BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 19 मई 2025 04:54 AM
  • 29.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 10 विकेट से हराया, साई सुदर्शन और शुभमन गिल की तूफानी पारियां
  2. पंजाब किंग्स ने राजस्थान पर रोमांचक जीत से टॉप-2 में हासिल किया स्थान
  3. पीएम मोदी ने सोलापुर अग्निकांड में हुई मौतों पर शोक व्यक्त किया, मुआवजे का ऐलान
  4. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से पाकिस्तान और ड्रैगन दोनों चित, चीनी एयर डिफेंस सिस्टम की खुली पोल
  5. 10 साल की सरकार में मां गंगा की सफाई नहीं हो पाई : अखिलेश यादव
  6. विभिन्न देशों में सांसदों के प्रतिनिधिमंडल भेजना स्वागत योग्य कदम : महबूबा मुफ्ती
  7. पाकिस्तानी खुफिया एजेंट के संपर्क में थी यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा, वित्तीय विवरणों की हो रही जांच
  8. यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा से दोस्ती, जांच के घेरे में पुरी की प्रियंका सेनापति
  9. डोनाल्ड ट्रंप ने शांति स्थापित कराने का झूठा दावा किया : खामेनेई
  10. लोन के लिए आईएमएफ ने पाकिस्तान के सामने 11 और शर्तें रखी, भारत के साथ तनाव को बताया सबसे बड़ा जोखिम
  11. मायावती ने भतीजे आकाश आनंद पर फिर जताया विश्वास, बसपा का मुख्य नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाया
  12. हैदराबाद अग्नि त्रासदी : राष्ट्रपति मुर्मू ने शोक व्यक्त किया, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना
  13. पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने जन सुराज का दामन थामा, ‘आशा’ का विलय
  14. भारत को पाकिस्तान से ज्यादा चीन पर बात करने की जरूरत : पप्पू यादव
  15. हैदराबाद : चारमीनार के पास लगी भीषण आग में जिंदा जले 17 लोग, पीएम मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान

10 साल की सरकार में मां गंगा की सफाई नहीं हो पाई : अखिलेश यादव

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 19 मई 2025, 12:05 AM IST
10 साल की सरकार में मां गंगा की सफाई नहीं हो पाई : अखिलेश यादव
Read Time:3 Minute, 22 Second

बीएनटी न्यूज़

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को नदी की सफाई को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपाई चाहें तो समाजवादियों से नदी की सफाई की ट्यूशन ले सकते हैं।

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार के समय हुए गोमती रिवरफ्रंट की स्वच्छता और सौंदर्यीकरण के उदाहरण को समझने के लिए समाजवादियों को बुलाकर ‘गेस्ट लेक्चर’ आयोजित कर निःशुल्क सीख भी ले सकते हैं। नदी जीवन देती है, किसी का जीवन लेती नहीं है। अब यमुना पर सिर्फ सियासत होगी या नदी की सफाई की जगह केवल फंड का सफाया होगा? याद रहे यही यमुना नदी ताजमहल के पीछे बहती है, जहां दुनिया भर से टूरिस्ट आते हैं। प्रदूषित नदी सरकार की छवि को भी दूषित कर रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने नदियों के नाम से कई बार ठगा है। ‘नमामि गंगे’ न जाने कहां चला गया है और अब यमुना की सफाई के नाम पर नदी का ‘जंतु और पादप’ जीवन ही चर्चा का विषय बन गया है।

सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा सरकार विकास विरोधी है। इसने जनता से किए किसी वादे को पूरा नहीं किया। नदियों की सफाई नहीं हुई। इस सरकार में केवल भ्रष्टाचार और लूट है। बजट की बंदरबांट है।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने नदियों की सफाई का वादा किया था, लेकिन वादा पूरा नहीं किया। नदियों की सफाई के नाम पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ। नदियों की सफाई के लिए समाजवादी सरकार में किए जा रहे कार्यों को भाजपा सरकार ने रोक दिया। इस सरकार ने समाजवादी सरकार में हुए गोमती रिवरफ्रंट के कार्य को भी पूरा नहीं होने दिया। द्वेष भावना के चलते उसे रोक दिया।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने गोमती नदी पर विश्वस्तरीय रिवरफ्रंट बनाकर नदियों की सफाई के लिए एक उदाहरण प्रस्तुत किया था कि इसी तरह से प्रदेश की अन्य नदियां भी साफ हो सकती हैं। इस सरकार ने गंगा नदी की सफाई को लेकर बड़े-बड़े वादे किए। लेकिन, 10 साल की सरकार में मां गंगा की सफाई नहीं हो पाई। स्थिति जस-की-तस है। भारतीय वन्यजीव संस्थान के अध्ययन के अनुसार गंगा में रासायनिक प्रदूषण से जलीय जीवों की कई प्रजातियों के लुप्त होने का खतरा पैदा हो गया है। मां गंगा की सफाई के नाम पर हजारों करोड़ के बजट की लूट हो गई।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *