BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 12 अप्रैल 2025 08:36 PM
  • 30.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025: धोनी की कप्तानी में भी फ्लॉप रही चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता ने आठ विकेट से हराया
  2. पीएम मोदी ने अन्नाद्रमुक के एनडीए में शामिल होने पर खुशी जताई, कहा- ‘हम तमिलनाडु को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे’
  3. भाजपा और अन्नाद्रमुक तमिलनाडु की भाषा, संस्कृति व विरासत की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध : अमित शाह
  4. मुंबई हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा जांच एजेंस‍ियों की पूछताछ में नहीं दे रहा संतोषजनक जवाब
  5. सरकार की नीति और निष्ठा में शामिल ‘सबका साथ, सबका विकास’ का मंत्र : पीएम मोदी
  6. गुजरात में हमारी सरकार नहीं है, पर हमारे कार्यकर्ता एक्टिव हैं : मल्लिकार्जुन खड़गे
  7. तमिलनाडु में भाजपा-एआईएडीएमके ने मिलाया हाथ, अमित शाह बोले- एनडीए के बैनर तले लड़ेंगे चुनाव
  8. बिहार विधानसभा चुनाव से पहले तहव्वुर राणा को होगी फांसी : संजय राउत
  9. झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी ने छोड़ी पार्टी, हेमंत सोरेन के समक्ष झामुमो में हुए शामिल
  10. सूरत : हैपी एक्सलेंसिया सोसाइटी में भीषण आग, कोई बड़ा नुकसान नहीं
  11. वाराणसी : ‘कई होंगे बेनकाब, सबका होगा हिसाब’, पीएम मोदी की सभा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लहराया बैनर
  12. मैं काशी का हूं और काशी मेरी है, पूरे पूर्वांचल के युवाओं को यहां के विकास का लाभ मिलता है : प्रधानमंत्री मोदी
  13. स्लोवाकिया ने भारतीय समुदाय की कड़ी मेहनत को दी मान्यता : राष्ट्रपति मुर्मू
  14. पीएम मोदी ने काशी को दी सौगात, विपक्षी दलों पर भी साधा निशाना, कहा- परिवार का विकास ही उनका सिद्धांत
  15. मुंबई 26/11 हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को 18 दिन की एनआईए हिरासत में भेजा गया

कांग्रेस के 2 पूर्व दिग्गज नेता राणे और सिंधिया ने बतौर कैबिनेट मंत्री ली शपथ

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 08 जुलाई 2021, 10:18 AM IST
कांग्रेस के 2 पूर्व दिग्गज नेता राणे और सिंधिया ने बतौर कैबिनेट मंत्री ली शपथ
Read Time:4 Minute, 5 Second

कांग्रेस के 2 पूर्व दिग्गज नेता राणे और सिंधिया ने बतौर कैबिनेट मंत्री ली शपथ

नई दिल्ली, 8 जुलाई (बीएनटी न्यूज़)| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में बुधवार को कांग्रेस के दो पूर्व नेताओं – महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे और संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार में पूर्व मंत्री रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया को शामिल किया गया। राणे ने महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री नियुक्त नहीं किए जाने पर कांग्रेस के खिलाफ विद्रोह छेड़ दिया था, जबकि सिंधिया ने मध्य प्रदेश में पार्टी द्वारा उन्हें खास तवज्जो नहीं दिए जाने के बाद इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद राज्य सरकार गिर गई थी।

राज्यसभा सांसद और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे, जिन्हें बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है, अक्टूबर 2019 में भाजपा में शामिल हुए थे।

राणे 2005 में शिवसेना से कांग्रेस में शामिल हो गए और फिर 2017 में अल्पकालिक महाराष्ट्र स्वाभिमान पक्ष बनाने के लिए उन्होंने कांग्रेस भी छोड़ दी थी।

महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र के मराठा नेता राणे ने अतीत में महाराष्ट्र सरकार में कई विभागों का कार्यभार संभाला है, लेकिन वह इससे पहले केंद्रीय मंत्रिमंडल में कभी शामिल नहीं हुए थे। सबसे अधिक संभावना है कि भाजपा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का मुकाबला करने के लिए उनका इस्तेमाल करेगी।

राणे का 2014 के बाद से एक विचित्र राजनीतिक जीवन रहा है। अपनी विधानसभा सीट हारने के बाद, जो उन्होंने 1990 के बाद से छह बार जीती थी, 2014 के विधानसभा चुनाव में और फिर 2015 में एक उपचुनाव में कांग्रेस के बैनर तले हारने के बाद राणे ने ग्रैंड ओल्ड पार्टी से दूरी बनी ली।

अपने बेटों नितेश और नीलेश के साथ, उन्होंने 2017 में महाराष्ट्र स्वाभिमान पक्ष की स्थापना की और भाजपा के लिए अपने समर्थन की घोषणा की।

राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी आधिकारिक सूची में कहा गया है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में एक बड़े फेरबदल के बाद 15 मंत्रियों ने बुधवार को 28 अन्य मंत्रियों के साथ कैबिनेट मंत्रियों के रूप में शपथ ली।

राणे और सिंधिया केवल दो पूर्व कांग्रेस चेहरे हैं, जिन्हें नए रूप के इस केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है।

तदनुसार, किरेन रिजुजू, अनुराग ठाकुर, आर. के. सिंह, हरदीप पुरी, पुरुषोत्तम रूपाला और मनसुख मंडाव्य को उनके वर्तमान रैंक से कैबिनेट मंत्री के रूप में पदोन्नत किया गया है।

व्यवसायी राजीव चंद्रशेखर, अनुप्रिया सिंह पटेल और मीनाक्षी लेखी ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *