BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 12 अप्रैल 2025 07:31 AM
  • 22.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025: धोनी की कप्तानी में भी फ्लॉप रही चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता ने आठ विकेट से हराया
  2. पीएम मोदी ने अन्नाद्रमुक के एनडीए में शामिल होने पर खुशी जताई, कहा- ‘हम तमिलनाडु को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे’
  3. भाजपा और अन्नाद्रमुक तमिलनाडु की भाषा, संस्कृति व विरासत की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध : अमित शाह
  4. मुंबई हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा जांच एजेंस‍ियों की पूछताछ में नहीं दे रहा संतोषजनक जवाब
  5. सरकार की नीति और निष्ठा में शामिल ‘सबका साथ, सबका विकास’ का मंत्र : पीएम मोदी
  6. गुजरात में हमारी सरकार नहीं है, पर हमारे कार्यकर्ता एक्टिव हैं : मल्लिकार्जुन खड़गे
  7. तमिलनाडु में भाजपा-एआईएडीएमके ने मिलाया हाथ, अमित शाह बोले- एनडीए के बैनर तले लड़ेंगे चुनाव
  8. बिहार विधानसभा चुनाव से पहले तहव्वुर राणा को होगी फांसी : संजय राउत
  9. झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी ने छोड़ी पार्टी, हेमंत सोरेन के समक्ष झामुमो में हुए शामिल
  10. सूरत : हैपी एक्सलेंसिया सोसाइटी में भीषण आग, कोई बड़ा नुकसान नहीं
  11. वाराणसी : ‘कई होंगे बेनकाब, सबका होगा हिसाब’, पीएम मोदी की सभा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लहराया बैनर
  12. मैं काशी का हूं और काशी मेरी है, पूरे पूर्वांचल के युवाओं को यहां के विकास का लाभ मिलता है : प्रधानमंत्री मोदी
  13. स्लोवाकिया ने भारतीय समुदाय की कड़ी मेहनत को दी मान्यता : राष्ट्रपति मुर्मू
  14. पीएम मोदी ने काशी को दी सौगात, विपक्षी दलों पर भी साधा निशाना, कहा- परिवार का विकास ही उनका सिद्धांत
  15. मुंबई 26/11 हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को 18 दिन की एनआईए हिरासत में भेजा गया

हेमंत सोरेन ने दिल्ली में अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 26 नवंबर 2024, 11:15 PM IST
हेमंत सोरेन ने दिल्ली में अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की
Read Time:3 Minute, 20 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। झारखंड चुनाव में बहुमत से जीतने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी धर्मपत्नी कल्पना सोरेन ने मंगलवार को दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल से मुलाकात की।

हेमंत सोरेन का अरविंद केजरीवाल और उनकी पत्नी ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। हेमंत सोरेन और केजरीवाल के फोटो को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए आम आदमी पार्टी ने उसमें कैप्शन के तौर पर ‘टू फाइटर्स’ भी लिखा है। इससे पहले भी जब अरविंद केजरीवाल जेल में बंद थे, तब हेमंत सोरेन अपनी पत्नी के साथ अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंचे थे।

इसके पहले हेमंत सोरेन ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, वायनाड की नवनिर्वाचित सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से भी मुलाकात की। झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में हेमंत सोरेन का शपथ ग्रहण समारोह रांची के मोरहाबादी मैदान में 28 नवंबर को आयोजित होगा। समारोह अपराह्न चार बजे आयोजित होगा। मुख्यमंत्री के साथ कुछ अन्य मंत्री भी शपथ ले सकते हैं।

हेमंत सोरेन को रविवार को इंडिया ब्लॉक के विधायकों ने औपचारिक तौर पर अपना नेता चुना था। झामुमो ने बताया है कि शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए राजद सुप्रीमो लालू यादव, बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल, सीपीआईएमएल के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य सहित तमिलनाडु, दिल्ली, पंजाब, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना और जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री को भी आमंत्रण भेजा गया है।

झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए हुए चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए गए थे। इसमें हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाले झामुमो, कांग्रेस, राजद गठबंधन को 56 सीटें हासिल हुई हैं। झामुमो को 34, कांग्रेस को 16, राजद को चार और सीपीआई एमएल को दो सीटों पर जीत मिली है। राज्य में पहली बार कोई सरकार दो तिहाई बहुमत के साथ बनने जा रही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *