BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 03 जून 2025 07:22 PM
  • 30.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. सलमान खुर्शीद के पीएम मोदी की तारीफ करने पर कांग्रेस का एक खेमा नाराज, कार्रवाई की मांग
  2. अंतर्राष्ट्रीय हवाई परिवहन संघ की वार्षिक बैठक में पीएम मोदी के संबोधन को विदेशी निवेशकों ने सराहा
  3. हिमाचल : सीएम सुक्खू ने हमीरपुर में वन मित्र संवाद कार्यक्रम में लिया हिस्सा
  4. एरोल मस्क ने पीएम मोदी को बताया ‘शानदार’ नेता, भारत के विश्व की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की सराहना की
  5. 2030 तक हर वर्ष 500 मिलियन यात्री भरेंगे उड़ान, देश स्पेस एविएशन कन्वर्जेंस में एक ग्लोबल लीडर : पीएम मोदी
  6. दिल्ली में झुग्गियों पर चला बुलडोजर : आम आदमी पार्टी
  7. ‘दोनों देश आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं’, पैराग्वे के राष्ट्रपति से बोले पीएम मोदी
  8. भारत दौरे पर पराग्वे के राष्ट्रपति सैंटियागो पेना, द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने पर होगा फोकस
  9. जेईई एडवांस्ड 2025 : रजित गुप्ता ने हासिल की ऑल इंडिया पहली रैंक, कोटा का दबदबा
  10. प्रियंका गांधी की कांग्रेस नेताओं-कार्यकर्ताओं से अपील, बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद करें
  11. सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने मलेशिया में नेताजी सुभाष चंद्र बोस और स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि दी
  12. बाढ़ प्रभावित मणिपुर में 1,300 से अधिक लोगों को बचाया गया
  13. ग्रीन टेक और ईवी ग्रोथ देखने भारत पहुंचे एलन मस्क के पिता एरोल
  14. आईपीएल 2025 : 14 में से 11 बार! जिसने जीता क्वालीफायर-1, उसी टीम के नाम हुआ खिताब
  15. आईपीएल 2025 : श्रेयस अय्यर के तूफान के आगे उड़ी मुंबई, पंजाब किग्स फाइनल में पहुंची

‘हार स्वीकार, भाजपा को जीत की बधाई’, दिल्ली चुनाव परिणाम पर बोले अरविंद केजरीवाल

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 08 फ़रवरी 2025, 4:02 PM IST
‘हार स्वीकार, भाजपा को जीत की बधाई’, दिल्ली चुनाव परिणाम पर बोले अरविंद  केजरीवाल
Read Time:2 Minute, 53 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी ने बहुमत का आंकड़ा पार करते हुए एक शानदार बढ़त बना रखी है, जबकि आम आदमी पार्टी (आप) जीत की हैट्रिक बनाने से पिछड़ती जा रही है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रुझानों और नतीजों के बीच एक वीडियो संदेश जारी किया है, जिसमें उन्होंने दिल्ली की जनता का आभार व्यक्त करते हुए हार स्वीकार की।

अरविंद केजरीवाल ने वीडियो संदेश में कहा, “आज दिल्ली के चुनाव के नतीजे आए हैं और जनता का जो भी निर्णय है, उसे हम पूरी विनम्रता के साथ स्वीकार करते हैं। जनता का निर्णय सिर माथे पर। मैं भारतीय जनता पार्टी को इस जीत के लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं और मैं उम्मीद करता हूं कि जिस उम्मीद और आशा के साथ लोगों ने उन्हें बहुमत दिया है, वह उन सभी उम्मीदों और आशाओं पर पूरा उतरेंगे।”

उन्होंने आगे कहा, “हमने पिछले दस साल में दिल्ली की जनता से जो मौका प्राप्त किया, उसमें हमने शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी, बिजली जैसे क्षेत्रों में कई अहम काम किए। साथ ही दिल्ली के इन्फ्रास्ट्रक्चर में भी सुधार की कोशिश की। अब जो जनता ने हमें निर्णय दिया है, हम न केवल एक सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएंगे, बल्कि हम समाज सेवा के क्षेत्र में भी हमेशा काम करते रहेंगे।”

केजरीवाल ने यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी राजनीति में सत्ता के लिए नहीं आई थी, बल्कि उनका मकसद जनता की सेवा करना था। हम राजनीति को एक जरिया मानते हैं, जिसके जरिए जनता के सुख-दुख में काम आ सकें। हम आगे भी इसी तरह से जनता की सेवा करते रहेंगे।

पूर्व सीएम ने आप कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा, “मैं आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई देना चाहता हूं। उन्होंने इस चुनाव में शानदार मेहनत की, बहुत कुछ सहा और पूरी ताकत से चुनाव लड़ा। उनके समर्पण और मेहनत के लिए मैं उन्हें दिल से बधाई देता हूं।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *