BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 04 मार्च 2025 05:01 AM
  • 19.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. स्वास्थ्य के नाम पर ‘आप’ सरकार में हुआ भ्रष्टाचार: रेखा गुप्ता
  2. किसानों के साथ सीएम मान की बातचीत विफल
  3. राहुल गांधी ने मंत्री वीरेंद्र कुमार को लिखा पत्र, पूछा-एनसीएससी और एनसीबीसी में पद खाली क्यों?
  4. मथुरा : होली में मुस्लिमों की एंट्री बैन की जाए : राजू दास
  5. कांग्रेस प्रवक्ता के रोहित शर्मा के बॉडी शेमिंग करने पर भड़के राजनेता, पार्टी से एक्शन की मांग
  6. जम्मू-कश्मीर : बजट सत्र पर कांग्रेस नेता तारिक हमीद ने कहा,’बहाल हो रहा है लोकतंत्र’
  7. ‘औरंगजेब’ के कार्यकाल में भारत था सोने की चिड़िया : अबू आजमी
  8. बिहार बजट पर चुनावी साल की ‘छाया’, महिलाओं और किसानों पर भी विशेष फोकस
  9. बसपा प्रमुख मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से निकाला
  10. भारत ‘सर्कुलर इकोनॉमी’ की ओर अपनी यात्रा में सीख को साझा करने काे इच्छुक : पीएम मोदी
  11. झारखंड सरकार ने 1.45 लाख करोड़ का बजट किया पेश, केंद्र से बकाया 1.36 लाख करोड़ की वसूली के लिए कानूनी कार्रवाई का ऐलान
  12. कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद के रोहित शर्मा पर टिप्पणी से विवाद, नेताओं ने दी प्रतिक्रिया
  13. दिल्ली का बजट जनता के सुझावों पर आधारित होगा : सीएम रेखा गुप्ता
  14. पीएम मोदी ने गिर में सफारी का लिया आनंद, शेरों के बीच मनाया ‘विश्व वन्यजीव दिवस’
  15. मायावती ने आकाश आनंद को सभी पदों से हटाया, बोलीं- जीते जी कोई नहीं बनेगा बसपा का उत्तराधिकारी

होली पर मथुरा में मुसलमानों की एंट्री बैन होने को लेकर भाई जगताप ने कहा, ‘देश की ऐसी संस्कृति नहीं’

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 04 मार्च 2025, 12:52 AM IST
होली पर मथुरा में मुसलमानों की एंट्री बैन होने को लेकर भाई जगताप ने कहा, ‘देश की ऐसी संस्कृति नहीं’
Read Time:2 Minute, 57 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। होली के दौरान मथुरा में मुसलमानों की एंट्री बैन करने के संतों के आदेश पर कांग्रेस नेता भाई जगताप ने सोमवार को अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सभी धर्मों के लोगों द्वारा मिलकर त्योहार मनाने की देश की संस्कृति रही है।

कांग्रेस नेता भाई जगताप ने कहा, “संतों ने क्या कहा, उसके बारे में मैं कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता हूं। लेकिन देश की संस्कृति है कि सभी धर्मों के लोग साथ मिलकर होली, दीपावली या अन्य त्योहार मनाते हैं। खासतौर पर महाराष्ट्र में जो भी धार्मिक आयोजन या यात्रा होती है, हम उसमें धर्म नहीं देखते हैं। ये हजारों साल की परंपरा है। हमारे देश की यह विशेषता और खासियत है। इसे जाति, धर्म में बांटना देश के लिए हानिकारक है, चाहे ये पीएम मोदी या कोई और करे। हजारों साल से हमारे देश में चली आ रही विरासत का हिस्सा है, इसे धर्म और जाति में बांटेंगे तो हिंदुस्तान, हिंदुस्तान नहीं रहेगा। देश की संस्कृति को अपने निजी फायदे और राजनीतिक एजेंडा के लिए नहीं खराब करना चाहिए।”

कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद के टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा पर की गई टिप्पणी को लेकर भाई जगताप ने कहा, मैं उनके बयान का समर्थन नहीं करता। मैं खुद भी क्रिकेटर रह चुका हूं। रोहित शर्मा जब अंडर-19 खेल रहे थे, तब एक टूर्नामेंट के दौरान मैंने उन्हें अवार्ड दिया था। वो एक बहुत बड़े प्लेयर हैं, उन्होंने अपने देश के लिए वर्ल्ड कप जीता और आज चैंपियंस ट्रॉफी में टीम की अगुवाई कर रहे हैं। ऐसे में उनके बारे में ऐसी टीका टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। खेल को खेल की भावना से ही देखना चाहिए।

उन्होंने आगे कहा, अब का आधुनिक क्रिकेट पहले जैसा नहीं है। यहां पर फिटनेस टेस्ट होता है। सभी ने देखा जसप्रीत बुमराह जैसा वर्ल्ड क्लास गेंदबाज चैंपियंस ट्रॉफी नहीं खेल पा रहे हैं, क्योंकि वो फिट नहीं हैं। जिन्हें खेल के बारे में जानकारी नहीं है, उन्हें इस पर टिप्पणी से बचना चाहिए।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *