BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 25 मई 2025 10:08 AM
  • 26.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. सीबीआई ने बैंक धोखाधड़ी के आरोपी अंगद सिंह चंडोक को अमेरिका से भारत प्रत्यर्पित कराया
  2. आतंकियों का कोई मजहब नहीं, आतंकवाद के खिलाफ सतत कार्रवाई हो : इंद्रेश कुमार
  3. राहुल गांधी के खिलाफ जारी किया गैर जमानती वारंट
  4. जयशंकर ने जर्मनी में कहा, ‘भारत परमाणु ब्लैकमेल के आगे नहीं झुकेगा’, संदीप दीक्षित बोले ‘हम समर्थन करते हैं’
  5. जब हर राज्य विकसित होगा तभी भारत भी विकसित होगा : पीएम मोदी
  6. पुंछ: पाकिस्तानी गोलीबारी के पीड़ित परिवारों से मिले राहुल गांधी, दिलाया हर संभव मदद का भरोसा
  7. राहुल गांधी को राजनीति की समझ नहीं, वो सीखने की भी कोशिश नहीं करते : चंद्रशेखर बावनकुले
  8. भारत कभी परमाणु ब्लैकमेल के आगे नहीं झुकेगा : विदेश मंत्री
  9. विदेश मंत्री जयशंकर ने ट्रंप के मध्यस्थता के दावे को फिर किया खारिज
  10. छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 24 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
  11. पाकिस्तान इंसानियत में विश्वास नहीं करता, उसने आतंकवाद को अपना मॉडल बनाया : प्रियंका चतुर्वेदी
  12. ‘जाति जनगणना को लेकर निडर होकर जनता के बीच जाएं’, खड़गे की कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील
  13. निशिकांत दुबे कांग्रेस को दोषी ठहरा रहे, लेकिन 1991 का समझौता चंद्रशेखर सरकार के दौर में हुआ: तारिक अनवर
  14. छत्तीसगढ़ : सड़क दुर्घटना में घायल को मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा, स्कीम आज से लागू
  15. संजय राउत ने राहुल गांधी के सवाल को बताया जनता की आवाज, बोले- पाकिस्तान पर नहीं कर सकते भरोसा

‘गुंडागर्दी-अराजकता सपा का एजेंडा और इतिहास – भूपेंद्र चौधरी

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 15 सितंबर 2022, 4:00 PM IST
‘गुंडागर्दी-अराजकता सपा का एजेंडा और इतिहास – भूपेंद्र चौधरी
Read Time:2 Minute, 28 Second

‘गुंडागर्दी-अराजकता सपा का एजेंडा और इतिहास – भूपेंद्र चौधरी

लखनऊ, 15 सितंबर (बीएनटी न्यूज़)| भारतीय जनता पार्टी ने समाजवादी पार्टी के अवैध प्रदर्शन पर करारा हमला बोला है। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी अराजकता में विश्वास रखती है। उनका इतिहास उठाकर देख लीजिए चाहे वह सरकार में रहे हों या विपक्ष में, अराजकता, गुंडागर्दी, बेईमानी और भ्रष्टाचार उनके एजेंडे के प्रमुख विषय हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सबको अपनी बात कहने का अधिकार है। जनता ने उन्हें विपक्ष के रूप में चुना है। 19 सितम्बर से विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होने वाला है। उन्हें जो भी प्रश्न उठाने हैं वो लोकतांत्रिक मंच से उठाएं। लोकतंत्र में विधानसभा और विधानसभा परिषद अपनी बात कहने का सबसे बेहतर मंच है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि लोकतंत्र में संवैधानिक व्यवस्था का पालन करना चाहिए। अगर उन्हें सरकार की आलोचना करनी है तो विधानसभा में उन्हें अपने सवाल उठना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार ने बिजली, पानी, सुरक्षा, शिक्षा और स्वास्थ्य सहित सभी विषयों पर अच्छा कार्य किया है, लेकिन ये उसमें जाना नहीं चाहते हैं। इनके दिमाग में अराजकता है। इसी के आधार पर ये हंगामा मचाकर प्रदेश की जनता का ध्यान अपनी ओर खींचना चाहते हैं। जनता इनके सारे विषय समझ चुकी है।

चौधरी ने सपा मुखिया पर प्रश्न उठाते हुए कहा कि अखिलेश कहां हैं, उनके गठबंधन के सहयोगी कहां हैं? वो अपना परिवार, कुनबा और गठबंधन के सहयोगियों को सम्हाल नहीं पा रहे हैं। अपनी पार्टी को संभाल नहीं पा रहे हैं। इन विषयों से ध्यान भटकाने के लिए अराजकता फैला रहे हैं। प्रदेश में कानून का राज है और सरकार उसी अनुरूप कार्यवाही कर रही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *