BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 06 जून 2025 11:59 AM
  • 35.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. यमुना पुनरुद्धार अभियान : दिल्ली में नदी किनारे सेना का भव्य आयोजन
  2. एक और गौरवशाली क्षण की साक्षी बनी अयोध्या : पीएम मोदी
  3. ‘बांके बिहारी मंदिर कॉरिडर’ बना तो भाजपा की हार तय : अजय राय
  4. राहुल का ‘सरेंडर’ वाला बयान पाकिस्तान में बना हेडलाइन, रिजिजू ने दी सीमा ना पार करने की सलाह
  5. ‘कश्मीर में खुशहाली’ वाले बयान पर खुर्शीद का यू-टर्न, तल्ख अंदाज में दिया जवाब – ‘मैं वहां नहीं रहता’
  6. पटना: डोमिसाइल नीति की मांग को लेकर सड़क पर उतरे छात्र, सरकार के खिलाफ नारेबाजी
  7. इन शर्तों पर शर्मिष्ठा पनोली को मिली अंतरिम जमानत, पिता ने जताई खुशी
  8. पीएम मोदी ने दिल्ली में दिखाई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी, वनस्थली पार्क में लगाया पौधा
  9. पाकिस्तान करेगा नापाक हरकत तो चुन-चुन कर मारेंगे : अशोक कुमार मित्तल
  10. संजय झा ने विदेश मंत्री को दी विदेश दौरे पर उनके नेतृत्व में गए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल की जानकारी, राहुल गांधी पर साधा निशाना
  11. बेंगलुरु भगदड़ को लेकर भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कर्नाटक सरकार से पूछे गंभीर सवाल
  12. अपराजिता सारंगी ने विदेश मंत्री को दी ब्रीफिंग, कहा- प्रतिनिधिमंडल ने विदेश में मजबूती से रखी भारत की बात
  13. अयोध्या में श्रीराम दरबार सहित सभी देवालयों की सामूहिक प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न, सीएम योगी बने साक्षी
  14. अनुराग ठाकुर ने की सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल की तारीफ, आतंकवाद के खिलाफ भारत की एकजुटता पर दिया जोर
  15. ‘नारीशक्ति के शौर्य और प्रेरणा का प्रतीक’, पीएम मोदी ने लगाया कच्छ की महिलाओं से मिला सिंदूर का पौधा

2027 में अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे! फिर तेजी से होगा अयोध्या का विकास : अवधेश प्रसाद

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 04 जून 2025, 8:06 PM IST
2027 में अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे! फिर तेजी से होगा अयोध्या का विकास : अवधेश प्रसाद
Read Time:3 Minute, 15 Second

बीएनटी न्यूज़

अयोध्या। समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने संकेत दिए हैं कि 2027 में यूपी में सत्ता परिवर्तन होगा। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव प्रदेश की कमान संभालेंगे और फिर उस सरकार में अयोध्या का चहुमुखी विकास किया जाएगा।

सपा सांसद अवधेश प्रसाद बुधवार को अपने कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर हनुमानगढ़ी और राम जन्मभूमि पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना की।

बीएनटी न्यूज़ से बातचीत के दौरान सपा सांसद ने कहा कि अयोध्या के विकास के लिए हम लोग प्रयासरत हैं। साल 2027 में जब प्रदेश में हमारी सरकार बनेगी और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बनेंगे तो अयोध्या का विकास तेजी से होगा। अयोध्या का विकास समाजवादी पार्टी की सरकार में इस स्तर पर किया जाएगा कि इसकी गूंज विश्व भर में जाएगी। देशभर में अयोध्या मशहूर है। लेकिन, इसके विकास कार्य की वजह से दुनिया में इसका नाम होगा। किसी स्थान पर अब तक इतना विकास कार्य नहीं हुआ होगा, जितना हमारी सरकार में अयोध्या का किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि राम दरबार की प्राथमिकता राम के मूल्यों और सम्मान को लेकर लोगों की अपेक्षाओं पर पूरी तरह खरा उतरना है। हमने एकता को मजबूत करने, जहां कहीं भी अन्याय है, उसके खिलाफ लड़ने और गरीबों और असहायों का साथ देने का काम किया है। यह जिला देश और दुनिया में बहुत सम्मान रखता है और हम इसकी गरिमा को बनाए रखने और विकसित करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

पीएम मोदी के 11 वर्ष के कार्यकाल पर सपा सांसद ने कहा कि देश और प्रदेश की जनता भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के डबल इंजन की सरकार को देख चुकी है। आज देश में करोड़ों युवा बेरोजगार हैं, उनके पास रोजगार का जरिया नहीं है। युवाओं को अपनी डिग्री जलाने पर मजबूर होना पड़ रहा है। आत्महत्या की घटनाएं हो रही हैं जो देश के लिए अच्छी बात नहीं है। पीएम मोदी कहते हैं कि हर साल दो करोड़ नौकरी दिए जाएंगे। 11 साल पीएम मोदी की सरकार को हुए तो 22 करोड़ युवाओं को रोजगार मिलना चाहिए था। लेकिन, रोजगार नहीं मिला। इनकी सरकार में किसानों की हालत खराब है। आय दोगुनी नहीं हुई। जनता ने केंद्र के 11 साल के कार्यकाल को देखा और अच्छे से समझ भी लिया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *