BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 03 जून 2025 01:02 AM
  • 29.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. सलमान खुर्शीद के पीएम मोदी की तारीफ करने पर कांग्रेस का एक खेमा नाराज, कार्रवाई की मांग
  2. अंतर्राष्ट्रीय हवाई परिवहन संघ की वार्षिक बैठक में पीएम मोदी के संबोधन को विदेशी निवेशकों ने सराहा
  3. हिमाचल : सीएम सुक्खू ने हमीरपुर में वन मित्र संवाद कार्यक्रम में लिया हिस्सा
  4. एरोल मस्क ने पीएम मोदी को बताया ‘शानदार’ नेता, भारत के विश्व की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की सराहना की
  5. 2030 तक हर वर्ष 500 मिलियन यात्री भरेंगे उड़ान, देश स्पेस एविएशन कन्वर्जेंस में एक ग्लोबल लीडर : पीएम मोदी
  6. दिल्ली में झुग्गियों पर चला बुलडोजर : आम आदमी पार्टी
  7. ‘दोनों देश आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं’, पैराग्वे के राष्ट्रपति से बोले पीएम मोदी
  8. भारत दौरे पर पराग्वे के राष्ट्रपति सैंटियागो पेना, द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने पर होगा फोकस
  9. जेईई एडवांस्ड 2025 : रजित गुप्ता ने हासिल की ऑल इंडिया पहली रैंक, कोटा का दबदबा
  10. प्रियंका गांधी की कांग्रेस नेताओं-कार्यकर्ताओं से अपील, बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद करें
  11. सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने मलेशिया में नेताजी सुभाष चंद्र बोस और स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि दी
  12. बाढ़ प्रभावित मणिपुर में 1,300 से अधिक लोगों को बचाया गया
  13. ग्रीन टेक और ईवी ग्रोथ देखने भारत पहुंचे एलन मस्क के पिता एरोल
  14. आईपीएल 2025 : 14 में से 11 बार! जिसने जीता क्वालीफायर-1, उसी टीम के नाम हुआ खिताब
  15. आईपीएल 2025 : श्रेयस अय्यर के तूफान के आगे उड़ी मुंबई, पंजाब किग्स फाइनल में पहुंची

नागालैंड में विधानसभा चुनाव के लिए 225 उम्मीदवार मैदान में

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 08 फ़रवरी 2023, 12:15 PM IST
नागालैंड में विधानसभा चुनाव के लिए 225 उम्मीदवार मैदान में
Read Time:1 Minute, 48 Second

नागालैंड में विधानसभा चुनाव के लिए 225 उम्मीदवार मैदान में

नागालैंड की 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए 27 फरवरी को होने वाले चुनाव के लिए कुल 225 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मंगलवार को नामांकन पत्र दाखिल करने का अंतिम दिन था। चुनाव अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को नामांकनपत्र व अन्य दस्तावेजों की जांच की जाएगी और नाम वापसी की अंतिम तिथि 10 फरवरी है।

मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) के नेता नेफिउ रियो ने कोहिमा जिले में उत्तरी अंगामी-द्वितीय सीट के लिए अपना नामांकन दाखिल किया है, साथ ही उपमुख्यमंत्री और भाजपा विधायक दल के नेता यंथुंगो पैटन ने भी तुई विधानसभा क्षेत्र से अपनी उम्मीदवारी जमा की है।

पूर्व मुख्यमंत्री और एनडीपीपी प्रत्याशी टी.आर. जेलियांग पेरेन निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष तेमजेन इम्ना अलॉन्ग अलोंटकी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

मतदान 27 फरवरी को सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक होगा, जबकि वोटों की गिनती दो मार्च को होगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *