BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 08 जून 2025 05:44 PM
  • 42.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. राहुल गांधी के लेख पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी का बयान- ‘लोकतंत्र की हत्या हुई, जनता भाजपा को देगी जवाब’
  2. मोदी सरकार के 11 साल पूरे, ‘माईगव’ आयोजित कर रहा ‘विकसित भारत 2025 क्विज’
  3. बावनकुले ने ‘महाराष्ट्र में मैच फिक्सिंग’ वाले बयान पर राहुल गांधी को घेरा, याद दिलाया ‘इतिहास’
  4. देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा ईद-उल-अजहा, लोगों में उत्साह और खुशी का माहौल
  5. मीठी नदी घोटाला : डिनो मोरिया को ईडी का समन, अगले हफ्ते होगी पूछताछ
  6. ईद-उल-अजहा की राष्ट्रपति मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी ने दी शुभकामनाएं
  7. शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ में छपी उद्धव और राज ठाकरे की तस्वीर, गठबंधन को लेकर अटकलें तेज
  8. ईद-अल-अजहा आज : देश भर की मस्जिदों में अदा की जा रही नमाज, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात
  9. कनाडा ने भारत को दिया जी-7 सम्मेलन का न्योता, पीएम मोदी ने दी जानकारी
  10. बिहार बन गया है ‘क्राइम कैपिटल ऑफ इंडिया’: राहुल गांधी
  11. ऑपरेशन सिंदूर को लेकर राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला, कहा- ट्रंप के दबाव में हुए थे सरेंडर
  12. चार देशों की यात्रा से लौटने के बाद विदेश मंत्री से मिला सुप्रिया सुले के नेतृत्व वाला प्रतिनिधिमंडल
  13. बकरीद को लेकर राज्य सरकारें अलर्ट, प्रतिबंधित कुर्बानी और सोशल मीडिया पर सख्त नजर
  14. दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता को मिली जान से मारने की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई
  15. जम्मू-कश्मीर में पीएम मोदी के आगमन से गदगद स्थानीय बाशिंदे, बोले – ‘मोदी है, तो मुमकिन है’

योग दिवस पर देवभूमि में 3 केंद्रीय मंत्री करेंगे योग, बेहद खास होगा इस बार योग दिवस

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 21 जून 2022, 12:51 PM IST
योग दिवस पर देवभूमि में 3 केंद्रीय मंत्री करेंगे योग, बेहद खास होगा इस बार योग दिवस
Read Time:4 Minute, 15 Second

योग दिवस पर देवभूमि में 3 केंद्रीय मंत्री करेंगे योग, बेहद खास होगा इस बार योग दिवस

देहरादून, 21 जून (बीएनटी न्यूज़)| उत्तराखंड में इस बार योग दिवस खास होने वाला है। देवभूमि पर तीन केंद्रीय मंत्री योग करेंगे। योग दिवस की पूर्व संध्या पर सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर ने कहा है कि उत्तराखंड राज्य योग और ध्यान के लिए आदर्श स्थल है और यही कारण है कि यहां न केवल देशभर से बल्कि विदेशों से भी लोग योग करने के लिए सहज ही चले आते हैं। राज्य सरकार पर्यटकों के लिए योग संबंधी सुविधाओं और योग ध्यान केंद्र की स्थापना के लिए प्रतिबद्ध है। पर्यटन विभाग द्वारा वीर चंद्र सिंह गढ़वाली योजना के माध्यम से योग-ध्यान केंद्र बनाने हेतु स्वरोजगार चाहने वाले उद्यमियों को आकर्षक ऋण और सब्सिडी उपलब्ध कराई जा रही है।

साथ ही उन्होंने राज्य के पर्यटन क्षेत्र के हितधारकों से अपील की है कि वह अपने होटल, रिसॉर्ट आदि में आगंतुकों हेतु योग कक्षाएं अवश्य आयोजित करवाएं।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नैनीताल, केदारनाथ धाम एवं हर की पैड़ी पर विशेष आयोजन होगा। आयुष मंत्रालय ने इन तीन स्थानों को राष्ट्रीय महत्व के उन 75 विशिष्ट स्थलों में चयनित किया है, जिनमें कार्यक्रम भारत सरकार के स्तर से आयोजित किया जाएगा। ये कार्यक्रम मत्स्य मंत्रालय, विधि एवं न्याय मंत्रालय एवं पंचायती राज्य मंत्रालय के सहयोग से होंगे। नैनीताल में मल्लीताल फ्लैट्स मैदान में केंद्रीय कानून एवं न्याय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल, केदारनाथ में केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी राज्यमंत्री डा., संजीव कुमार बालियान और हरकी पैड़ी में केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री गिरिराज सिंह कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके अलावा प्रदेश में भी 75 हेरिटेज स्थलों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। राज्य स्तरीय कार्यक्रम ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन में होगा। जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि होंगे।

योग दिवस के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए राज्य से जुड़ी विशिष्ट हस्तियों को आयुर्वेद निदेशालय ने अनुरोध पत्र भेजा है। इसके अलावा भारत-चीन सीमा पर सेना व आइटीबीपी के जवान योग करेंगे। उच्च हिमालयी क्षेत्र में यह योगाभ्यास आकर्षण का केंद्र रहेगा। पिथौरागढ़ में नदी घाटी से लेकर 15 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित आदि कैलास और ओम पर्वत तक योग किया जाएगा। धारचूला में नेपाली नागरिकों के साथ मैत्री योग कार्यक्रम होगा।

वहीं, राज्य में विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों, निजी संस्थान, सरकारी विभागों में भी योग दिवस पर आयोजन होंगे। आमजन को भी योग के लिए प्रेरित किया जाएगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *