BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 15 मई 2025 05:17 AM
  • 34.62°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. दरभंगा में राहुल गांधी के कार्यक्रम को नहीं मिली अनुमति, कांग्रेस ने पुनर्विचार का किया आग्रह
  2. सरकार जब देशहित में कदम उठाएगी, विपक्ष उनका साथ देगा : कृष्णा अल्लावारु
  3. आदमपुर एयरबेस जाकर प्रधानमंत्री ने पाकिस्‍तान को किया बेनकाब : हुसैन दलवई
  4. दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा को लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक से सम्मानित किया गया
  5. पाकिस्तान का समर्थन करने वाले तुर्किये का गाजियाबाद के फल व्यापारियों ने किया बहिष्कार
  6. पाकिस्तान ने अपने साथी देशों के साथ मिलकर भारत के खिलाफ कैसे किया फेक न्यूज का प्रसार, ‘डिसइंफो लैब’ ने किया खुलासा
  7. एस जयशंकर की ऑस्ट्रियाई विदेश मंत्री से फोन पर बात, आतंकवाद के मुद्दे पर हुई चर्चा
  8. पीएम मोदी ने भारत के 52वें सीजीआई जस्टिस बीआर गवई को दी बधाई
  9. चीनी सरकारी मीडिया के खिलाफ भारत का एक्शन, फर्जी खबर फैलाने पर एक्स अकाउंट ब्लॉक
  10. तीनों सेनाध्यक्षों व सीडीएस ने राष्ट्रपति को दी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जानकारी
  11. भारत-पाक सीजफायर के बाद श्रीनगर से जल्द रवाना होगा हज यात्रियों का दूसरा जत्था
  12. भारत के 52वें सीजीआई बने जस्टिस बीआर गवई, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ
  13. विफल राष्ट्र है पाकिस्तान, 75 सालों में सिर्फ आतंकवाद के बीज बोए : सीएम योगी आदित्यनाथ
  14. त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा की पारदर्शी भर्ती ने लोगों का दिल जीता
  15. अमृतसर में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हुई

‘5 फरवरी दिल्ली का आपदा से मुक्ति दिवस है’, झुग्गी बस्ती प्रधान सम्मेलन’ में बोले अमित शाह

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 11 जनवरी 2025, 11:36 PM IST
‘5 फरवरी दिल्ली का आपदा से मुक्ति दिवस है’, झुग्गी बस्ती प्रधान सम्मेलन’ में बोले अमित शाह
Read Time:4 Minute, 8 Second

बीएनटी न्यूज़

गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को दिल्ली के जेएलएन स्टेडियम में झुग्गी बस्ती प्रधान सम्मेलन को संबोधित किया। गृह मंत्री ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि आप के राष्ट्रीय संयोजक राष्ट्रीय राजधानी में झुग्गी-झोपड़ियों में गरीबों की पीड़ा के लिए जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का घोषणा पत्र पत्थर का लकीर होता है। ये मोदी की गारंटी होती है, जिसको जमीन पर उतरना ही है। भाजपा का घोषणा पत्र आप-दा के घोषणा पत्र जैसा नहीं होता।

अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा कि आप-दा का घोषणा पत्र सिर्फ झूठ होता है और हम जो कहते हैं वो करते हैं और हम वही कहते हैं जो कर सकते हैं। मैं आज यहां आपको ये कहने के लिए आया हूं कि आप दिल्ली के मुक्तिदाता बन सकते हैं। आप दिल्ली को कई सारी आपदाओं से मुक्त करा सकते हैं और मेरी बात गांठ बांध कर जाना- 5 फरवरी… दिल्ली का आप-दा से मुक्ति का दिन है।

अमित शाह ने कहा कि भाजपा ने झुग्गीवासियों के दर्द, असुविधा और वादे तोड़ने के खिलाफ गुस्से को सुना है। उन्होंने आपकी सभी समस्याओं की एक सूची बनाकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रधानमंत्री मोदी को दी है। हमारा घोषणा पत्र आपको आपकी सभी समस्याओं से मुक्ति दिलाएगा। बीजेपी का घोषणापत्र प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन किया, अन्ना हजारे जैसे संत पुरुष को आगे करके सत्ता पर काबिज हुए और इन्होंने इतना भ्रष्टाचार किया कि देश में भ्रष्टाचार की रिकॉर्ड को तोड़ दिया। मैं आज कह रहा हूं आप पार्टी वालों- दिल्ली के आप आप-दा बने हो, दिल्ली की जनता के लिए आप-दा बने हो… यही नहीं, केजरीवाल आप पार्टी के लिए भी आप-दा बन गए हैं। क्योंकि जहां-जहां केजरीवाल जाते हैं, जहां-जहां सिसोदिया जाते हैं… दिल्ली वालों को शराब की बोतल दिखाई देती है।

शाह ने कहा कि ये आप-दा 10 साल से दिल्ली के लिए डिजास्टर का काम कर रही है। पूरा देश कहां से कहां से पहुंच गया और दिल्ली और गर्त में चली गई। नल खोलो तो गंदा पानी, खिड़की खोलो तो बदबू, बाहर निकलो तो टूटी सड़क और छठ मनाओ तो स्नान न कर पाए.. ऐसी यमुना, और सड़कों पर गंदगी का ढेर… दिल्ली को नर्क बनाने का काम ये आप-दा ने किया है। रोहिणी विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि जिनके अपने घर शीशे के हों, उन्हें दूसरों को पत्थर नहीं मारने चाहिए। संजय सिंह पहले ये बताएं कि अरविंद केजरीवाल किसके घर में रह रहे हैं। AAP खुद एक भ्रष्टाचार का पिटारा है। भ्रष्टाचार की जननी के रूप में AAP इतिहास के पन्नों में दर्ज हो चुकी है। अरविंद केजरीवाल को तुरंत राजनीति से बाहर कर देना चाहिए।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *