BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 05 मई 2025 04:17 PM
  • 30.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पुतिन ने पीएम मोदी से की फोन पर बात, कहा- आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ रूस
  2. ‘ये सिर्फ पब्लिसिटी के लिए…’, पहलगाम हमले को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार
  3. कांग्रेस के नेता भारतीय सेना का गिरा रहे मनोबल, अपने किए पर करे गौर : सुधांशु त्रिवेदी
  4. ‘राफेल’ पर अजय राय का बयान, शर्मनाक और पूरी तरह अनुचित: तरुण चुघ
  5. राहुल गांधी का ऑपरेशन ब्लू स्टार को गलती मानना बड़ी बात: संजय राउत
  6. ममता बनर्जी के मुर्शिदाबाद दौरे पर दिलीप घोष ने उठाए सवाल, बोले- ‘पहले क्यों नहीं गईं’
  7. भारत सरकार ने न्यूज पोर्टल ‘बलूचिस्तान टाइम्स’ और ‘बलूचिस्तान पोस्ट’ का एक्स अकाउंट किया बैन
  8. हरियाणा के ‘आप’ प्रभारी ने पानी के मुद्दे पर पंजाब सरकार की गलती मानी
  9. ‘राफेल से नींबू-मिर्च कब हटेगा’, अजय राय का केंद्र सरकार पर तंज
  10. केरल: सांसद प्रियंका गांधी ने वन विभाग को एंबुलेंस की सौंपी चाबियां
  11. पाकिस्तान में दहशत का माहौल, पीओके में लोगों से कहा – दो महीने का राशन जमा करके रखें
  12. पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ का यूट्यूब चैनल ब्लॉक, भारत की एक और डिजिटल स्ट्राइक
  13. राहुल गांधी के दबाव में सरकार ने जातिगत जनगणना का फैसला लिया : कांग्रेस
  14. नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया-राहुल गांधी को नोटिस
  15. सीएम हेमंत ने रिटायर आईपीएस को अवैध रूप से डीजीपी के पद पर रखा है : बाबूलाल मरांडी

अखिलेश ने मतगणना से पहले लगाया धांधली का आरोप, एग्जिट पोल पर उठाए सवाल

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 09 मार्च 2022, 4:11 PM IST
अखिलेश ने मतगणना से पहले लगाया धांधली का आरोप, एग्जिट पोल पर उठाए सवाल
Read Time:3 Minute, 49 Second

अखिलेश ने मतगणना से पहले लगाया धांधली का आरोप, एग्जिट पोल पर उठाए सवाल

लखनऊ, 9 मार्च (बीएनटी न्यूज़)| समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने यूपी विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। साथ ही एग्जिट पोल पर भी सवाल उठाये हैं। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बनारस में ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। कहा कि अगर ईवीएम को हटाना है तो प्रत्याशी को बताएं। आगे कहा ये लोकतंत्र की आखिरी लड़ाई है। मैं सभी पार्टी के लोगों से कहूंगा कि लोकतंत्र बचाएं। ये लोकतंत्र के लिए बहुत खतरे का समय है। कहा कि मतगणना में धांधली की कोशिश को नाकाम करने के लिए सपा-गठबंधन के सभी प्रत्याशी और समर्थक अपने-अपने कैमरों के साथ तैयार रहें। युवा लोकतंत्र व भविष्य की रक्षा के लिए मतगणना में सिपाही बने।

अखिलेश यादव ने कहा कि वाराणसी में ईवीएम पकड़े जाने का समाचार प्रदेश की हर विधानसभा को चौकन्ना रहने का संदेश दे रहा है। अखिलेश यादव ने प्रशासन पर बिना सुरक्षा के ईवीएम ले जाने का आरोप लगाते हुए वाराणसी के डीएम को बदलने की मांग की। उन्होंने एक्जिट पोल पर सवाल उठाते हुए कार्यकर्ताओं को ईवीएम पर कड़ी नजर रखने को कहा। उन्होंने कहा कि अधिकारी वही करेंगे जो सरकार कहेगी। बिना सुरक्षा के ईवीएम रखी गई है। भाजपा के खिलाफ जनता में काफी नाराजगी है। उन्होंने कहा कि अयोध्या और वाराणसी में सपा चुनाव जीत रही है, इसलिए भाजपा में खलबली मच गई है।

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव पर मतगणना में गड़बड़ी की कोशिश के आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि वह जिलों में फोन करके मतगणना प्रक्रिया को धीरे करने के लिए कह रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वाराणसी में ईवीएम की एक गाड़ी पकड़ी गई, दो भाग गईं। यदि सरकार वोट की चोरी नहीं कर रही थी तो बताए दो गाड़ियां क्यों भागीं। सुरक्षा का इंतजाम क्यों नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि बनारस के अलावा बरेली में ईएवीएम के तीन बाक्स और 500 बैलेट पकड़े गए। इसके अलावा सोनभद्र में घोरावल के एसडीएम ने ईवीएम पकड़ी।

सपा अध्यक्ष ने सोमवार को विभिन्न एजेंसियों के एग्जिट पोल्स में भाजपा की जीत की भविष्यवाणी को लेकर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल से ऐसा माहौल बनाना चहते हैं कि भाजपा जीत रही है। ताकि चोरी भी करें तो पता ना लगे कि चोरी हुई है। यदि हमने वोट दिया है तो मैं नौजवानों, किसानों और आम लोगों से कहूंगा कि हमारी जिम्मेदारी है कि वोट को बचाएं। वोट नहीं गिना जाएगा तो लोकतंत्र कहां जाएगा। यह लोकतंत्र की आखिरी लड़ाई है। इसके बाद तो जनता को क्रांति करनी पड़ेगी। तभी बदलाव आएगा।

—————————————————–

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *