BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 21 अप्रैल 2025 04:42 AM
  • 28.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : रोहित व सूर्या की शानदार बल्लेबाजी, मुंबई ने सीएसके को नौ विकेट से हराया
  2. आईपीएल 2025 : आरसीबी से हार के बाद पोंटिंग ने कहा, हमने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की
  3. एनडीए से अलग होने पर पशुपति कुमार पारस बोले, ‘लोकसभा चुनाव में हमारे सांसदों का टिकट कटा, तो बहुत बुरा लगा था’
  4. भाजपा की पूरी सरकार ही प्रोपेगेंडा पर चल रही : अखिलेश यादव
  5. बिहार को ‘डबल इंजन’ नहीं, एक ही ‘पावरफुल इंजन’ की जरूरत : मल्लिकार्जुन खड़गे
  6. अदालत पर टीका-टिप्पणी ठीक नहीं, यह नहीं होना चाहिए : तेजस्वी यादव
  7. रामबन में बादल फटने से तबाही : सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताया दुख, राहत और बचाव कार्य तेज करने के दिए निर्देश
  8. खड़गे के बिहार दौरे को आरजेडी प्रवक्ता मृत्यंजय तिवारी ने बताया ‘चुनावी रणनीति’
  9. दिल्ली सरकार का लक्ष्य टैंकर माफिया को खत्म कर हर घर तक पानी पहुंचाना है: सीएम रेखा गुप्ता
  10. आज से दिल्ली में दौड़ेंगे 1,111 जीपीएस युक्त वॉटर टैंकर, दिखाई गई हरी झंडी, दावा- पानी की बर्बादी और चोरी पर लगेगी लगाम
  11. भाजपा आज से शुरू कर रही ‘वक्फ सुधार जन जागरूकता अभियान’
  12. पश्चिम बंगाल : मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर सुप्रीम कोर्ट में 21 अप्रैल को सुनवाई
  13. निशिकांत दुबे और दिनेश शर्मा के बयान से भाजपा का किनारा, कहा- ‘यह उनका व्यक्तिगत बयान’
  14. संगठन को मजबूत करेगी कांग्रेस, ‘संविधान बचाओ’ रैलियों से देश भर में शुरू होगा जन अभियान
  15. दिल्ली इमारत हादसा : राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने जताया शोक, राहत राशि की घोषणा

कर्नाटक में छात्रों पर हमले और नैतिक पुलिसिंग के आरोप में 2 गिरफ्तार

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 23 जुलाई 2023, 3:27 PM IST
कर्नाटक में छात्रों पर हमले और नैतिक पुलिसिंग के आरोप में 2 गिरफ्तार
Read Time:2 Minute, 48 Second

कर्नाटक में छात्रों पर हमले और नैतिक पुलिसिंग के आरोप में 2 गिरफ्तार

कर्नाटक पुलिस ने नैतिक पुलिसिंग मामले में शनिवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया, जिसमें अस्पताल प्रशासन में स्नातक पाठ्यक्रम कर रही चार छात्राओं सहित छह छात्रों का पीछा किया गया और उनके साथ धक्का-मुक्की की गई।

बदमाशों ने अल्पसंख्यक समुदाय के एक लड़के और एक लड़की के साथ भी मारपीट की। उन्होंने लड़की से यह भी पूछा था कि क्या उसने ‘द केरला स्टोरी’ फिल्म देखी है।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान दीक्षित उर्फ दीक्षित अलापे उर्फ दीक्षी (32) और लोयड पिंटो (32) के रूप में की गई है, दोनों मंगलुरु के निवासी हैं।

मंगलुरु पुलिस ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि उन्होंने आरोपी व्यक्तियों से एक स्कूटर और मोबाइल फोन जब्त किए हैं।

यह घटना शुक्रवार को हुई, जब मंगलुरु शहर के एक समुद्र तट पर घूम रहे छात्रों के साथ धक्का-मुक्की की गई, उनका पीछा किया गया और उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया।

पीड़ित 20 वर्षीय मोहम्मद हफीज और चार छात्राओं ने शुक्रवार शाम को मंगलुरु के उरवा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी।

पुलिस ने बताया कि एक निजी कॉलेज में पढ़ने वाले छह छात्र मंगलुरु के पनाम्बुर समुद्र तट पर गए थे। बदमाश छात्रों की हरकतों पर नजर रख रहे थे और उन्होंने लड़के-लड़कियों की एक साथ वीडियो भी बनाई थी।

बाद में छात्र अपनी बाइक से लौट गए जबकि छात्राएं बस में बैठ गईं। चार लड़कियों में से एक चिलिम्बी बस स्टॉप पर उतरी थी और अपने पीजी आवास की ओर चल रही थी।

हालांकि, बदमाशों ने उसका पीछा किया था और उसे धमकी दी थी। उन्होंने उनसे यहां तक पूछा कि क्या उन्होंने फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ से कुछ नहीं सीखा।

पुलिस ने कहा, उन्होंने हफीज पर भी हमला किया, जब वह मंगलुरु में बेजई इलाके के पास अपनी बाइक पर लौट रहा था।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *