BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 20 मई 2025 02:20 AM
  • 35.43°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : हैदराबाद ने लखनऊ की प्लेऑफ की उम्मीदों पर पानी फेरा, छह विकेट से मैच जीता
  2. आगामी आम चुनाव में भाग नहीं ले सकेगी आवामी लीग : बांग्लादेश के मुख्य चुनाव आयुक्त
  3. महाराष्ट्र: छगन भुजबल के मंत्री बनने की संभावना तेज, मंगलवार को हो सकता है शपथ ग्रहण
  4. पाकिस्तान आज भी आतंकवादियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह: विदेश मंत्रालय
  5. गृह मंत्रालय की नई पहल ई-जीरो एफआईआर से अपराधियों को पकड़ने में आएगी तेजी : अमित शाह
  6. सिंधु जल संधि रद्द कर पीएम मोदी ने ऐतिहासिक अन्याय समाप्त किया : शिवराज सिंह चौहान
  7. ऑपरेशन सिंदूर: ’30 लाख सैनिक के पीछे, 150 करोड़ हिंदुस्तानी’, भाजपा ने जारी किया देशभक्ति गीत
  8. सीडीएस अनिल चौहान ने किया सूरतगढ़ सैन्य स्टेशन और नलिया एयरबेस का दौरा, बढ़ाया जवानों का हौसला
  9. अपर्णा यादव ने अहिल्याबाई होल्कर के योगदान को सराहा, ऑपरेशन सिंदूर पर कांग्रेस को घेरा
  10. स्वर्ण मंदिर पर हमले की कोशिश पाकिस्तान की आतंकी सोच की पराकाष्ठा : तरुण चुघ
  11. सरकारी शिष्टमंडल के चयन में सरकार ने तोड़ी संसदीय परंपराएं : पृथ्वीराज चव्हाण
  12. कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा- ‘सिंदूर’ का सौदा होता रहा, लेकिन प्रधानमंत्री चुप रहे
  13. प्रोफेसर अली खान की गिरफ्तारी पर मल्लिकार्जुन खड़गे बोले, ‘भाजपा उन लोगों से डरती है, जो उन्हें पसंद नहीं’
  14. पार्षदों ने क्यों छोड़ी आम आदमी पार्टी? कमल भारद्वाज ने बताई वजह
  15. आईएएनएस मैटराइज सर्वे : लोगों ने माना, पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की तुलना में प्रधानमंत्री मोदी में है सशक्त फैसले लेने की क्षमता

हमारा उद्देश्य किसानों की तरक्की और समृद्धि है: सीएम नीतीश कुमार

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 19 मई 2025, 9:48 PM IST
हमारा उद्देश्य किसानों की तरक्की और समृद्धि है: सीएम नीतीश कुमार
Read Time:4 Minute, 2 Second

बीएनटी न्यूज़

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को कहा कि हमलोगों का उद्देश्य कृषि क्षेत्र में तरक्की करना और किसानों को समृद्ध बनाना है। कृषि क्षेत्र को लाभकारी बनाने और किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए सरकार की ओर से कई कदम उठाए गए हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मीठापुर स्थित कृषि भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत की। यहां उन्होंने 315 नवनियुक्त प्रखंड उद्यान पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। साथ ही, कृषि विभाग की कई योजनाओं का शिलान्यास, लोकार्पण और शुभारंभ किया।

इस मौके पर उन्होंने वर्चुअली 144.72 करोड़ रुपये की लागत से कृषि अभियंत्रण महाविद्यालय, आरा (भोजपुर) के निर्माण कार्य का भी शुभारंभ किया। उन्होंने 55.26 करोड़ रुपये लागत की 62 अनुमंडल स्तरीय कृषि भवनों का शिलान्यास किया। इसके निर्माण से अनुमंडल स्तर पर कृषि से जुड़ी सभी सेवाएं उपलब्ध हो जाएंगी। इस भवन में किसानों के लिए सिंगल विंडो सिस्टम के माध्यम से सभी कृषि संबंधी सेवाएं, योजनाएं, तकनीकी सलाह और सरकारी सहायता एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कृषि विभाग द्वारा राज्य के किसानों के लिए सभी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए ‘बिहार कृषि’ मोबाइल ऐप का भी लोकार्पण किया। इसके माध्यम से कृषि संबंधी सभी जानकारी किसान पास बुक, पौधा संरक्षण, फसलों के बाजार मूल्य, मिट्टी की जांच, मौसम की जानकारी एवं विभाग से संबंधित नवीनतम जानकारी किसानों को उपलब्ध होगी।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि छत पर सोलर प्लेट लगाएं, जिससे सौर ऊर्जा का उत्पादन होगा और कृषि भवन की जरूरतें पूरी होंगी। उन्होंने कहा कि हमलोग शुरू से किसानों के हित में काम कर रहे हैं। चार कृषि रोड मैप बनाए गए हैं, जिससे फसलों का उत्पादन और उत्पादकता बढ़ी है। कृषि क्षेत्र के विकास के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं।

इसके साथ ही, कृषि भवन परिसर से मुख्यमंत्री ने खरीफ महाभियान 2025 का भी शुभारंभ किया। उन्होंने खरीफ महाभियान से संबंधित 20 प्रचार वाहनों तथा बीज वाहनों को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न जिलों के लिए रवाना किया। यह प्रचार वाहन के तहत किसानों को खरीफ मौसम से संबंधित सभी योजनाओं की जानकारी देते हुए उन्हें जागरूक किया जाएगा।

इस मौके पर उपमुख्यमंत्री सह कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, भवन निर्माण मंत्री जयंत राज सहित अन्य वरीय अधिकारी एवं नियुक्ति पत्र पाने वाले चयनित अभ्यर्थीगण उपस्थित रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *