BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 09 जून 2025 01:34 PM
  • 42.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. शाखा क्षेत्र के प्रत्येक परिवार तक संघ का संपर्क पहुंचना चाहिए: आरएसएस प्रमुख भागवत
  2. पंजाब : अनुसूचित जाति के 4,727 लोगों का 68 करोड़ रुपए का कर्ज माफ, सरकार ने बांटे सर्टिफिकेट
  3. प्रियंका चतुर्वेदी ने यूरोपीय यात्रा को बताया सफल, बोलीं- ‘वैश्विक मंचों पर पाकिस्तान को किया बेनकाब’
  4. कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने राहुल गांधी को बताया ‘निडर और साहसी’
  5. मणिपुर सरकार ने मैतेई नेता की गिरफ्तारी के बाद पांच जिलों में कर्फ्यू लगाया
  6. आप और कांग्रेस ने झुग्गीवासियों को वर्षों तक मूर्ख बनाया : सीएम रेखा गुप्ता
  7. 11 वर्षों में नारीशक्ति की सफलताएं देशवासियों को गौरवान्वित करने वाली हैं : पीएम मोदी
  8. देवेंद्र फडणवीस का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- ‘महाराष्ट्र पराजय कितना गहराई से चुभा इसका मुझे भलीभांति एहसास’
  9. नासिक में नमाज के बाद फिलिस्तीनी झंडा फहराया गया, पुलिस ने शुरू की जांच
  10. ‘महाराष्ट्र चुनाव में मैच फिक्सिंग’ वाले बयान पर एनडीए नेताओं ने राहुल गांधी को घेरा
  11. राहुल गांधी को सोचना चाहिए कि जनता क्यों नकार रही : चिराग पासवान
  12. सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी की विधानसभा सदस्यता समाप्त होना दुर्भाग्यपूर्ण : धर्मेंद्र यादव
  13. सहस्राब्दी के लिए ‘टाइम कैप्सूल’ में समाहित गुजरात की विरासत : पीएम मोदी की दूरदर्शी पहल
  14. राहुल गांधी पर चुनाव आयोग का तंज, मैच हारने के बाद रेफरी को दोष देना नई आदत…
  15. राहुल गांधी के लेख पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी का बयान- ‘लोकतंत्र की हत्या हुई, जनता भाजपा को देगी जवाब’

हम 243 सीट नहीं जीतेंगे, गलत आदमी को टिकट दूं तो वोट मत करना: प्रशांत किशोर

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 09 जून 2025, 8:45 AM IST
हम 243 सीट नहीं जीतेंगे, गलत आदमी को टिकट दूं तो वोट मत करना: प्रशांत किशोर
Read Time:3 Minute, 23 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कहा है कि अगर उनकी पार्टी किसी गलत आदमी को टिकट देती है तो उसे वोट मत करना। बिहार में बदलाव चाहिए, इसलिए विपक्षी दल का उम्मीदवार हमसे बेहतर है तो उसे जीताना। हमारी पार्टी बिहार की 243 सीट नहीं जीत सकती है।

दरअसल, बिहार में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर बिहार में बदलाव के लिए बदलाव यात्रा निकाल रहे हैं। वह रविवार को बेगूसराय पहुंचेंगे, जहां जन अदालत लगाएंगे। बेगूसराय दौरे के दौरान प्रशांत किशोर बीहट मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद वह पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक करेंगे। लोगों के साथ वह आगामी चुनाव और पार्टी की रणनीतियों को लेकर रूबरू होंगे।

बेगूसराय दौरे से पहले जन सुराज की ओर से प्रशांत किशोर का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया गया है। इस पोस्ट में प्रशांत किशोर ने लोगों से अपील की है कि अगर उनकी पार्टी की ओर से बिहार विधानसभा चुनाव में किसी गलत आदमी को टिकट दे दिया जाता है और जनता को लगता है कि वोट नहीं देना चाहिए, तो वोट न दें। प्रशांत किशोर ने कहा कि यह हमारी पार्टी है जो कह रही है कि अगर किसी गलत आदमी को टिकट दे दिया जाता है, तो वोट नहीं देना। क्योंकि, हम बिहार को सुधारना चाहते हैं। इसीलिए, लोगों को ऐसे उम्मीदवारों का चयन करना है जो अच्छे हों। हम खुद उसके समर्थन में वोट करने की अपील करेंगे।

प्रशांत किशोर ने कहा कि हम किसी के विरोधी नहीं हैं, हम बिहार में सुधार चाहते हैं। बिहार में सुधार तब होगा जब अच्छे लोग चुनकर विधानसभा पहुंचेंगे, चाहे वह किसी भी दल का हो। प्रशांत किशोर ने इस बात पर भी जोर दिया है कि हम बिहार की 243 सीट नहीं जीतेंगे। यह सच है और हम ऐसा मानते हैं। लेकिन, बिहार की जनता को यह समझना होगा कि अगर आप भू-माफिया, शराब माफिया को वोट देंगे, तो वह आपके बच्चों की पढ़ाई और रोजगार की बात नहीं करेगा। जन सुराज एक ऐसा मंच है, जहां हम कह रहे हैं कि अगर किसी गलत व्यक्ति को टिकट दे दिया जाता है, तो उसे किसी भी कीमत पर वोट मत दीजिए। जन सुराज जीते या न जीते, बिहार जीतना चाहिए।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *