BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 18 मई 2025 08:07 PM
  • 42.12°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. डोनाल्ड ट्रंप ने शांति स्थापित कराने का झूठा दावा किया : खामेनेई
  2. लोन के लिए आईएमएफ ने पाकिस्तान के सामने 11 और शर्तें रखी, भारत के साथ तनाव को बताया सबसे बड़ा जोखिम
  3. मायावती ने भतीजे आकाश आनंद पर फिर जताया विश्वास, बसपा का मुख्य नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाया
  4. हैदराबाद अग्नि त्रासदी : राष्ट्रपति मुर्मू ने शोक व्यक्त किया, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना
  5. पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने जन सुराज का दामन थामा, ‘आशा’ का विलय
  6. भारत को पाकिस्तान से ज्यादा चीन पर बात करने की जरूरत : पप्पू यादव
  7. हैदराबाद : चारमीनार के पास लगी भीषण आग में जिंदा जले 17 लोग, पीएम मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
  8. कांग्रेस पार्टी की देशहित पर जुबान ही नहीं खुलती : गिरिराज सिंह
  9. भ्रम का जाल बुन रहे पाकिस्तानी हुक्मरान, आयकर रिटर्न तक में फिसड्डी देश की असलियत कुछ और!
  10. शशि थरूर के नाम पर कांग्रेस को आपत्ति क्यों, दलगत राजनीति से उठना होगा ऊपर : प्रदीप सिंह
  11. ‘विदेश मंत्री के बयान को गलत तरीके से पेश किया गया, पाकिस्तान को कोई पूर्व चेतावनी नहीं दी गई’, विदेश मंत्रालय ने किया राहुल गांधी के दावे का खंडन
  12. विदेश जाने वाले सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडलों का ऐलान, विपक्ष के तमाम नेताओं को मिली जगह
  13. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर सियासी संग्राम, विपक्ष का केंद्र सरकार पर तीखा हमला
  14. ‘आप’ के 15 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, ‘इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी’ के नाम से बनाएंगे थर्ड फ्रंट
  15. ‘पाकिस्तान का असली चेहरा दुनिया के सामने लाना जरूरी’, ऑल पार्टी डेलीगेशन पर बोले हुसैन दलवई

हैदराबाद अग्नि त्रासदी : राष्ट्रपति मुर्मू ने शोक व्यक्त किया, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 18 मई 2025, 3:57 PM IST
हैदराबाद अग्नि त्रासदी : राष्ट्रपति मुर्मू ने शोक व्यक्त किया, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना
Read Time:2 Minute, 55 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हैदराबाद के ऐतिहासिक चार मीनार इलाके में आग लगने की घटना में जान गंवाने वालों पर गहरा दुख व्यक्त किया। साथ ही हादसे में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर रविवार को लिखा, ”हैदराबाद में आग लगने की दुर्घटना में महिलाओं और बच्चों सहित कई लोगों की मौत बेहद दुखद है। मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।”

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अग्नि त्रासदी में लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया। साथ ही हादसे में मरने वाले लोगों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपए और घायलों को 50,000 रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने पीएम मोदी के हवाले से एक्स पर लिखा, ”आग की घटना में लोगों की मौत से बहुत दुखी हूं। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति संवेदना जाहिर करता हूं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। पीएमएनआरएफ से प्रत्येक मृतक परिजनों को 2 लाख रुपए की राशि दी जाएगी, वहीं घायलों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे।”

वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी इस हादसे को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दुख जाहिर किया। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, ”हैदराबाद में आग लगने की घटना से बेहद दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं, जिन्होंने इस त्रासदी में अपने प्रियजनों को खो दिया है। घायलों के लिए प्रार्थना करता हूं।”

हैदराबाद के ऐतिहासिक चार मीनार के पास स्थित गुलजार हाउस में रविवार को भीषण आग लग गई, जिसमें 17 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए। हादसे में जान गंवाने वालों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *