BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 07:57 AM
  • 27.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : प्रसिद्ध-राशिद की गेंदबाजी ने केकेआर को 159 पर रोका, गुजरात टाइटंस की 39 रनों से जीत
  2. दिल्ली एमसीडी चुनाव : आप ने मेयर चुनाव से बनाई दूरी, कांग्रेस ने लगाया भागने का आरोप
  3. चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोप को ईसी के पूर्व अधिकारी ने बताया बचकाना
  4. पीएम मोदी ने दिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
  5. पोप फ्रांसिस के निधन पर खड़गे, राहुल और प्रियंका ने जताया दुख
  6. भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब
  7. बोकारो में एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली ढेर, डीजीपी बोले- बाकी सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे
  8. कांग्रेस के ‘युवराज’ विदेशों में करते हैं भारत को बदनाम, उनकी नीति और नीयत में खोट : अनुराग ठाकुर
  9. राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाए सवाल बोले- महाराष्ट्र में बालिगों से ज्यादा वोटिंग कैसे हो गई?
  10. शांति और प्रेम की आवाज : पोप फ्रांसिस के निधन पर विश्व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  11. दुनिया उन्हें करुणा, विनम्रता के लिए रखेगी याद : पोप फ्रांसिस के निधन पर पीएम मोदी
  12. पोप फ्रांसिस का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  13. इमरान मसूद ने राहुल के अमेरिका में दिए बयान का किया समर्थन, बोले- ईसीआई को लेकर जो कहा वो सच
  14. आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
  15. विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है : शहजाद पूनावाला

पंजाब में कांग्रेस सीएम के चहरे की घोषणा के बाद आप, भाजपा ने साधा निशाना

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 07 फ़रवरी 2022, 2:54 PM IST
पंजाब में कांग्रेस सीएम के चहरे की घोषणा के बाद आप, भाजपा ने साधा निशाना
Read Time:2 Minute, 51 Second

पंजाब में कांग्रेस सीएम के चहरे की घोषणा के बाद आप, भाजपा ने साधा निशाना

नई दिल्ली, 7 फ़रवरी (बीएनटी न्यूज़)| पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस में मुख्यमंत्री चेहरे पर रविवार को राहुल गांधी ने चरणजीत सिंह चन्नी पर मुहर लगा दी है। इसी बीच अब भाजपा और आम आदमी पार्टी कांग्रेस पर हमलावर होने लगी हैं। आम आदमी पार्टी ने चन्नी के ऐलान के बाद कहा कि, कांग्रेस का हाथ, रेता माफिया चन्नी के साथ भाजपा भी इसी मुद्दे पर कांग्रेस को घेरने में लगी है। भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि, कांग्रेस ने चन्नी का चहरा मुख्यमंत्री के लिए ऐलान कर दिया है, हालांकि इससे फर्क नहीं पड़ता क्योंकि कांग्रेस के विधायक ही नहीं आएंगे। लेकिन कांग्रेस ने यह स्पष्ट कर दिया कि कांग्रेस और भ्रष्टाचार में कोई अंतर नहीं है।

चन्नी एक लैंड और सैंड माफिया हैं, जिनके रिश्तेदार के घर से 10 करोड़ रुपए नकद मिला, बोल रहे कि यह गरीब सीएम हैं। वहीं नवजोत सिंह सिद्धू खूब कहा करते थे ठोको ताली आज राहुल गांधी ने ताली ठोक दी।

दरअसल पंजाब में विपक्ष लगातार कांग्रेस को अवैध बालू खनन के मुद्दे पर घेरने में लगी हुई है। पंजाब में बीते दिनों सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के भतीजे भूपिंदर सिंह हनी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार कर लिया था। अवैध बालू खनन केस से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार किया गया है।

राहुल गांधी के ऐलान करने से पहले लगातार नवजोत सिंह सिद्धू और चन्नी के बीच सीएम चेहरे को लेकर घमासान बना हुआ था, जिसे आज राहुल गांधी ने शांत कर दिया। राहुल ने ऐलान कर कहा कि, राहुल गांधी ने कहा कि मुख्यमंत्री चेहरे का निर्णय पंजाब का निर्णय है। पंजाब के लोगों, अपने उम्मीदवारों, कार्यकर्ताओं और युवाओं वकिर्ंग कमेटी के लोगों से पूछा। पंजाबियों ने हमें बताया कि हमें एक ऐसे व्यक्ति की जरूरत है जो गरीबों को समझ सके।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *