BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 23 अप्रैल 2025 12:45 AM
  • 26.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. मल्लिकार्जुन खड़गे को बिहार में कोई नहीं जानता है : गोपाल मंडल
  2. पश्चिम बंगाल में हिन्दू डरे हुए हैं, उनको वोट तक नहीं डालने देते : गिरिराज सिंह
  3. अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने परिवार संग देखा जयपुर का आमेर किला, राजस्थानी संस्कृति का लिया आनंद
  4. पहलगाम आतंकी हमला : पीएम मोदी बोले, ‘आतंकियों का एजेंडा सफल नहीं होगा’
  5. राष्ट्रपति मुर्मू ने पहलगाम हमले की निंदा की, बताया ‘दर्दनाक और अमानवीय’ कृत्य
  6. जम्‍मू-कश्‍मीर : पहलगाम आतंकी हमले में एक पर्यटक की मौत, 12 घायल, सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा, ‘स्तब्ध हूं’
  7. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  8. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  9. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  10. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  11. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  12. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  13. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  14. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  15. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?

इमारत ढहने से 2 बच्चों की मौत, स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन ने कहा, मामले की हो जांच, एनडीआरएफ के 46 कर्मी चला रहे ऑपरेशन

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 14 सितंबर 2021, 11:40 AM IST
इमारत ढहने से 2 बच्चों की मौत, स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन ने कहा, मामले की हो जांच, एनडीआरएफ के 46 कर्मी चला रहे ऑपरेशन
Read Time:2 Minute, 21 Second

इमारत ढहने से 2 बच्चों की मौत, स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन ने कहा, मामले की हो जांच, एनडीआरएफ के 46 कर्मी चला रहे ऑपरेशन

नई दिल्ली, 14 सितंबर (बीएनटी न्यूज़)| दिल्ली में बहु मंजिला इमारत गिरने के बाद आस पास के निवासियों में डर का माहौल बना हुआ है। अभी तक 3 लोगों को निकाला जा चुका है जिनमें 2 बच्चे 9 वर्षीय और 12 वर्षीय शामिल हैं। हालांकि दोनों बच्चों की मृत्यु हो चुकी है। एनडीआरएफ के कुल 46 कर्मी घटना स्थल पर मौजूद हैं और अंदर फंसे हुए लोगों को निकालने का प्रयास कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार 2 से 3 लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।

घटना स्थल पर स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन और विधायक दिलीप पांडेय जायजा लेने पहुंचे।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि, दोपहर करीब यह घटना हुई, और बताया गया कि इसमें निर्माण कार्य हो रहा था। बिल्डिंग गिरने से दो बच्चों की मृत्यु हुई है, वहीं एक घायल का इलाज जारी है।

एमसीडी को झरझर बिल्डिंग पर तुरन्त करवाई करनी चाहिए, मुझे बताया गया है कि करीब 1100 ऐसी ईमारतें हैं इन्हें तोड़ना चाहिये। एमसीडी ही इसपर कार्रवाई कर सकती है।

उन्होंने कहा कि, हमारे विधायक ने 15 दिन पहले ही एमसीडी को इसकी शिकायत की थी। इस मसले पर जांच होनी चाहिए।

हालांकि एनडीआरएफ ने अब तक फिजिकल और टेक्निकल सर्च कर चुके हैं, इसके अलावा डॉग द्वारा भी सर्च किया जा रहा है।

दूसरी ओर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि प्रशासन राहत और बचाव कार्य में लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *