, मूर्ति विसर्जन या कोई जुलूस होता है। इस तरह के हमलों को रोकना सरकार का काम है।

रांची के भाजपा विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सीपी सिंह ने कहा कि हजारीबाग की घटना के पीछे जिहादी हैं। हिंदुओं के पर्व-त्योहार पर हमले की घटनाएं लगातार हो रही हैं। राज्य सरकार की तुष्टिकरण की नीति इसकी बड़ी वजह है। ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए तत्काल कड़े कदम उठाए जाने चाहिए। हजारीबाग के भाजपा विधायक प्रदीप प्रसाद ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मंगलवार रात शहर में जुलूस पर पत्थरबाजों के खिलाफ सरकार सख्त से सख्त कार्रवाई करे। इस तरह की घटनाएं लगातार हो रही हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *